न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सातवां वेतन आयोग: मिल सकता है केन्द्रीय कर्मचारियों को 3% बढ़े हुए महंगाई भत्ते का तोहफा

5 राज्यों के विधानसभा चुनाव और आगामी वर्ष लोकसभा के चुनावों को देखते हुए केन्द्र सरकार केन्द्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दे सकती है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 03 Sep 2023 11:40:34

सातवां वेतन आयोग: मिल सकता है केन्द्रीय कर्मचारियों को 3% बढ़े हुए महंगाई भत्ते का तोहफा

नई दिल्ली। 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव और आगामी वर्ष लोकसभा के चुनावों को देखते हुए केन्द्र सरकार केन्द्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दे सकती है। बताया जा रहा है कि केन्द्र सरकार द्वारा साल 2023 की दूसरी छमाही के लिए महंगाई भत्ते में इजाफे (DA Hike) का ऐलान किया जा सकता है। डीए में तीन फीसदी की बढ़ोतरी की उम्मीद जताई जा रही है, ऐसे में अभी तक मिलने वाला 42 फीसदी का महंगाई भत्ता बढ़कर 45 फीसदी हो जाएगा। अगर ऐसा होता है तो करीब एक करोड़ कर्मचारियों और पेंशनर्स को इसका लाभ मिलेगा।

अभी 42% मिलता है महंगाई भत्ता

गौरतलब है कि सरकार साल में दो बार केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी करती है। पहला इजाफा यानी डीए में बढ़ोतरी (DA Hike) बीते 24 मार्च, 2023 को किया गया था और बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए जनवरी, 2023 से प्रभावी है। तब सरकार ने डीए में चार फीसदी का इजाफा किया था, जिससे ये 38 फीसदी से बढ़कर 42 फीसदी हो गया था। अब भी इसमें 4 फीसदी की वृद्धि की मांग की जा रही है, लेकिन उम्मीद है कि सरकार डीए 3 फीसदी तक बढ़ा सकती है। गौरतलब है कि कुछ दिनों पूर्व पीटीआई की एक रिपोर्ट में ऑल इंडिया रेलवेमैन फेडरेशन के महासचिव शिव गोपाल मिश्रा के हवाले से कहा गया था कि महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी की मांग हो रही है।

इस आधार पर तय किया जाता है DA

हालांकि, केंद्र सरकार की ओर से इस संबंध में फिलहाल कोई ऐलान या टिप्पणी नहीं की है, लेकिन सीपीआई-आईडब्ल्यू के आंकड़ों को देखकर ऐसी उम्मीद जताई जा रही है। दरअसल, केंद्र सरकार की ओर से केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी श्रम ब्यूरो की तरफ से जारी किए गए अपडेटेड CPI-IW के आधार पर तय किया जाता है। इसके आंकड़ों पर गौर करें तो जुलाई 2023 में CPI-IW, 3.3 प्वाइंट ऊपर चढ़कर 139.7 हो गया था। एक साल पहले की समान अवधि से तुलना करें तो ये करीब 0.90 फीसदी का इजाफा दर्शाता है।

सरकार दो बार करती है संशोधन

अगर केंद्र सरकार दूसरी छमाही में केंद्रीय कर्मचारियों के डीए को तीन फीसदी बढ़ाकर 45 फीसदी करने का फैसला करता है, तो फिर इसका लाभ कर्मचारियों और पेंशनर्स को पहली जुलाई 2023 से प्रभावी होगा। यानी कर्मचारियों की सैलरी में जोरदार इजाफा देखने को मिलेगा। ज्ञातव्य है कि महंगाई दर (Inflation Rate) को देखते हुए केंद्र सरकार कर्मचारियों के डीए में इजाफा करती है, महंगाई जितनी अधिक होती है, कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी उतनी ही अधिक बढ़ोतरी की उम्मीद होती है।

केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में केंद्र सरकार हर साल 1 जनवरी और 1 जुलाई को संशोधन करती है। साल 2006 में केंद्र सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए DA और DR की कैलकुलेशन के लिए अपने फॉर्मूले को अपडेट किया था। इसमें सबसे ज्यादा फोकस महंगाई दर पर रहता है, दूसरी छमाही के लिए महंगाई भत्ते में इजाफा होने पर देश में लगभग 47.58 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और लगभग 69.76 लाख पेंशनर्स को लाभ मिलेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
डिहाइड्रेशन की वजह से कमजोर हुए सोनम वांगचुक, सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया बयान
डिहाइड्रेशन की वजह से कमजोर हुए सोनम वांगचुक, सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया बयान
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
दरभंगा में 'बाल कतरवा' गिरोह की दहशत, लूट के साथ काट रहे हैं  महिलाओं और बच्चियों के बाल
दरभंगा में 'बाल कतरवा' गिरोह की दहशत, लूट के साथ काट रहे हैं महिलाओं और बच्चियों के बाल
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
पति की हत्या के लिए रची खौफनाक साजिश! पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर सांप से डसवाया, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा
पति की हत्या के लिए रची खौफनाक साजिश! पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर सांप से डसवाया, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी