अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद से काबुल से भारतियों को निकालने का सिलसिला जारी है। आज सुबह 78 लोगों को लेकर एयर इंडिया का AI-1956 विमान तजाकिस्तान की राजधानी दुशाम्बे से दिल्ली पहुंच चुका है। इनमें 25 भारतीय हैं। हवाई अड्डे पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने उनका स्वागत किया। इस विमान में काबुल के गुरुद्वारों से निकाले गए तीन गुरु ग्रंथ साहिब भी लाए गए हैं। इन गुरु ग्रंथ साहिब के स्वरूप को संभालने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, वी मुरलीधरन और BJP नेता आरपी सिंह पहुंचे थे जो गुरु ग्रंथ साहिब को सिर पर रखकर एयरपोर्ट से बाहर लेकर आए। गुरु ग्रंथ साहिब की इन प्रतियों को दिल्ली के एक गुरुद्वारे में रखा जाएगा।
#WATCH | Union Minister Hardeep Singh Puri brings three swaroops of Sri Guru Granth Sahib out of the Delhi airport.
— ANI (@ANI)
The three Guru Granth Sahib have been brought on a flight from Kabul, Afghanistan.
(Video Source: Union Minister Hardeep Singh Puri) pic.twitter.com/HrFVlRdael
विदेश मंत्रालय की तरफ से जानकारी दी गई थी कि 25 भारतीय नागरिक समेत 78 यात्री तजिकिस्तान के दुशांबे से एयर इंडिया के विशेष विमान के जरिए नई दिल्ली लाए जा रहे हैं। मंत्रालय के प्रवक्ता ने ‘वाहे गुरु का खालसा, वाहेगुरु की फतेह’ का नारा लगा रहे सिख समुदाय के लोगों का एक वीडियो भी पोस्ट किया था। इससे पहले भी भारत पहुंचे कई भारतीय नागरिकों का भारत माता की जयकारे लगाते हुए वीडियो सामने आया था।
ਵਾਹੁ ਵਾਹੁ ਬਾਣੀ ਨਿਰੰਕਾਰ ਹੈ ।
ਤਿਸੁ ਜੇਵਡੁ ਅਵਰੁ ਨ ਕੋਇ ।।
आज काबुल से दिल्ली आए श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के तीन पवित्र स्वरूप के भारत आगमन पर उपस्थित होने और उनकी सेवा करनेकेंद्रीय मंत्री पुरी ने ट्वीट किया था कि गुरु ग्रंथ साहिब के तीन स्वरूपों और 46 अफगान सिख, हिंदू समेत 75 लोग भारतीय वायुसेना के विमान के जरिए निकाले जाएंगे। उन्होंने लिखा था, ‘तीन गुरु ग्रंथ साहिब जी को काबुल एयरपोर्ट पर भारतीय वायुसेना के विमान तक लाया जा रहा है । फंसे हुए भारतीयों के साथ 46 अफगान हिंदू और सिखों को उसी फ्लाइट से वापस लौटने का सौभाग्य मिला है।’














