न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नव वर्ष के पहले दिन जापान में आया 7.4 तीव्रता का भूकम्प, सुनामी की चेतावनी जारी, तटीय इलाका खाली करने के निर्देश

होन्शू द्वीप के तटीय क्षेत्र इशिकावा में आए भूकंप की तीव्रता जापानी भूकंपीय तीव्रता पैमाने पर 7 से ऊपर दर्ज की गई।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 01 Jan 2024 3:48:04

नव वर्ष के पहले दिन जापान में आया 7.4 तीव्रता का भूकम्प, सुनामी की चेतावनी जारी, तटीय इलाका खाली करने के निर्देश

टोक्यो। नए साल के पहले दिन, सोमवार को उत्तरी मध्य जापान में 7.4 तीव्रता का भूकंप आया। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने इशिकावा, निगाटा और टोयामा प्रान्त के तटीय क्षेत्रों में सुनामी की चेतावनी जारी की है। एनएचके की रिपोर्ट के मुताबिक निगाता प्रांत का काशीवाकी शहर से 40 सेंटीमीटर दूर था भूकंप का केंद्र, रिपोर्ट के अनुसार, होकुरिकु इलेक्ट्रिक पावर ने कहा कि वह अपने परमाणु ऊर्जा संयंत्रों में किसी भी अनियमितता की जांच कर रहा है।

शिन्हुआ समाचार के अनुसार, होन्शू द्वीप के तटीय क्षेत्र इशिकावा में आए भूकंप की तीव्रता जापानी भूकंपीय तीव्रता पैमाने पर 7 से ऊपर दर्ज की गई। एशियाई देश के कई क्षेत्रों में भूकंप के झटके महसूस किए गए।

जापान की मौसम एजेंसी ने कहा कि ताजा बड़ा भूकंप सोमवार शाम 4 बजकर 10 मिनट पर आया। भूकंप का केंद्र इशिकावा के नोटो क्षेत्र में, वाजिमा पूर्व-उत्तरपूर्व में 30 किमी दूर 37.5 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 137.2 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित था।

जापानी मौसम एजेंसी ने कहा कि नोटो क्षेत्र के लिए एक बड़ी सुनामी की चेतावनी जारी की गई है, जिसमें देश के समुद्र के किनारे के निगाटा, टोयामा, इशिकावा प्रान्तों में लोगों को तुरंत वहां से हटने के लिए कहा गया है। जापानी सार्वजनिक प्रसारक एनएचके टीवी ने चेतावनी दी कि सुनानी आने के बाद समुद्र में पानी की धार 5 मीटर (16.5 फीट) तक पहुंच सकती है और लोगों से जितनी जल्दी हो सके ऊंची भूमि या पास की इमारत की चोटी पर भागने का आग्रह किया गया है। फिलहाल भूकंप से किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं मिली है।

गुरुवार को भी जापान में आया था भूकंप

जापान में बीते गुरुवार (28 दिसंबर) को भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। कुरिल द्वीप में उस दिन आए भूकंप की तीव्रता 6.3 तीव्रता मापी गई थी। हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई थी। भूकंप के कारण भगदड़ मच गई थी और लोग अपने-अपने घरों को छोड़कर बाहर भाग निकल गए थे। लोग दहशत में आ गए थे। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, आधे घंटे के भीतर जापान के इस इलाके में एक दिन में दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। भूकंप का पहला झटका गुरुवार की दोपहर 2.45 मिनट पर आया था और फिर इसके बाद 3:07 बजे 5.0 की तीव्रता का दूसरा झटका आया था।

जापान में बीते तीन दिनों से लगातार भूकंप के तेज झटके आ रहे हैं। 28 दिसंबर से पहले 26 दिसंबर और 27 दिसंबर को भी जापान में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। दिसंबर महीने की शुरुआत में, दक्षिणी फिलीपींस के मिंडानाओ में 7.5 तीव्रता के भूकंप के बाद दक्षिण-पश्चिमी तट पर सुनामी की चेतावनी जारी की गई थी। वहीं, 5 मई को, जापान के पश्चिमी इशिकावा प्रान्त में 6.5 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें कई लोग घायल हो गए और कुछ इमारतें ढह गईं थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
PM आवास के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता शामिल; NEET मुद्दे पर सरकार से जवाब और इस्तीफे की मांग
PM आवास के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता शामिल; NEET मुद्दे पर सरकार से जवाब और इस्तीफे की मांग
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग