न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तर प्रदेश के 71 जिलें डेंगू की चपेट में, मरीजों की संख्या पहुंची 1500 के पार

उत्तर प्रदेश में डेंगू (Dengue) बहुत तेजी से पैर पसारता जा रहा है। प्रदेश के 71 जिलें डेंगू की चपेट में आ चुके है। सरकारी आंकड़ों के हिसाब से डेंगू पीड़ितों की कुल संख्या 1528 जा पहुंची है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 10 Sep 2021 6:34:47

उत्तर प्रदेश के 71 जिलें डेंगू की चपेट में, मरीजों की संख्या पहुंची 1500 के पार

उत्तर प्रदेश में डेंगू (Dengue) बहुत तेजी से पैर पसारता जा रहा है। प्रदेश के 71 जिलें डेंगू की चपेट में आ चुके है। सरकारी आंकड़ों के हिसाब से डेंगू पीड़ितों की कुल संख्या 1528 जा पहुंची है। वास्तविक संख्या इससे कहीं अधिक हो सकती है। सबसे ज्यादा नाजुक हालत अभी भी फिरोजाबाद की बनी हुई है। प्रदेश में डेंगू के सबसे ज्यादा केस फिरोजाबाद में ही मिले हैं। सुहागनगरी में अब तक कुल 598 मरीज डेंगू के मिल चुके हैं। इसके अलावा मथुरा में 174, वाराणसी में 114 और लखनऊ में 101 मरीज मिले हैं। प्रयागराज में 70, कानपुर में 66, कन्नौज में 48, झांसी में 42, मैनपुरी में 34, मेरठ में 33, फर्रूखाबाद में 29 और बस्ती में 20 मरीज डेंगू के मिले हैं। बाराबंकी में 10 और अयोध्या में 12 मरीज मिल चुके हैं। मथुरा और फिरोजोबाद के हालात नाजुक बने हुए हैं। इसीलिए डॉक्टरों की एक विशेष टीम फिर से इन दोनों जिलों के दौरे पर गई है।

बिगड़ते हालात के मद्देनजर सरकार ने फैसला किया है कि कोरोना की तीसरी लहर के लिए जिले-जिले में जो पीकू वॉर्ड बनाए गए थे, उनमें बुखार से पीड़ित मरीजों को भर्ती किया जाए।

यूपी के स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ वेद व्रत सिंह ने बताया कि कोरोना की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए जो पीकू वॉर्ड (पीडियाट्रिक केयर यूनिट) बनाए गए थे, उन्हें बुखार से पीड़ित मरीजों के लिए खोल दिया गया है। अभी कोविड के मामले हैं नहीं। पीकू वॉर्ड के तहत हमारे पास बेड भी हैं, स्टाफ भी हैं, उपकरण भी हैं और दवाइयां भी हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र से लेकर जिला अस्पतालों तक सभी को एक्टिवेट कर दिया गया है कि सभी जगहों पर बुखार से पीड़ित गंभीर मरीजों को भर्ती किया जाए, ताकि जिला मुख्यालय के अस्पतालों पर लोड कम रहे।

डीजी हेल्थ डॉ वेद व्रत सिंह ने कहा कि सभी अस्पतालों को निर्देश दे दिया गया है कि भर्ती होने वाले मरीजों को बेड के साथ-साथ लगाने के लिए मच्छरदानी भी दी जाए। अस्पताल में भर्ती बुखार के मरीजों को और किसी तरह के संक्रमण का खतरा न हो इसके लिए मच्छरदानी दी जा रही है। सरकार मच्छरदानी का खर्च खुद वहन करेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल