न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तमिलनाडु: बाढ़ प्रभावित इलाकों में बचाव कार्य जारी, हवाई मार्ग से गिराई गई 70 टन राहत सामग्री

17 दिसंबर और 18 दिसंबर को दो दिनों की भारी बारिश ने तमिलनाडु के चार जिलों को अस्त-व्यस्त कर दिया है, लोगों को अभी भी भोजन और पानी की कमी का सामना करना पड़ रहा है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 23 Dec 2023 3:31:29

तमिलनाडु: बाढ़ प्रभावित इलाकों में बचाव कार्य जारी, हवाई मार्ग से गिराई गई 70 टन राहत सामग्री

थूथुकुडी (तमिलनाडु)।17 दिसंबर और 18 दिसंबर को दो दिनों की भारी बारिश ने तमिलनाडु के चार जिलों को अस्त-व्यस्त कर दिया है, लोगों को अभी भी भोजन और पानी की कमी का सामना करना पड़ रहा है।

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, बारिश प्रभावित क्षेत्रों में कमी के मद्देनजर, भारतीय वायु सेना ने शनिवार को तमिलनाडु के बारिश से प्रभावित थूथुकुडी जिले में 12 अलग-अलग स्थानों पर 11 टन से अधिक राहत सामग्री गिराई। वहीं दूसरी ओर वायुसेना ने अब तक दक्षिणी तमिलनाडु के बारिश प्रभावित इलाकों में 59 टन राहत सामग्री गिराई है। इस तरह से वायुसेना ने अब तक कुल मिलाकर 70 टन राहत सामग्री गिराई है।

राहत सामग्री हवाई मार्ग से गिराए जाने के बीच, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की एक टीम ने पुलिस के साथ शनिवार को एसआईपीसीओटी औद्योगिक क्षेत्र में फंसे लोगों को बचाया।

पीटीआई की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि तमिलनाडु के मुख्य सचिव शिव दास मीना ने शनिवार को जिले में बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया और बारिश से हुए नुकसान का आकलन किया।

बताया जाता है कि एंटोनियारपुरम क्षेत्र में राहत कार्य पूरे जोरों पर है, जो सबसे अधिक प्रभावित था। अत्यधिक बारिश के कारण थूथुकुडी-पलायमगोट्टई राष्ट्रीय राजमार्ग पर एंटोनियारपुरम के पास एक पुल टूट गया, जिससे बाढ़ आ गई, जबकि थूथुकुडी-तिरुचेंदूर मार्ग पर एराल और अट्टूर में पुल भी गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

श्रीवैकुंटम, अट्टूर, एराल, अगरम और कयालपट्टिनम क्षेत्रों में भी बहाली का काम जारी है जो अभी भी बाढ़ में डूबे हुए हैं। जिले में बाढ़ से हुए नुकसान का केंद्रीय टीम पहले ही निरीक्षण कर चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध

PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल

PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल

गुरुग्राम हिट-एंड-रन पर किरण बेदी बोलीं- अमेरिकी पुलिस की तरह तुरंत कार्रवाई जरूरी, कैमरा और इंटरसेप्टर से पकड़े जाएं आरोपी

निफाड में आवारा कुत्तों के आतंक पर अनोखा विरोध, नगर पंचायत अधिकारी के दफ्तर में छोड़ दिए कुत्ते

PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी

‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर जारी है रफ्तार, 41वें दिन कमाए 4.08 करोड़; वर्ल्डवाइड 300 करोड़ के पार

क्या राजनीति में कदम रखेंगी प्रीति जिंटा? ‘वाइब’ की रिलीज से पहले फिर चर्चा में आया सवाल

PM मोदी के जन्मदिन पर CJP नेता आशुतोष रांका ने ‘आशीर्वाद का दीया’ पर उठाया सवाल, पूछा- ‘किसका जन्मदिन है गाइज?’

चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान

अस्पताल के बेड से डिस्को शांति की तस्वीर वायरल, नाक में ऑक्सीजन कैनुला देख फैंस ने पूछा- कैसी है एक्ट्रेस की तबीयत?

13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस

7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत