न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तराखंड से आई कोरोना को लेकर राहत भरी खबर, लगातार तीसरे दिन नहीं हुई किसी मरीज की मौत

उत्तराखंड में लगातार तीसरे दिन किसी मरीज की मौत नहीं हुई हैं. बीते 24 घंटे में 65 संक्रमित मिले हैं। जबकि 184 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 10 Jul 2021 12:59:01

उत्तराखंड से आई कोरोना को लेकर राहत भरी खबर, लगातार तीसरे दिन नहीं हुई किसी मरीज की मौत

कोरोना की दूसरी लहर ने जहां एक तरफ तांडव मचा रखा था और हर दिन कई सैकड़ों लोगों की जान जा रही थी वहां से अब एक राहत की खबर सामने आ रही हैं जिसके अनुसार उत्तराखंड में लगातार तीसरे दिन किसी मरीज की मौत नहीं हुई हैं. बीते 24 घंटे में 65 संक्रमित मिले हैं। जबकि 184 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। वहीं, सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 1319 पहुंच गई है। प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 341088 हो गई है। इनमें से 326451 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7338 लोगों की जान जा चुकी है।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, शुक्रवार को 24363 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। चंपावत और पौड़ी जिले में एक भी संक्रमित मरीज सामने नहीं आया है। वहीं, अल्मोड़ा में सात, बागेश्वर में दो, चमोली में तीन, देहरादून में 13, हरिद्वार में 11, नैनीताल में 10, पिथौरागढ़ में छह, रुद्रप्रयाग में चार, टिहरी में एक, ऊधमसिंह नगर में सात और उत्तरकाशी में एक मामला सामने आया है।

ब्लैक फंगस के चार नए मामले, एक मौत

प्रदेश में शुक्रवार को ब्लैक फंगस के चार नए मरीज मिले हैं, जबकि एक मरीज की मौत हुई है। प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 518 और 104 मरीजों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार देहरादून जिले में चार मरीजों में ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई है। मरीजों को इलाज के लिए एम्स ऋषिकेश में भर्ती किया गया। जो दूसरे राज्यों से आए हैं।

देश में मौतों का आंकड़ा फिर 1000 पार, एक्टिव केस में आई 3,732 की कमी

देश में शुक्रवार को मौत के आंकड़े में अचानक बढ़ोतरी देखी गई। यह 9 दिन बाद 1,000 के पार पहुंच गया। इससे पहले 30 जून को 1,002 संक्रमितों ने जान गंवाई थी। बीते दिन यानी शुक्रवार को 1,206 मरीजों की मौत हुई है। हालांकि, मौत के केस में बढ़ोतरी की वजह महाराष्ट्र में पुरानी मौतों का एडजस्टमेंट है। यहां बीते 24 घंटे में 738 मौत रिकॉर्ड की गईं। वहीं, रोजाना मिलने वाले मरीजों की बात करे तो बीते दिन 42,648 नए मरीजों की पहचान हुई, 45,159 ठीक हुए। इस तरह एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 3,732 की कमी आई। अब 4 लाख 49 हजार 478 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है। यह 105 दिन में सबसे कम है। इससे पहले 26 मार्च को 4 लाख 49 हजार 449 एक्टिव केस थे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती