न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लुधियाना : अज्ञात हत्यारों ने बाबा के सिर पर वार कर ली जान, खून से लथपथ पड़ा था शव

हत्या की वारदात बुधवार देर रात हुई जिसका खुलासा अगले दिन सुबह गुरुवार को तब हुआ जब एक व्यक्ति बाबा को खाना देने आया था।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 22 Jul 2021 10:07:17

लुधियाना : अज्ञात हत्यारों ने बाबा के सिर पर वार कर ली जान, खून से लथपथ पड़ा था शव

पंजाब के लुधियाना के गांव गोपालपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया जहां डेरा बनाकर रहने वाले बाबा की सिर पर वार कर हत्या कर दी गई। हत्या की वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। हत्या की वारदात बुधवार देर रात हुई जिसका खुलासा अगले दिन सुबह गुरुवार को तब हुआ जब एक व्यक्ति बाबा को खाना देने आया था। मृतक की पहचान 60 वर्षीय बाबा जंग सिंह के रूप में हुई। आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और इसकी जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस के आलाधिकारी और थाना डेहलों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। एसएचओ इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह ने बताया कि पुलिस इस मामले में कई तथ्यों पर काम कर रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी चेक किए जा रहे हैं। जल्द ही यह मामला हल कर लिया जाएगा।

थाना डेहलों के एसएचओ इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह ने बताया कि बाबा जंग सिंह ने घर में ही छोटा सा डेरा बना रखा है। उनके परिवार में कोई नहीं था, वह गांव में अकेला ही घर में रहता था। आसपास के लोग उसके पास अक्सर माथा टेकने आते जाते थे। उसने गांव के ही एक व्यक्ति को गेहूं दे रखा था और वह उन्हें खाना बनाकर दे जाता था। बुधवार की रात रोजाना की तरह बाबा जंग सिंह अपने घर पर ही थे, देर रात अज्ञात हत्यारों ने घर में घुसकर उनके सिर पर वार कर उनकी हत्या कर दी। जब सुबह गांव का व्यक्ति खाना देने गया तो अंदर शव खून से लथपथ पड़ा था, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने इस मामले में बाबा जंग सिंह के भतीजे शिमलापुरी निवासी दविंदर सिंह की शिकायत पर अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों का पता लगाने में जुटी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार

चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है

खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो

त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा

‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप

सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार

अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग

कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना

रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना

अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी

केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात

भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड

‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता

‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल