न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सामने आए दिल्ली के राहत दिलाने वाले आंकड़े, मिले इस साल के सबसे कम 59 नए संक्रमित, दो की मौत

बीते दिन सोमवार को कोरोना के आंकड़े देखे जाए तो यह राजधानी के लिए राहत से भरा रहा। इस दिन 72 लोग स्वस्थ हुए और संक्रमण दर 0.10 फीसदी रही।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 29 Jun 2021 11:34:34

सामने आए दिल्ली के राहत दिलाने वाले आंकड़े, मिले इस साल के सबसे कम 59 नए संक्रमित, दो की मौत

कोरोना के कहर की दर अब कम होती जा रही हैं और मरने वालों की संख्या में भी लगातार कमी देखी जा रही हैं। बीते दिन सोमवार को कोरोना के आंकड़े देखे जाए तो यह राजधानी के लिए राहत से भरा रहा। इस दिन 72 लोग स्वस्थ हुए और संक्रमण दर 0.10 फीसदी रही। राजधानी में सोमवार को कोरोना के 59 नए मरीज मिले। यह इस साल एक दिन में सबसे कम मामले हैं। पिछले 24 घंटे में 02 लोगों ने संक्रमण से जान गंवाई है। यह आंकड़ा भी 21 मार्च के बाद सबसे कम है। तब 1 व्यक्ति कि मौत हुई थी। उसके बाद से यह संख्या लगातार इससे ज्यादा बनी हुई थी।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, कुल संक्रमितों की संख्या 14,33,993 हो गई हैं। इनमें से 14,07,473 स्वस्थ हो चुके हैं। संक्रमण से अब तक कुल 24,967 मौतें हुई हैं। मृत्युदर 1.74 प्रतिशत है। 1553 सक्रिय मामले हैं। इनमें से अस्पतालों में 1015 रोगी भर्ती हैं।कोविड केयर केंद्रों में 11 और कोविड स्वास्थ्य केंद्रों में एक रोगी है। होम आइसोलेशन में 467 मरीजों का इलाज चल रहा है। विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 58,895 जांच की गई। यह आंकड़ा रोजाना के मुकाबले करीब 15 हजार कम रहा। कुल जांच में आरटीपीसीआर प्रणाली से 47,407 और रैपिड एंटीजन से 11,488 टेस्ट हुए। अभी तक दो करोड़ 13 लाख 67 हजार नमूनों की जांच हो चुकी हैं। कंटेनमेंट जोन 1823 है।

देश में 103 दिन बाद मिले 38,000 से कम कोरोना मरीज, 907 की हुई मौत

भारत में रोजाना मिलने वाले मरीजों की संख्या में लगातार गिरावट आ रही है। 17 मार्च के बाद, यानी 103 दिन में पहली बार देश में बीते दिन 38,000 से कम नए कोरोना मरीज मिले। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 37,012 नए मरीजों की पहचान हुई। इससे पहले 17 मार्च को 35,838 केस आए थे। कल मिले मरीजों के बाद देश में अब तक 3,03,16,000 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके है। वहीं, बीते दिन 56,985 लोग ठीक भी हुए और 907 की मौत भी हुई। कल ठीक हुए मरीजों के बाद देश में कुल एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 5,47,214 हो गई है। कोरोना से अब तक देश में 3,97,668 लोगों की मौत हो चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

  • खराब खानपान से दांत पीले हो जाते हैं
  • महंगे ट्रीटमेंट के बिना दांतों को चमकदार बनाएं
  • घरेलू नुस्खों से दांत सफेद और मजबूत बनते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी