न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हिमाचल : मंगलवार का दिन रहा कोरोना सुखद, 52 दिनों बाद एक दिन में सबसे कम 15 संक्रमितों की मौत

हिमाचल में मंगलवार को कोरोना के सुखद आंकड़े सामने आए हैं जहां 52 दिनों बाद एक दिन में सबसे कम 15 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हुई है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 09 Jun 2021 10:04:52

हिमाचल : मंगलवार का दिन रहा कोरोना सुखद, 52 दिनों बाद एक दिन में सबसे कम 15 संक्रमितों की मौत

हिमाचल में मंगलवार को कोरोना के सुखद आंकड़े सामने आए हैं जहां 52 दिनों बाद एक दिन में सबसे कम 15 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हुई है। इससे पहले 21 अप्रैल को प्रदेश में 16 संक्रमितों की मौत हुई थी। इसके बाद मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ता गया। बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना की जांच के लिए 21621 लोगों के सैंपल लिए गए जिसमें प्रदेश में 567 नए कोरोना पॉजिटिव केस आए हैं। बीते 24 घंटों के दौरान 1155 लोगों ने कोरोना को मात दी। सक्रिय कोरोना मामले घटकर 6983 रह गए हैं।

अब प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 196351 पहुंच गया है। इनमें से अब तक 186033 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में अब तक 3312 संक्रमितों की मौत हुई है। प्रदेश के 11 जिलों में सक्रिय मामले एक हजार से नीचे हैं। कांगड़ा ही अब एक हजार से अधिक सक्रिय केस है। मंगलवार के संक्रमितो में कांगड़ा जिले में सबसे ज्यादा 149, मंडी 105, चंबा 53, कुल्लू 51, ऊना 47, सोलन 37, शिमला 34, हमीरपुर 38, बिलासपुर 19, सिरमौर 17, लाहौल-स्पीति 11 और किन्नौर में छह नए मामले आए हैं।

देश में थमी कोरोना की रफ्तार, लगातार दूसरे दिन एक लाख से कम रहा संक्रमितों का आंकड़ा

देश में कोरोना की रफ्तार थमती नजर आ रही है। यहां मंगलवार को लगातार दूसरे दिन नए संक्रमितों का आंकड़ा एक लाख से कम रहा। इस दौरान 92,719 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई और 2,222 लोगों की संक्रमण की वजह से जान गई। अच्छी बात यह भी रही कि इस दौरान 1 लाख 62 हजार 280 संक्रमित ठीक हो गए। जिसके बाद बीते दिन इसमें 71,792 की कमी रिकॉर्ड की गई। पिछले 15 दिनों में एक्टिव केसों में 13 लाख 54 हजार 978 की कमी हुई है। देश में 24 मई को 25.81 लाख एक्टिव केस थे, जो अब घटकर 12.26 लाख रह गए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

ज्ञानेश कुमार को पद्म भूषण देने की मांग पर कांग्रेस का तंज, पवन खेड़ा बोले- ‘प्रधानमंत्री ही बना देना चाहिए’
ज्ञानेश कुमार को पद्म भूषण देने की मांग पर कांग्रेस का तंज, पवन खेड़ा बोले- ‘प्रधानमंत्री ही बना देना चाहिए’
ट्रंप ने ईरान का सात दिन का युद्धविराम प्रस्ताव ठुकराया, अमेरिकी हमले फिर शुरू होने की रिपोर्ट
ट्रंप ने ईरान का सात दिन का युद्धविराम प्रस्ताव ठुकराया, अमेरिकी हमले फिर शुरू होने की रिपोर्ट
हिमाचल में SIR के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन तेज, सभी जिलों में प्रदर्शन की तैयारी
हिमाचल में SIR के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन तेज, सभी जिलों में प्रदर्शन की तैयारी
महाराष्ट्र में दुरंतो एक्सप्रेस पर पथराव, तीन कोचों की खिड़कियां टूटीं; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
महाराष्ट्र में दुरंतो एक्सप्रेस पर पथराव, तीन कोचों की खिड़कियां टूटीं; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
गणपति विसर्जन के बाद जुहू बीच की सफाई में जुटे बच्चे और वॉलंटियर्स, अमृता फडणवीस ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश
गणपति विसर्जन के बाद जुहू बीच की सफाई में जुटे बच्चे और वॉलंटियर्स, अमृता फडणवीस ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश
फॉर्म-47 और आतंकवाद के सवालों तक पहुंची UN की बहस, पत्रकारों ने घेरा तो जवाब दिए बिना निकल गए शहबाज
फॉर्म-47 और आतंकवाद के सवालों तक पहुंची UN की बहस, पत्रकारों ने घेरा तो जवाब दिए बिना निकल गए शहबाज
‘होमब्रेकर’ कहे जाने पर कोमल रानी का सुनीता आहूजा को जवाब, बोलीं- ‘पहले से टूटे घर में…’
‘होमब्रेकर’ कहे जाने पर कोमल रानी का सुनीता आहूजा को जवाब, बोलीं- ‘पहले से टूटे घर में…’
‘चप्पल खाओगे?’ आंटी ने बात को सीरियस ले लिया, बना डाली ऐसी डिश कि रेसिपी हो गई वायरल
‘चप्पल खाओगे?’ आंटी ने बात को सीरियस ले लिया, बना डाली ऐसी डिश कि रेसिपी हो गई वायरल
सपा-कांग्रेस गठबंधन पर बयानबाजी तेज, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद ने कहा- हम किसी से भीख नहीं मांग रहे
सपा-कांग्रेस गठबंधन पर बयानबाजी तेज, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद ने कहा- हम किसी से भीख नहीं मांग रहे
रितेश देशमुख-जेनेलिया ने बच्चों संग बप्पा को दी विदाई, की पूजा-अर्चना, शेयर किया खास वीडियो
रितेश देशमुख-जेनेलिया ने बच्चों संग बप्पा को दी विदाई, की पूजा-अर्चना, शेयर किया खास वीडियो
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में ईरान को हराकर जीता गोल्ड मेडल
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में ईरान को हराकर जीता गोल्ड मेडल
Google के 28वें बर्थडे पर ऐसा सजा बेंगलुरु ऑफिस, तीन मंजिला केक से लेकर मिठाइयों तक ने खींचा ध्यान
Google के 28वें बर्थडे पर ऐसा सजा बेंगलुरु ऑफिस, तीन मंजिला केक से लेकर मिठाइयों तक ने खींचा ध्यान
नई बहू बनकर आईं यामी गौतम, ‘भाभी तबाही’ में दिखा मोहिनी का अनोखा अंदाज
नई बहू बनकर आईं यामी गौतम, ‘भाभी तबाही’ में दिखा मोहिनी का अनोखा अंदाज
माता-पिता के तलाक को याद कर भावुक हुईं रिति तिवारी, बोलीं- पापा को लंबे समय तक थी परिवार के फिर साथ आने की उम्मीद
माता-पिता के तलाक को याद कर भावुक हुईं रिति तिवारी, बोलीं- पापा को लंबे समय तक थी परिवार के फिर साथ आने की उम्मीद