न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तर प्रदेश: पिछले 24 घंटे में मिले 56 नए मरीज, 7 लोगों की हुई मौत

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 56 नए मरीज मिले वहीं, 7 मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में इस वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 22721 हो गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 18 Jul 2021 11:42:24

उत्तर प्रदेश: पिछले 24 घंटे में मिले 56 नए मरीज, 7 लोगों की हुई मौत

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 56 नए मरीज मिले वहीं, 7 मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में इस वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 22721 हो गई है। कानपुर में सबसे ज्यादा दो मौतें हुई है। इसके अलावा अंबेडकर नगर, मिर्जापुर, औरैया, बुलंदशहर तथा अमेठी में कोविड-19 संक्रमित 1-1 मरीज की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे के दौरान गौतम बुद्ध नगर और वाराणसी में 6-6, प्रयागराज में 5 और गोरखपुर में 4 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

प्रदेश में इस वक्त 1260 कोविड-19 संक्रमित मरीजों का इलाज किया जा रहा है। राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान 2 लाख 54 हजार 771 नमूनों की जांच की गई। राज्य में अब तक 6 करोड़ 23 लाख 71 हजार 542 नमूनों की जांच की जा चुकी है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण काबू में है। ट्रेस, टेस्ट और ट्रीट की नीति के अनुरूप सभी जरूरी प्रबंध किए जाएं। प्रदेश में कोविड टीकाकरण का कार्य सुचारु रूप से चल रहा है। अब तक उत्तर प्रदेश में 4 करोड़ से अधिक कोरोना वैक्सीन लगाए जा चुके हैं। यह किसी एक राज्य द्वारा किया गया सर्वाधिक वैक्सीनेशन है।

यूपी में आने के लिए दिखानी होगी कोविड निगेटिव रिपोर्ट

कोरोना वायरस की संभावित तीसरी लहर के खतरे से निपटने के लिए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। विवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दूसरे राज्यों से यूपी में दाखिल होने वाले लोगों के लिए खास निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी की नियंत्रित स्थिति के बीच हमें अतिरिक्त सतर्कता बरतनी होगी। ऐसे में 3% पॉजिटिविटी दर से अधिक वाले राज्यों से उत्तर प्रदेश आने वाले लोगों के लिए कोरोना की नेगेटिव आरटीपीसीआर (RT-PCR) की रिपोर्ट अनिवार्य होगी और यह रिपोर्ट चार दिनों से अधिक पुरानी न हो। यह नियम सड़क/वायु/रेल मार्गों के अलावा निजी साधनों से आ रहे लोगों पर भी लागू होंगे। जो लोग टीकाकरण की दोनों खुराक प्राप्त कर चुके हों, उन्हें छूट दी जा सकती है।

कोरोना के चलते कांवड़ यात्रा रद्द

उत्तर प्रदेश में कोरोना के चलते शनिवार को कांवड़ यात्रा रद्द कर दी गई। प्रदेश सरकार ने फैसला लिया है कि इस साल कांवड़ यात्रा नहीं होगी। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद ही योगी सरकार ने यह फैसला लिया था।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात