न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

5,000 चीटियों के साथ दो युवक गिरफ्तार, दो हफ्तों में अदालत सुनाएगी सजा

केन्या में 5,000 दुर्लभ चीटियों के साथ बेल्जियम के दो युवकों की गिरफ्तारी, जिनकी कीमत 9,200 डॉलर थी। ये चीटियां यूरोपीय और एशियाई बाजारों में तस्करी के लिए ले जाई जा रही थीं। कोर्ट 7 मई को पर्यावरणीय और मानसिक रिपोर्ट देखने के बाद सजा सुनाएगी। यह घटना केन्या में कीटों की तस्करी के बढ़ते रुझान को दर्शाती है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 26 Apr 2025 12:29:19

5,000 चीटियों के साथ दो युवक गिरफ्तार, दो हफ्तों में अदालत सुनाएगी सजा

अफ्रीकी देश केन्या में चीटियों की तस्करी से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने बेल्जियम के दो युवाओं को 5,000 चीटियों के साथ गिरफ्तार किया है, जिनकी कीमत करीब 9,200 डॉलर बताई जा रही है। यह चीटियां कथित तौर पर यूरोपीय और एशियाई बाजारों में तस्करी के लिए भेजी जानी थी। पुलिस ने इन युवाओं को गिरफ्तार करने के बाद उन्हें जज के सामने पेश किया। केन्या के मुख्य एयरपोर्ट पर आयोजित कोर्ट में जज नजेरी थुकू ने कहा कि वह इस मामले में कोई जल्दबाजी नहीं करेंगी, लेकिन सजा सुनाने से पहले वह 7 मई को इस मामले के पर्यावरणीय प्रभाव और दोनों युवकों की मानसिक स्थिति से संबंधित रिपोर्ट का अध्ययन करेंगी।

रिपोर्ट्स के अनुसार, बेल्जियम के 19 वर्षीय लोनॉर्य डेविड और सेप्पे लोडेविज्क्स को 5 अप्रैल को एक गेस्ट हाउस में 5,000 चीटियों के साथ गिरफ्तार किया गया था। इन दोनों पर 15 अप्रैल को केन्या के वन्यजीव संरक्षण कानूनों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया। जज के सामने अपने बचाव में दोनों युवकों ने कहा कि उन्हें इस बात का कोई इल्म नहीं था कि चीटियों को रखना अवैध है और वे तो बस मजे के लिए ऐसा कर रहे थे।

इस मामले पर केन्या वन्यजीव सेवा समिति ने कहा कि यह तस्करी के रुझान में एक बदलाव को दर्शाता है। पहले बड़े स्तनधारी जानवरों की तस्करी होती थी, लेकिन अब छोटे और पारिस्थितिक दृष्टि से महत्वपूर्ण प्रजातियों की तस्करी की जा रही है। पुलिस ने बताया कि दोनों युवाओं ने बेल्जियम से पर्यटक वीजा पर केन्या यात्रा की थी और वे पश्चिमी शहर नेवाशा में स्थित एक गेस्ट हाउस में ठहरे हुए थे, जो पशु पार्क और झीलों के लिए प्रसिद्ध है।

इन दोनों युवकों की वकील ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्हें यह नहीं मालूम था कि उनका कार्य अवैध है। उन्होंने उम्मीद जताई कि बेल्जियम दूतावास इस न्यायिक प्रक्रिया में उनका समर्थन करेगा।

केन्या में इस समय चीटियों की तस्करी में बढ़ोतरी देखी जा रही है। हाल ही में एक और मामले में एक कैन्याई और एक वियतनामी नागरिक के पास से करीब 400 चीटियां पकड़ी गई थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये चारों संदिग्ध यूरोपीय और एशियाई बाजारों में तस्करी करने में शामिल थे। पकड़ी गई चीटियां मेसर सेफेलोट्स प्रजाति की थीं, जो पूर्वी अफ्रीका में पाई जाने वाली एक बड़ी लाल रंग की हार्वेस्टर चींटी होती हैं।

यह चीटियां उन लोगों द्वारा खरीदी जाती हैं, जो उन्हें पालतू के रूप में रखना चाहते हैं या अपनी कॉलोनियों में इनका पालन करना चाहते हैं। यूरोप की कई वेबसाइटों पर विभिन्न प्रकार की चीटियों को बिक्री के लिए रखा गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब