न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार : साधु ने बेटियों के सामने ही की उनकी मां की हत्या, धड़ से अलग नहीं होने तक किया गर्दन पर वार

कथित साधु ने दो बेटियों के सामने ही उनकी मां की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी। हत्या किन कारणों से हुई, इसकी गुत्थी अभी सुलझ नहीं पाई है। स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर चर्चा है कि यह प्रेम-प्रसंग का मामला है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 23 Sep 2021 8:47:09

बिहार : साधु ने बेटियों के सामने ही की उनकी मां की हत्या, धड़ से अलग नहीं होने तक किया गर्दन पर वार

बिहार के बगहा से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया हैं जहां कथित साधु ने दो बेटियों के सामने ही उनकी मां की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी। हत्या किन कारणों से हुई, इसकी गुत्थी अभी सुलझ नहीं पाई है। स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर चर्चा है कि यह प्रेम-प्रसंग का मामला है। हत्यारोपी, महिला के ऊपर दबाव बना रहा था। इस दबाव में महिला नहीं आ रही थी। इसे लेकर ही महिला की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई है। घटना के बाद लोगों ने चौतरवा थाने को इसकी सूचना दी। मौके पर गिरफ्तारी को लेकर पुलिस दियारा क्षेत्रों में लगातार छापेमारी कर रही है। अभी तक हत्यारे की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। गिरफ्तारी को लेकर पुलिस दियारा क्षेत्रों में लगातार छापेमारी कर रही है।'

जिस महिला की हत्या हुई, वह चौतरवा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव निवासी बेचू यादव की 40 वर्षीय पत्नी तारा देवी थी। हत्यारा उसके पड़ोस में रहने वाला एक स्वघोषित साधु मोती लाल यादव (50 वर्ष) है। बेटियों ने पुलिस को बताया है- 'वह तब तक वार करता रहा, जब तक सर धड़ से अलग नहीं हो गया।' मां को बचाने गई एक बेटी पर भी हत्यारे ने हमला करने की कोशिश की। इससे वह जख्मी हो गई। बेटियों ने जब शोर मचाया तब खेतों में काम कर रहे लोग आए। तब तक हत्यारा भाग चुका था। अपनी आंखों के सामने मां की नृशंस हत्या हुई देख बेटियां दहशत में हैं।

बताया जाता है कि मोती लाल ने 25 वर्ष की आयु में खुद को साधु घोषित कर लिया था। बड़े-बड़े बाल और दाढ़ी रखता था। साधु वाले वस्त्र धारण करता था। अब तक शादी नहीं की थी। कभी घर तो कभी किसी आश्रम में रहकर अपनी जिंदगी गुजर-बसर करता था। गांव वालों के अनुसार, उसको सुबह लोगों ने हाथ में गंड़ासा लिए घूमते देखा था। बगल के गांव रतवल जाकर गंड़ासा पर धार चढ़वाया। वहीं दुकान में चाय पिया और नाश्ता किया। फिर खेतों की ओर चला गया था। मृतका अपनी 14 वर्षीय पुत्री पूजा और 12 वर्षीय पुत्री रूपा के साथ दियारा क्षेत्र के मठिया रेता में चारा काटने जा रही थी। इसी दौरान घात लगाए अपराधी ने अचानक हमला बोल दिया। मां को बचाने में पूजा जख्मी हो गई।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया