न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सरकार ने लिया बड़ा फैसला, ब्रिटेन जा रही Covishield वैक्सीन की 50 लाख डोज का अब भारत में होगा इस्तेमाल!

भारत में तेजी से बढ़ते मामलों को देखते हुए अब ब्रिटेन भेजी जा रही कोविशील्ड की 50 लाख डोज का इस्तेमाल अब 18 से 44 साल की उम्र के लोगों के टीकाकरण में होगा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 08 May 2021 9:39:34

सरकार ने लिया बड़ा फैसला, ब्रिटेन जा रही Covishield वैक्सीन की 50 लाख डोज का अब भारत में होगा इस्तेमाल!

भारत में तेजी से बढ़ते मामलों को देखते हुए अब ब्रिटेन भेजी जा रही कोविशील्ड की 50 लाख डोज का इस्तेमाल अब 18 से 44 साल की उम्र के लोगों के टीकाकरण में होगा। सीरम इंस्टीट्यूट के सरकार एवं नियामकीय मामलों के डायरेक्टर प्रकाश कुमार सिंह ने स्वास्थ्य मंत्रालय को पत्र लिखकर इस संबंध में अनुमति मांगी थी। इस पर केंद्र सरकार की अनुमति मिल गई है अब यह वैक्सीन 21 राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों को आवंटित की जाएगी। संक्रमण की स्थिति को देखते हुए इन 50 लाख डोज में से कुछ राज्यों को 3.5 लाख, कुछ को 1 लाख और अन्य को 50 हजार डोज का आवंटन किया गया है।

सीरम इंस्टीट्यूट ने एस्ट्राजेनेका से हुए समझौते के तहत ब्रिटेन को 50 लाख डोज भेजने के लिए 23 मार्च को मंत्रालय से अनुमति मांगी थी। इसमें कहा गया था कि इससे भारत में चल रहे टीकाकरण को प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा।

16.71 करोड़ डोज लगाई जा चुकी

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि देश में अब तक कोरोना वैक्सीन की 16.71 करोड़ डोज लगाई जा चुकी हैं। इसमें टीकाकरण अभियान के 112वें दिन शुक्रवार को 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में दी गईं कुल 21.27 लाख डोज भी शामिल हैं। इनमें से 18-44 साल आयुवर्ग के 2.96 लाख लोगों को पहली डोज लगाई गई।

मंत्रालय ने बताया कि अब तक 16 करोड़ 71 लाख 64 हजार से ज्यादा डोज लाभार्थियों को दी जा चुकी हैं। लाभार्थियों में 45 से 60 साल आयुवर्ग के 5.46 करोड़ को पहली और 58.29 लाख को दूसरी डोज दी गई हैं। जबकि, 60 साल से ज्यादा उम्र के 5.34 करोड़ लोगों को पहली और 1.42 करोड़ लोगों को दूसरी डोज दी जा चुकी हैं।

लगातार तीसरे दिन मिले 4 लाख से ज्यादा मरीज

कोरोना की दूसरी लहर में अब हर दिन 4 लाख से ज्यादा मरीज मिले रहे है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो देश में कोरोना के 4 लाख 1 हजार 228 नए मरीज सामने आए हैं। 3 लाख 19 हजार 469 ठीक हुए। वहीं, मौत का आंकड़ा 4 हजार को पार कर गया है।

पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना से 4191 लोगों की मौत हुई है जो अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है। देश में लगातार तीन दिन से 4 लाख से ज्यादा केस आ रहे हैं। इससे पहले 7 मई को 4.14 लाख और 6 मई को 4.13 लाख मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

हर दिन बढ़ता जा रहा मौत का आंकड़ा

देश में हर दिन मौत के आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं। 25 दिन पहले जहां कोरोना से मरने वालों की संख्या 1 हजार थी वहीं अब मौत का आंकड़ा 4 हजार को पार कर गया है। इससे पहले 13 अप्रैल को मौतों की संख्या 1 हजार को पार कर गई थी। उसके बाद 20 अप्रैल को 2 हजार की और 27 अप्रैल को 3 हजार का आंकड़ा पार हो गया था। पिछले 10 दिन के अंदर कोरोना से होने वाली मौत का आंकड़े ने 4 हजार को भी पार कर लिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

पत्नी और दो पुजारियों को गोली मारने के बाद बच्चों के साथ कमरे में छिपा था आरोपी, आधी रात कमांडो ऑपरेशन में ढेर
पत्नी और दो पुजारियों को गोली मारने के बाद बच्चों के साथ कमरे में छिपा था आरोपी, आधी रात कमांडो ऑपरेशन में ढेर
दिल्ली के शालीमार बाग में आधी रात मस्जिद पर चला बुलडोजर, AIMIM नेता शोएब जमई ने कार्रवाई पर उठाए सवाल
दिल्ली के शालीमार बाग में आधी रात मस्जिद पर चला बुलडोजर, AIMIM नेता शोएब जमई ने कार्रवाई पर उठाए सवाल
नंदीग्राम-रेजीनगर उपचुनाव में BJP के साथ आई NCPI, सायोनी घोष के प्रचार करने की भी संभावना; बीजेपी ने गठबंधन से किया इनकार
नंदीग्राम-रेजीनगर उपचुनाव में BJP के साथ आई NCPI, सायोनी घोष के प्रचार करने की भी संभावना; बीजेपी ने गठबंधन से किया इनकार
गरबा में मुस्लिम युवकों की मौजूदगी पर रामेश्वर शर्मा ने उठाए सवाल, ‘लव जिहाद’ वाले बयान पर कांग्रेस-AIMIM का पलटवार
गरबा में मुस्लिम युवकों की मौजूदगी पर रामेश्वर शर्मा ने उठाए सवाल, ‘लव जिहाद’ वाले बयान पर कांग्रेस-AIMIM का पलटवार
'बिना नागरिकता के डाला वोट' के आरोप पर सोनिया गांधी घिरीं? BJP के हमले के बीच कोर्ट का नया आदेश
'बिना नागरिकता के डाला वोट' के आरोप पर सोनिया गांधी घिरीं? BJP के हमले के बीच कोर्ट का नया आदेश
करमपुरा-मोती नगर फ्लाईओवर 40 दिन रहेगा प्रभावित, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी; इन रास्तों पर बढ़ सकती है परेशानी
करमपुरा-मोती नगर फ्लाईओवर 40 दिन रहेगा प्रभावित, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी; इन रास्तों पर बढ़ सकती है परेशानी
राष्ट्रीय पुरस्कार लेने से पहले खुद कपड़े प्रेस करते दिखे संजय मिश्रा, सादगी भरे इस अंदाज ने खींचा ध्यान
राष्ट्रीय पुरस्कार लेने से पहले खुद कपड़े प्रेस करते दिखे संजय मिश्रा, सादगी भरे इस अंदाज ने खींचा ध्यान
मंगलवार को ‘हनुमान अंश’ ने फिर दिखाया दम, 47वें दिन 4.90 करोड़ की कमाई; ‘मिर्जापुर द मूवी’ भी आगे
मंगलवार को ‘हनुमान अंश’ ने फिर दिखाया दम, 47वें दिन 4.90 करोड़ की कमाई; ‘मिर्जापुर द मूवी’ भी आगे
सुनीता नहीं, रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए गोविंदा, गणपति दर्शन का वीडियो आया सामने
सुनीता नहीं, रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए गोविंदा, गणपति दर्शन का वीडियो आया सामने
BPSC TRE 4.0 का नया विज्ञापन जारी, बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर होगी भर्ती; 25 सितंबर से आवेदन शुरू
BPSC TRE 4.0 का नया विज्ञापन जारी, बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर होगी भर्ती; 25 सितंबर से आवेदन शुरू
सहजन के पत्तों से बनाएं स्वादिष्ट पराठे, नाश्ते में मिलेगा सेहत और स्वाद दोनों
सहजन के पत्तों से बनाएं स्वादिष्ट पराठे, नाश्ते में मिलेगा सेहत और स्वाद दोनों
‘हनुमान अंश’ ने 7वें सोमवार भी की करोड़ों में कमाई, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का 18वें दिन जलवा; ‘दायरा’ और ‘वाइब’ की कमाई लाखों में सिमटी
‘हनुमान अंश’ ने 7वें सोमवार भी की करोड़ों में कमाई, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का 18वें दिन जलवा; ‘दायरा’ और ‘वाइब’ की कमाई लाखों में सिमटी
बेजान और थकी त्वचा के लिए 7 दिनों की खास देखभाल, जानें हर दिन क्या करना है
बेजान और थकी त्वचा के लिए 7 दिनों की खास देखभाल, जानें हर दिन क्या करना है
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब