न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उज्जैन : खेलते हुए बोरवेल में गिरी 5 साल की बच्ची, गांववालों की कोशिश के बावजूद हुई मौत

शनिवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा देखने को मिला जिसमें 5 साल की बच्ची की खेलते हुए बोरवेल में गिरने से मौत हो गई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 07 Aug 2021 7:03:31

उज्जैन : खेलते हुए बोरवेल में गिरी 5 साल की बच्ची, गांववालों की कोशिश के बावजूद हुई मौत

मध्य प्रदेश के उज्जैन में शनिवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा देखने को मिला जिसमें 5 साल की बच्ची की खेलते हुए बोरवेल में गिरने से मौत हो गई। गांववालों की कोशिश के बावजूद बच्ची को नहीं बचाया जा सका। घटना शनिवार दोपहर की उज्जैन से करीब 8 किलोमीटर दूर रुई गढ़ा के जोगीखेड़ी गांव की हैं। लोगों का कहना है कि बच्ची करीब 30 फीट अंदर चली गई थी। गांव के ही अंतरसिंह ने बताया कि लोहे के सरिए को टेढ़ा कर ट्यूबवेल के अंदर डाला। यह सरिया बच्ची के कपड़ों में फंसाया। इसकी मदद से बच्ची को ऊपर निकाल लिया गया। इसके बाद बच्ची को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। एसडीएम गोविंद दुबे ने इसकी पुष्टि की है। बच्ची के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

दोपहर में बेटी राधा उर्फ वेदिका आंजना (5) बड़ी बहन माया और गांव के दूसरे बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान वह पैर फिसलने से बोरवेल में गिर गई। बच्ची को गिरते हुए पास ही मौजूद उसकी ताई ने देख लिया। उन्होंने तुरंत घरवालों को बताया। वहां ग्रामीण भी आ गए। ग्रामीणों को पता चला तो भीड़ लग गई। पुलिस को भी सूचना दी गई। इससे पहले बच्ची को बचाने की कोशिशें शुरू हो गईं। इस बीच मौजूद लोगों में से एक ने हेकड़ी की मदद से बच्ची को बाहर निकाल लिया, लेकिन बच्ची को बचाया नहीं जा सका। बच्ची को सिविल अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

बच्ची के पिता पदम सिंह आंजना ने बताया कि घर के सामने खेत में एक साल पहले बोरवेल खुदवाया था। 150 फीट खुदवाने के बाद भी इसमें पानी नहीं निकला। इसके बाद इसे बंद करवा दिया, लेकिन वर्तमान में बारिश के कारण ऊपर रखी मिट्‌टी नीचे धंस गई। इससे गड्‌ढा दिखने लगा। लोगों का कहना है, घटना के बाद उन्होंने पुलिस थाने और कंट्रोल रूम पर सूचना दे दी थी। इसके बावजूद आधे घंटे तक कोई नहीं पहुंचा। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर प्रयास शुरू किए।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?