न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रेलवे कॉलोनी के जर्जर मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के 3 बच्चों सहित 5 मरे

लखनऊ के आलमबाग इलाके में शनिवार को रेलवे कॉलोनी के एक जर्जर मकान की छत गिरने से तीन बच्चों समेत पांच की मौत हो गई।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 16 Sep 2023 3:05:41

रेलवे कॉलोनी के जर्जर मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के 3 बच्चों सहित 5 मरे

लखनऊ। लखनऊ के आलमबाग इलाके में शनिवार को रेलवे कॉलोनी के एक जर्जर मकान की छत गिरने से तीन बच्चों समेत पांच की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही अधिकारी मौके पर पहुंचे और मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना शोक जताते हुए अधिकारियों से मौके पर पहुंचकर उचित कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

लखनऊ के आलमबाग में स्थित पुरानी रेलवे कॉलोनी की एक मकान की छत अचानक तेज आवाज के साथ गिर गई। घटना से हड़कंप मच गया और चीख पुकार की आवाज सुनाई देने लगी। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को अन्य अधिकारियों को दी। इसके बाद एनडीआरएफ और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे रेस्क्यू शुरू किया गया। टीम के सदस्यों ने मलबे के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला।

इसके बाद उन्हें तत्काल इलाज के लिए लोकबंधु अस्पताल भेजा गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया और सुबह लोगों का तांता लग गया जिसे संभालने के लिए और पुलिस बुलानी पड़ी। घटना में तीन बच्चों समेत पांच की मौत हो गई। सभी लोग एक परिवार के सदस्य थे और घटना के वक्त सो रहे थे। अचानक जर्जर मकान की छत गिरने से उन्हें बचाव का मौका नहीं मिल सका।

पुलिस ने मृतकों की शिनाख्त सतीश चंद्र (40 वर्ष) सरोजनी देवी (35 वर्ष) हर्षित (13 वर्ष) हर्षिता (10 वर्ष) अंश (5 वर्ष) के रूप में की है। बताया जा रहा है कि सतीश चंद्र के पिता रामचंद्र पहले रेलवे में थे, जिनकी मौत के बाद मां का भी निधन हो गया और सतीश चंद्र को अनुकंपा पर नौकरी मिलने की उम्मीद थी। सतीश अपने परिवार के साथ यहां रहते थे जबकि सतीश के भाई अमित भी रेलवे में हैं।

उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की इस फतेह अली कॉलोनी में करीब 200 परिवार रहते हैं। कॉलोनी के अधिकांश मकान जर्जर हैं और रहने लायक नहीं हैं। बावजूद इसके रेलवे प्रशासन ने लोगों से मकान खाली नहीं करवाए और लोग रह रहे हैं, जिसके चलते शनिवार को पूरा परिवार हादसे की चपेट में आ गया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर शोक संवदेना जताते हुए अधिकारियों को उचित कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। इंस्पेक्टर आलमबाग ने बताया कि कॉलोनी में मकान गिरने से एक ही परिवार के पांच लोग दब गए। जहां उनकी मौत हो गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। आगे की जांच की जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात