Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

हिमाचल : सात दिनों में ही तिगुनी हुई कोरोना संक्रमण दर, बीते दिन मिले 480 नए मरीज

31 दिसंबर, 2021 तक प्रदेश में जहां कोरोना संक्रमण दर 1.03 थी, वहीं अब बढ़कर 3.69 फीसदी हो गई है। बीते दिन गुरुवार को 480 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। सक्रिय मरीजों की संख्या 1655 हो गई है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 07 Jan 2022 11:57:01

हिमाचल : सात दिनों में ही तिगुनी हुई कोरोना संक्रमण दर, बीते दिन मिले 480 नए मरीज

प्रदेश में हालात बिगड़ते नजर आ रहे हैं जिसे समय रहते नहीं संभाला गया तो खतरनाक स्थिति पैदा हो सकती हैं। इसका आंकलन इसी बात से लगाया जा सकता है कि इन सात दिनों में संक्रमण की दर तिगुनी हो गई। जहां 31 दिसंबर, 2021 तक प्रदेश में जहां कोरोना संक्रमण दर 1.03 थी, वहीं अब बढ़कर 3.69 फीसदी हो गई है। बीते दिन गुरुवार को 480 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। सक्रिय मरीजों की संख्या 1655 हो गई है।
जिला कांगड़ा में गुरुवार को सबसे ज्यादा 170 लोग पॉजिटिव हुए हैं। इनमें नगरोटा बगवां स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज मस्सल के 38 विद्यार्थी, जोनल अस्पताल धर्मशाला में छह डॉक्टर, तीन नर्सें और एक वार्ड ब्वाय के अलावा योल कैंट एरिया से 28 लोग, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया जसूर के चार कर्मचारी और पुलिस लाइन सकोह के तीन जवान शामिल हैं। वहीं, एनआईटी हमीरपुर के 39 विद्यार्थियों समेत जिले में 62 लोग संक्रमित पाए गए हैं। एनआईटी में ऑफलाइन पढ़ाई बंद कर दी गई है। जिला सोलन में 75 नए मामले आए, जबकि मंडी जिले के सुंदरनगर डेंटल कॉलेज के 14 प्रशिक्षु, आईआईटी मंडी के नौ शोधार्थियों समेत 27 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीँ शिमला में 46, कुल्लू 35, ऊना 28, सिरमौर 20, बिलासपुर 20, चंबा 6, किन्नौर से 1 संक्रमित सामने आया हैं। बेलगाम कोरोना! भारत में पिछले 24 घंटों में मिले 1,17,100 नए केस, 302 मौतें

देश में कोरोना महामारी की तीसरी लहर शुरू हो गई है। तीसरी लहर में पहली संक्रमण के एक लाख से ज्यादा केस सामने आए हैं। 24 घंटे में संक्रमण के 1,17,100 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इस दौरान 302 लोगों की मौत हुई है। दैनिक मामलों में 5 जून, 2021 के बाद यह सबसे अधिक वृद्धि है। आपको बता दें कि 28 दिसंबर को सिर्फ 9,155 नए संक्रमण के केस दर्ज किए गए थे। वहीं, देश में कुल मामलों की बात करें तो अब तक 3.52 करोड़ से ज्यादा लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3.43 करोड़ लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं 4 लाख 83 हजार 178 लोगों की अब तक मौत भी हो चुकी है। एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 3.65 लाख हो गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका