न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

UP में अनजान बुखार ले रहा लोगों की जान, तीन जिलों में अब तक 45 की मौत

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में बारिश के मौसम में मलेरिया और डेंगू के मामले बढ़ रहे हैं। कई शहरों में इसके कारण मौतों की भी खबर है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 31 Aug 2021 1:09:32

UP में अनजान बुखार ले रहा लोगों की जान, तीन जिलों में अब तक 45 की मौत

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में बारिश के मौसम में मलेरिया और डेंगू के मामले बढ़ रहे हैं। कई शहरों में इसके कारण मौतों की भी खबर है। सबसे ज्यादा खराब हालत फिरोजाबाद की है। यहां बीती रात में 4 लोगों की मौत हो गई। इसमें 3 बच्चे शामिल हैं। इसी के साथ जिले में अनजान बुखार से मरने वालों का आंकड़ा 45 हो गया है। हालांकि, प्रशासन ने अब तक 39 मौतों की ही पुष्टि की है। फिरोजाबाद के न्यू अंबेडकर कॉलोनी में रहने वाले सुनील कुमार की एक साल की बच्ची शान्या, नगला सिंधी क्षेत्र के जय सिंह का सात साल का बेटा तरुण, छारबाग के रहने वाले धीरज कुमार के सात साल का बेटा निखिल, प्रेमपाल की बेटी रेनू ने दम तोड़ दिया। इन सभी को पिछले कई दिनों से तेज बुखार था।

सहारनपुर में 100 से ज्यादा लोगों का चल रहा इलाज

इसी तरह शनिवार को एक दिन के अंदर सहारनपुर के टपरी कला गांव में भी 4 लोगों ने दम तोड़ दिया था। यहां 100 से ज्यादा लोगों का अभी इलाज चल रहा है। मथुरा के फरह ब्लॉक के 3 गांवों में 60 से ज्यादा लोग इस अनजान बुखार की चपेट में हैं। सहारनपुर के टपरी कला गांव के हर घर में एक शख्स बुखार से पीड़ित है। पिछले शनिवार को एक दिन के अंदर 4 लोगों ने यहां दम तोड़ दिया था। 100 से ज्यादा लोग अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती है। 12 लोग हायर सेंटर पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज करा रहे हैं। गांव के ही जावेद (25) को कुछ दिन पहले हल्का बुखार और सिर दर्द था। जिस कारण उसने गांव के ही एक छोलाछाप डॉक्टर से दवाई ली थी। बुखार तो कुछ समय के लिए उतर गया। लेकिन अगले दिन फिर से हो गया। पिता अकरम का कहना है कि बेटे जावेद को बुखार आने पर निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले गए। लेकिन चिकित्सक ने कुछ दिन रखने के बाद हॉयर सेंटर रेफर कर दिया।

कान्हा की नगरी मथुरा के फरह ब्लॉक के कोंह और पिपरौठ गांव में अभी 60 से ज्यादा लोग बीमार हैं। पिछले 10 दिनों में 8 लोगों की मौत हो चुकी है. इसमें हरीशंकर का बेटा पिंकू (9) और दुलिया की बेटी हनी (5) की सोमवार को अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। इससे पहले अवनीश (12), रुचि (14), रांची (18) और रंजीत (19) की जान जा चुकी है।

पिपरौठ व रैपुराजाट गांव में भी मरीजों की संख्या बढ़ी है। पिपरौठ गांव में वायरल से करीब 20 से 25 लोग बीमार हैं। जबकि पिछले 4 दिनों में होती (65) व मंशो (60) की मौत हो गई। ऐसा ही कुछ हाल रैपुराजाट का है। यहां भी इस बीमारी की चपेट में आकर 12 से ज्यादा लोग बीमार हैं। अच्छी बात ये है कि पिछले तीन दिनों से यहां मौत का कोई नया मामला सामने नहीं आया है।

उत्तर प्रदेश के इन तीनों जिलों में अब तक सबसे ज्यादा बच्चों की मौत हुई है। फिरोजाबाद में 35 बच्चे, मथुरा में 6 बच्चे, सहारनपुर में 3 बच्चों की मौत हो चुकी है। सभी लोग तेज बुखार से पीड़ित थे। डॉक्टर्स ने इनमें से कुछ लोगों की मौत डेंगू से बताई है, लेकिन ज्यादातर मौतों का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

सीएम योगी का फिरोजाबाद दौरा

सीएम योगी आदित्यनाथ सोमवार को ही फिरोजाबाद पहुंचे थे। यहां वह सुदामा नगर में बुखार से पीड़ित बच्चों से और उनके परिजनों का हाल जानने पहुंचे थे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएम योगी ने कहा था कि सिर्फ 3 बच्चों की मेडिकल कॉलेज में मौत हुई है। प्राइवेट अस्पताल में 37 लोगों की जान गई है। इसलिए प्राइवेट अस्पताल के बजाय लोग सरकारी अस्पताल में ही इलाज कराएं।
सीएम ने कहा था कि जिले भर में लगभग 32 बच्चे और 7 वयस्क की मौत हुई है। मेडिकल एजुकेशन और सर्विलांस की टीम को भेजकर जांच करा रहे हैं। इसमें पता चल सकेगा कि यहां डेंगू है या फिर कोई और बीमारी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल