न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

4 साल के मासूम को टीचर ने मारा थप्पड़, कान-मुंह से निकला खून, हुई दर्दनाक मौत – प्रयागराज से दिल दहला देने वाला मामला

प्रयागराज में एक निजी स्कूल में टीचर के थप्पड़ से 4 साल के नर्सरी छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। जानिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या चौंकाने वाले खुलासे हुए और पुलिस जांच में अब तक क्या हुआ।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 16 May 2025 11:14:35

 4 साल के मासूम को टीचर ने मारा थप्पड़, कान-मुंह से निकला खून, हुई दर्दनाक मौत – प्रयागराज से दिल दहला देने वाला मामला

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले से एक बेहद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक निजी स्कूल में पढ़ने वाले नर्सरी के चार वर्षीय छात्र की मौत एक टीचर के थप्पड़ से होने का आरोप लगाया गया है। घटना के बाद से बच्चे के परिजन सदमे में हैं और उन्होंने स्कूल के दो शिक्षकों के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस मामले में जब पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया, तो रिपोर्ट में ऐसी बातें सामने आईं जिसने पूरे घटनाक्रम को और ज्यादा संदिग्ध बना दिया है।

प्रयागराज के नैनी थाना क्षेत्र स्थित महेवा पश्चिम पट्टी में रहने वाले वीरेंद्र के बेटे शिवाय की मौत हो गई। शिवाय डीडी एस जूनियर हाई स्कूल नामक प्राइवेट कॉन्वेंट स्कूल में नर्सरी का छात्र था। उसी स्कूल में उसके भाई सुमित और बहन पूर्वी भी पढ़ते हैं। घटना के वक्त शिवाय का भाई सुमित भी स्कूल में मौजूद था। सुमित ने बताया कि शिवाय उस वक्त रो रहा था, जिस पर एक टीचर उसे मेरी क्लास में ले आई और बेंच पर बैठा दिया।

बच्चा लगातार रोता रहा, फिर मारा गया थप्पड़

शिवाय क्लास में बैठने के बाद भी रोता रहा, जिससे टीचर नाराज़ हो गई और उन्होंने उसे थप्पड़ मार दिया। थप्पड़ लगने के बाद उसका सिर बेंच से टकराया और वह ज़मीन पर गिर पड़ा। ज़मीन पर गिरते ही उसके नाक और मुंह से खून बहने लगा। वह बार-बार पानी मांगता रहा, लेकिन किसी ने उसे पानी नहीं दिया। कुछ ही मिनटों में वह शांत हो गया। एक टीचर ने उसे हिलाया लेकिन वह कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहा था। इसके बाद उसी टीचर ने शिवाय के माता-पिता को फोन करके स्कूल बुलाया।

परिजन स्कूल पहुंचे और तत्काल बच्चे को लेकर अस्पताल भागे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने शिवाय को मृत घोषित कर दिया।

पोस्टमार्टम में चौंकाने वाले तथ्य

शिवाय की मौत के बाद पुलिस ने स्कूल के दो शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। डीसीपी गंगानगर विवेक यादव के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्चे के शरीर पर तीन स्थानों पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। इनमें एक आंख की भौंह के पास, दूसरा पैर पर और तीसरा — जो सबसे चौंकाने वाला है — उसके प्राइवेट पार्ट्स पर भी चोट के निशान पाए गए हैं।

कई एंगल से हो रही जांच

इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए, पुलिस अब कई बिंदुओं पर गहन जांच कर रही है। पुलिस स्कूल के सीसीटीवी फुटेज की जांच करेगी, साथ ही उस क्लास के अन्य छात्रों से भी पूछताछ की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने दो शिक्षकों के खिलाफ केस तो दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जांच की प्रक्रिया पूरी सावधानी से की जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

शी जिनपिंग की सुरक्षा में परिंदा भी पर न मार सके! जमीन से आसमान तक ऐसा है सुरक्षा घेरा
शी जिनपिंग की सुरक्षा में परिंदा भी पर न मार सके! जमीन से आसमान तक ऐसा है सुरक्षा घेरा
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
ओसामा बिन लादेन का बेटा हमजा जिंदा है? 2019 में मौत की खबर के बाद सामने आया ये वीडियो
ओसामा बिन लादेन का बेटा हमजा जिंदा है? 2019 में मौत की खबर के बाद सामने आया ये वीडियो
21 केस, फर्जी पासपोर्ट और विदेश में फरारी... कैसे मोल्दोवा से भारत लाया गया अमृत दलम?
21 केस, फर्जी पासपोर्ट और विदेश में फरारी... कैसे मोल्दोवा से भारत लाया गया अमृत दलम?
RJD में प्रत्याशी चयन को लेकर रोहिणी आचार्य की नाराजगी, पार्टी के आंतरिक लोकतंत्र पर उठाया सवाल
RJD में प्रत्याशी चयन को लेकर रोहिणी आचार्य की नाराजगी, पार्टी के आंतरिक लोकतंत्र पर उठाया सवाल
गणेश उत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाई कोर्ट की फटकार, पुणे प्रशासन ने घटाकर 2 दिन किया
गणेश उत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाई कोर्ट की फटकार, पुणे प्रशासन ने घटाकर 2 दिन किया
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
जब फ्लाइट में सुनील लोधी ने छेड़ा ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’, यात्रियों का सफर बन गया भक्तिमय
जब फ्लाइट में सुनील लोधी ने छेड़ा ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’, यात्रियों का सफर बन गया भक्तिमय
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
20 साल का संघर्ष और एक फोन कॉल... ऐसे धीरेंद्र मुलकलवार की जिंदगी में आई ‘हनुमान अंश’
20 साल का संघर्ष और एक फोन कॉल... ऐसे धीरेंद्र मुलकलवार की जिंदगी में आई ‘हनुमान अंश’