न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रूसी लूना-25 के क्रैश होने से चांद की सतह पर बना 33 फीट का गड्‌ढा, नासा ने जारी की तस्वीर

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA ने रूस के फेल मून मिशन की एक तस्वीर जारी की है। इस तस्वीर में दिखाया गया है कि कैसे रूसी मून मिशन Luna-25 के क्रैश से पहले और बाद में चंद्रमा की सतह पर बदलाव आया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 04 Sep 2023 7:58:08

रूसी लूना-25 के क्रैश होने से चांद की सतह पर बना 33 फीट का गड्‌ढा, नासा ने जारी की तस्वीर

नई दिल्ली। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA ने रूस के फेल मून मिशन की एक तस्वीर जारी की है। इस तस्वीर में दिखाया गया है कि कैसे रूसी मून मिशन Luna-25 के क्रैश से पहले और बाद में चंद्रमा की सतह पर बदलाव आया है। रूस का लूना-25 मिशन पिछले महीने चांद के दक्षिणी ध्रुव के पास क्रैश हो गया था। वह अपनी तय गति से ज्यादा तेज स्पीड में था, जिसकी वजह से तय ऑर्बिट पार करके चांद की सतह से टकरा गया। अगर वह क्रैश नहीं होता तो रूस 47 साल बाद चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग की उपलब्धि हासिल करता।

आज तक के अनुसार नासा के लूनर रीकॉन्सेंस ऑर्बिटर (LRO) ने रूसी लूना-25 मिशन के क्रैश साइट की तस्वीर ली है। चांद की सतह पर नया क्रेटर दिख रहा है, जो लूना-25 की टक्कर से बना हुआ लगता है। नासा ने ट्वीट करके कहा कि यह क्रेटर करीब 10 मीटर व्यास का है यानी करीब 33 फीट। यह एक इम्पैक्ट क्रेटर है, यह प्राकृतिक तौर पर बना गड्ढा नहीं है।

क्रैश के बाद रूस ने इस हादसे की जांच के लिए इंटर-डिपार्टमेंटल कमीशन का गठन किया है। ताकि क्रैश की असली वजह का पता किया जा सके। ये देखने में आता है कि बहुत सारे मून मिशन अक्सर फेल हो जाते हैं, लेकिन रूस का यह फेल मिशन उसके सम्मान के लिए बड़ी चोट है, क्योंकि शीतयुद्ध के समय वह स्पेस इंडस्ट्री का राजा था।

रूस पहला देश था जिसने सबसे पहले 1957 में स्पुतनिक-1 सैटेलाइट लॉन्च किया था। सोवियत कॉस्मोनॉट यूरी गैगरीन 1961 में अंतरिक्ष की यात्रा करने वाले पहले व्यक्ति थे। रूस की स्पेस इंड्स्ट्री की शुरुआत बेहद शानदार थी, लेकिन अभी उसकी हालत बेहद खराब है।

पैरामीटर्स गलत थे, इसलिए हुआ था हादसा

रूसी स्पेस एजेंसी रॉसकॉसमॉस ने कहा था Luna-25 असली पैरामीटर्स से अलग चला गया था। तय ऑर्बिट के बजाय दूसरी ऑर्बिट में गया। इसकी वजह से वह सीधे चांद के दक्षिणी ध्रुव के पास जाकर क्रैश हो गया। Luna-25 को 11 अगस्त की सुबह 4:40 बजे अमूर ओब्लास्ट के वोस्तोनी कॉस्मोड्रोम से लॉन्च किया गया।

लॉन्चिंग सोयुज 2.1बी रॉकेट से किया गया, इसे लूना-ग्लोब (Luna-Glob) मिशन भी कहते हैं। 1976 के लूना-24 मिशन के बाद से आज तक रूस का कोई भी यान चांद के ऑर्बिट तक नहीं पहुंचा है, ये पहुंचा लेकिन बुरी हालत में।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
डिहाइड्रेशन की वजह से कमजोर हुए सोनम वांगचुक, सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया बयान
डिहाइड्रेशन की वजह से कमजोर हुए सोनम वांगचुक, सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया बयान
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
दरभंगा में 'बाल कतरवा' गिरोह की दहशत, लूट के साथ काट रहे हैं  महिलाओं और बच्चियों के बाल
दरभंगा में 'बाल कतरवा' गिरोह की दहशत, लूट के साथ काट रहे हैं महिलाओं और बच्चियों के बाल
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
पति की हत्या के लिए रची खौफनाक साजिश! पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर सांप से डसवाया, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा
पति की हत्या के लिए रची खौफनाक साजिश! पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर सांप से डसवाया, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी