न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार में कोरोना की उलटी गिनती! 7 दिन में आधे से नीचे आया संक्रमितों का आंकड़ा, 4 महिलाओं की मौत से हड़कंप

जहां 14 जनवरी के 6541 मामले सामने आए थे, वहीँ यह घटते हुए कल 3009 पर पहुंच गया। बिहार में संक्रमण की दर 1.97 प्रतिशत है, जबकि रिकवरी रेट 95.66 प्रतिशत हो गया है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 22 Jan 2022 12:16:58

बिहार में कोरोना की उलटी गिनती! 7 दिन में आधे से नीचे आया संक्रमितों का आंकड़ा, 4 महिलाओं की मौत से हड़कंप

बिहार में कोरोना के राहत देने वाले आंकड़े सामने आ रहे हैं जहां 7 दिन में संक्रमितों का आंकड़ा आधे से नीचे आ गया हैं। जहां 14 जनवरी के 6541 मामले सामने आए थे, वहीँ यह घटते हुए कल 3009 पर पहुंच गया। बिहार में संक्रमण की दर 1.97 प्रतिशत है, जबकि रिकवरी रेट 95.66 प्रतिशत हो गया है। हांलाकि अभी भी प्रदेश में होने वाली मौतें चिंता का कारण बनी हुई हैं। बीते दिन शुक्रवार को पटना AIIMS में तीन संक्रमित महिला की एक साथ मौत हुई है जबकि PMCH में एक संक्रमित ने दम तोड़ दिया है। संक्रमण के घटते आंकड़े भले ही राहत का संकेत दे रहे हैं। लेकिन, कोरोना से मौत के बढ़ते मामले चिंता भी बढ़ा रहे हैं।

शुक्रवार को पटना AIIMS में एक साथ कोरोना संक्रमित 4 महिलाओं की मौत हो गई और PMCH में भी 50 साल के एक संक्रमित की मौत हुई। पटना AIIMS के कोरोना नोडल डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि शुक्रवार को कुल 4 मौत हुई है, मरने वालों में सभी महिलाएं ही हैं। इसमें पटना की रहने वाली 30 साल की संध्या कुमारी, हजारीबाग झारखंड की रहने वाली 55 साल की गीता देवी, गया की रहने वाली 35 साल की बबीता देवी और नालंदा की रहने वाली 70 साल की कांति देवी शामिल हैं। पटना मेडिकल कॉलेज में 50 साल के संक्रमित अनिल कुमार की मौत हुई है जो खगौल के रहने वाले थे।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक बिहार में 24 घंटे में 1 लाख 52 हजार 728 लोगों की जांच कराई गई है। इनमें 3009 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आाई। पटना में 697 नए मामले आए हैं। पटना के नए मामले 5775 लोगों की जांच में आए है। समस्तीपुर में 222 नए मामले आए जबकि मधेपुरा में 126 नए मामले आए हैं। मुजफ्फरपुर में 117 और पूर्णिया में 118 नए मामले आए। राज्य में तेजी से पॉजिटिव लोगों के निगेटिव होने के भी एक्टिव मामलों की संख्या 22775 है। बिहार में सबसे अधिक एक्टिव मामले पटना में 6207 है जबकि दूसरे नंबर पर समस्तीपुर में 1336 मामले हैं। मुजफ्फरपुर में 1245 और पूर्णिया में 1115 मामले हैं जबकि मुंगेर में 860 एक्टिव केस हैं।

देश में कोरोना : 3.35 लाख नए केस के साथ 21 लाख के पार हुए कोरोना एक्टिव केस, 482 मौतें

देश में शुक्रवार को 3 लाख 35 हजार 393 नए कोरोना संक्रमित मिले। इस दौरान 2.41 लाख लोग ठीक हुए, जबकि 482 लोगों की मौत हुई है। वहीं, पिछले दिन के मुकाबले नए संक्रमित 3.41% कम हुए हैं। फिलहाल देश में 21.05 लाख एक्टिव केस हैं। तीसरी लहर में कुल एक्टिव केस का आंकड़ा पहली बार 21 लाख के पार पहुंचा है। महज 22 दिन में कुल एक्टिव केस 21 गुना हो गए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप