न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पश्चिम बंगाल: TMC में लौटे 300 बीजेपी कार्यकर्ताओं का गंगाजल छिड़क हुआ शुद्धीकरण

बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राज्य की सत्ताधारी पार्टी के अन्य नेताओं ने वापसी पर उनका स्वागत किया था।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 19 Jun 2021 11:27:16

पश्चिम बंगाल: TMC में लौटे 300 बीजेपी कार्यकर्ताओं का गंगाजल छिड़क हुआ शुद्धीकरण

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) की जीत के बाद बीजेपी के खेमे में खलबली मच गई है। चुनाव से पहले टीएमसी छोड़ बीजेपी में शामिल होने वाले नेता और कार्यकर्ता चुनाव के नतीजों के बाद एक बार फिर से अपना पाला बदल रहे है। सभी दोबारा ममता बनर्जी के साथ दोबारा जुड़ना चाहते है। बता दें कि भाजपा के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय 11 जून को अपने बेटे शुभ्रांशु के साथ अपनी पुरानी पार्टी तृणमूल कांग्रेस में वापस लौट गए थे। पार्टी में औपचारिक रूप से फिर से शामिल होने के पहले मुकुल रॉय ने तृणमूल भवन में ममता बनर्जी के साथ मुलाकात की। बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राज्य की सत्ताधारी पार्टी के अन्य नेताओं ने वापसी पर उनका स्वागत किया था। तृणमूल के संस्थापकों में शामिल रॉय ने कहा कि वह 'सभी परिचित चेहरों को फिर से देखकर खुश हैं।’

बीजेपी के 300 कार्यकर्ता भूख हड़ताल पर बैठे

अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, पश्चिम बंगाल के बीरभूम में टीएमसी ऑफिस के बाहर बीजेपी के 300 कार्यकर्ता भूख हड़ताल पर बैठे थे। इनकी मांग थी कि इन्हें दोबारा टीएमसी में शामिल किया जाए। धरने पर बैठे एक कार्यकर्ता अशोक मोंडल ने कहा, 'हम चाहते हैं है कि हमें टीएमसी में वापस लिया जाए। बीजेपी में शामिल हो कर हमने अपने गांव के विकास को रोक दिया है। बीजेपी में शामिल होने से हमें कोई फायदा नहीं हुआ। उल्टा हमें नुकसान हुआ।'

गंगाजल शुद्धीकरण अभियान

ऐसे में टीएमसी ने शुक्रवार को टीएमसी में दोबारा शामिल करने से पहले पार्टी ने BJP के 300 कार्यकर्ताओं का पहले गंगाजल से शुद्धीकरण किया गया और फिर इनकी टीएमसी में घर वापसी हुई। कहा जा रहा है कि गंगाजल शुद्धीकरण अभियान करीब 3 घंटे तक चला। सुबह 8 बजे से लेकर 11 बजे तक बारी-बारी से कार्यकर्ताओं को बुलाकर उन पर गंगाजल छिड़का गया।

बीजेपी ने हमारे दिमाग में जहर घोल दिया

अशोक मोंडल ने कहा, 'बीजेपी एक सांप्रदायिक पार्टी है। बीजेपी ने हमारे दिमाग में जहर घोल दिया है। हमारी शांति भंग हो गई है। इसलिए शांति लौटाने के लिए कार्यकर्ताओं पर पवित्र गंगाजल छिड़क रहे हैं। लिहाजा ये लोगों के शुद्धीकरण के लिए नहीं था। बल्कि उनके दिमाग को शुद्ध करने के लिए था।'

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत