महाराष्ट्र पुलिस ने गढ़चिरौली में 26 नक्सलियों को मर गिराया है। गढ़चिरौली के एसपी अंकित गोयल ने बताया कि जिले के ग्यारापट्टी के जंगलों में आज महाराष्ट्र पुलिस की C-60 दस्ते के साथ मुठभेड़ में 26 नक्सलियों का सफाया कर दिया गया है। इनसे भारी संख्या में हथियार, गोला-बारूद और नक्सली साहित्य जब्त किए गए हैं। गढ़चिरौली जिले में सुबह 6 बजे से ही ऑपरेशन जारी था। इस ऑपरेशन में 4 पुलिसकर्मी भी जख्मी हुए हैं। उन्हें इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से नागपुर भेजा गया है। घायल पुलिसकर्मियों की पहचान रविंद्र नेताम (42), सर्वेश्वर अतराम (34), महरू कुदमेठे (34) और टीकाराम कटांगे (41) के रूप में हुई है। इन्हें नागपुर के ऑरेंज सिंटी अस्पताल में एडमिट करवाया गया है।