न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिकरू कांड के 23 आरोपियों को 10-10 साल की सजा व 50 हजार का जुर्माना, 7 आरोपी बरी

उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में तीन साल पहले हुए बिकरू कांड में आज अदालत ने 23 आरोपियों को 10-10 साल की सजा के साथ ही 50-50 हजार का जुर्माना भी लगाया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 05 Sep 2023 10:18:52

बिकरू कांड के 23 आरोपियों को 10-10 साल की सजा व 50 हजार का जुर्माना, 7 आरोपी बरी

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में तीन साल पहले हुए बिकरू कांड में आज अदालत ने 23 आरोपियों को 10-10 साल की सजा के साथ ही 50-50 हजार का जुर्माना भी लगाया। इसके अलावा कोर्ट ने 7 आरोपियों को बरी कर दिया है। सातों आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य न मिलने के बाद कोर्ट ने बरी किया।

अदालत ने गैंगस्टर मामले में हीरू दुबे, श्यामू बाजपेई, जहान यादव, दयाशंकर अग्निहोत्री, बबलू मुसलमान, रामू बाजपेयी, शशिकांत पांडेय, शिवम दुबे, गोविंद सैनी, उमाकांत, शिवम दुबे उर्फ दलाल, शिव तिवारी, जिलेदार, राम सिंह यादव, जय बाजपेई, धीरेंद्र कुमार, मनीष, सुरेश, गोपाल, वीर सिंह, राहुल पाल, अखिलेश उर्फ श्यामजी और छोटू शुक्ला को 10-10 साल की सजा सुनाई। वहीं गुड्डन, प्रशांत, सुशील कुमार, बालगोविंद, राजेंद्र मिश्र, रमेशचंद्र और संजय को बरी कर दिया।

विकास दुबे गैंग ने पुलिस पर बरसाई थीं गोलियां

गौरतलब है कि बिकरू कांड में शामिल 45 आरोपियों को जेल भेजा गया था। इसमें से 5 को पहले ही जमानत मिल चुकी है। मामले में विकास दुबे और उसके गैंग की अब तक 72 करोड़ की संपत्ति जब्त हो चुकी है। इसके साथ ही 7 पर एनएसए और 45 पर गैंगस्टर की कार्रवाई हो चुकी है। ज्ञातव्य है कि साल 2020 में बिकरू गांव में दबिश देने गई पुलिस पर गैंगस्टर विकास दुबे और उसके गैंग के लोगों ने गोलियां बरसा दी थीं। इस घटना में आठ पुलिसकर्मी मारे गए थे। इसके बाद एक्शन में आई पुलिस ने विकास दुबे के गैंग के खिलाफ कार्रवाई की। इस कार्रवाई में विकास दुबे समेत कई बदमाश मुठभेड़ में मारे गए थे। मामले में दो पुलिसकर्मियों को भी बर्खास्त किया जा चुका है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे

कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव

पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका

तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल

बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल

सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील

गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम

हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ

समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’

गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई

पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा

एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत

iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद

काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात