न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कानपुर : न्यूनतम पर पहुंचने के बाद अचानक फिर तेज हो गई कोरोना संक्रमण की लहर, 53 दिन बाद मिले सबसे अधिक रोगी

आज बुधवार को कानपुर में लहर अपने न्यूनतम पर पहुंचने के बाद अचानक फिर तेज हो गई और 53 दिन बाद कोरोना के सबसे अधिक रोगी मिले हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 28 Jul 2021 10:19:46

कानपुर : न्यूनतम पर पहुंचने के बाद अचानक फिर तेज हो गई कोरोना संक्रमण की लहर, 53 दिन बाद मिले सबसे अधिक रोगी

कोरोना संक्रमण की लहर का कहर लगातार कम हो रहा था और चिंता घटाने वाले आंकड़े सामने आ रहे थे। लेकिन इस बीच आज बुधवार को कानपुर में लहर अपने न्यूनतम पर पहुंचने के बाद अचानक फिर तेज हो गई और 53 दिन बाद कोरोना के सबसे अधिक रोगी मिले हैं। कानपुर में आज 22 कोरोना संक्रमित मिले हैं। यह पता किया जा रहा है कि इनमें कोई संक्रमित केरल, महाराष्ट्र आदि प्रांतों से तो नहीं आया है।

जुलाई में कोरोना संक्रमितों की संख्या इकाई में चल रही थी। 25 जुलाई को तो कोरोना संक्रमितों की संख्या शून्य रही थी लेकिन अचानक संक्रमितों की संख्या दहाई में आने से स्वास्थ्य विभाग चौंक गया है। यह माना जा रहा है कि कहीं यह तीसरी लहर के आने का संकेत तो नहीं है। इससे तीसरी लहर की आहट का अंदेशा पैदा हो गया है। दरअसल दूसरी लहर भी इसी तरह आई थी। अचानक कोरोना संक्रमण के फैलाव की गति न्यूनतम पर चली गई और इसके बाद एकदम से संक्रमण ने उछाल मार दिया था। जो संक्रमित मिले हैं, स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने उनकी हिस्ट्री लेने के साथ ही कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग भी शुरू कर दी है।

बुधवार को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आईं चार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और होटल मैनेजमेंट से जुड़ा एक युवक की रिपोर्ट भी पॉजीटिव आई है। अचानक बदलते हालात से स्वास्थ्य विभाग चौकन्ना हो गया है। जो संक्रमित मिले हैं, उनका सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग जांच के लिए भेजा जा रहा है। हैलट की कोविड लैब ने 29 कोरोना पॉजीटिव की रिपोर्ट दी है। इनमें 22 पॉजीटिव नगर के हैं और सात अन्य जनपदों के हैं। इनमें 16 महिलाएं हैं जिनमें एक चार साल की बच्ची भी शामिल है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात