न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार : मुस्लिम लड़के ने हिन्दू धर्म अपनाने के लिए बनवाया एफिडेविट, धर्म परिवर्तन के पीछे है ये मंशा

मुस्लिम लड़के ने हिन्दू धर्म अपनाने के लिए एफिडेविट बनवाया हैं। इसके मुताबिक, वह अपनी इच्छा से अब हिन्दू होना चाहता है। इस लड़के मिसाब उर्फ़ प्रिंस का कहना है कि हिन्दू धर्म उसे बचपन से आकर्षित करता रहा है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 28 Jul 2021 11:21:30

बिहार : मुस्लिम लड़के ने हिन्दू धर्म अपनाने के लिए बनवाया एफिडेविट, धर्म परिवर्तन के पीछे है ये मंशा

बिहार के गया में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया जहां मुस्लिम लड़के ने हिन्दू धर्म अपनाने के लिए एफिडेविट बनवाया हैं। इसके मुताबिक, वह अपनी इच्छा से अब हिन्दू होना चाहता है। इस लड़के मिसाब उर्फ़ प्रिंस का कहना है कि हिन्दू धर्म उसे बचपन से आकर्षित करता रहा है। इन तमाम बातों के पीछे एक खास राज भी छिपा है। वह राज यह है कि मिसाब के खिलाफ तीन माह पूर्व एक हिन्दू लड़की को भगा ले जाने के मामले में पाक्सो के तहत रामपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। हालांकि इस मामले में लड़की ने 164 के तहत दिए गए बयान में मिसाब को साफ तौर पर बचा लिया था। उसने कहा था कि मेरे साथ कोई गलत नहीं हुआ है। न ही मुझे किसी ने भगाया है। ऐसी चर्चा जोरों पर है कि लड़का अपनी प्रेमिका को पाने की चाहत में ऐसा सारा खेल रच रहा है। हालांकि, इस मामले में प्रिंस के विरुद्ध पाक्सो का मामला हटा नहीं है। बावजूद इसके प्रिंस अब धर्म परिवर्तन कराना चाहता है।

धर्म परिवर्तन करने वाला युवक मोहम्मद मिसाब स्टेशन रोड पर टैटू बनाने का काम करता है। शहर के बाटा मोड़ के निकट रहने वाले मोहम्मद मिसाब ने अपने वकील के जरिए गया कोर्ट में धर्म परिवर्तन की अर्जी लगाई है। मिसाब का कहना है कि उसकी डेट ऑफ बर्थ 2000 की है। वह अब 21 वर्ष का हो चुका है। बचपन से मुझे हिन्दू धर्म के रस्म-रिवाज, पूजा पाठ व उपदेश पसंद हैं। लिहाज मुझे अब मोहम्मद मिसाब की जगह पर प्रिंस के नाम से जाना जाए। खास बात यह भी है कि मिसाब का पुकार नाम भी प्रिंस ही है। प्रिंस मूल रूप से औरंगाबाद का रहने वाला है। उसका कहना है कि धर्म परिवर्तन के बाबत उसने अपने अभिभावकों को सूचना दी है। साथ ही में उसका यह भी कहना है कि उनकी सहमति या नाराजगी से कोई फर्क नहीं पड़ता है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया