न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

हरियाणा : असंतुलित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरी कार, 2 लोगों की मौत, 2 घायल

रोहतक-पानीपत आउटर बाइपास पर एक सड़क हादसा हो गया जिसमें कार असंतुलित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरी और दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 23 Sep 2021 11:00:46

हरियाणा : असंतुलित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरी कार, 2 लोगों की मौत, 2 घायल

आज देर शाम तकरीबन 7 बजे रोहतक-पानीपत आउटर बाइपास पर एक सड़क हादसा हो गया जिसमें कार असंतुलित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरी और दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। एक्सीडेंट तब हुआ जब ये लोग कार में बहादुरगढ़ से वापस यमुनानगर लौट रहे थे। एक्सीडेंट की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने घायलों को कार से बाहर निकाला। सूचना मिलते ही रोहतक से अर्बन एस्टेट थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया। जहां दो लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। घायलों की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। एक्सीडेंट के बाद पुलिस ने यमुनानगर में परिवार को सूचित कर दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही यमुनानगर से परिवार के कुछ सदस्य रोहतक के लिए रवाना हो गए।

एक्सीडेंट में मारे गए लोगों के नाम चरणजीत सिंह (48) और सतवंत सिंह (53) हैं जबकि घायलों के नाम सागर (30) और कुलवंत (56) हैं। ये चारों एक ही परिवार के सदस्य हैं और यमुनानगर के रहने वाले हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रोहतक-पानीपत आउटर बाइपास पर शाम लगभग 7 बजे पानीपत की ओर जा रही सफेद रंग की एक कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क के किनारे खाई में जा गिरी। खाई में गिरने से पहले कार ने कई पलटियां खाईं और उसकी छत व दरवाजे बुरी तरह पिचक गए। कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और विंडस्क्रीन चकनाचूर हो गई। एक्सीडेंट देखकर लोग मदद के लिए दौड़े। कार में कुल 4 लोग सवार थे जिनमें से 2 अगली और 2 पिछली सीट पर थे। मदद के लिए पहुंचे लोगों ने मुश्किल से अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला। कार में संभवत: एयरबैग नहीं थे इसलिए आगे की सीट पर बैठे लोगों के माथे और नाक पर चोटें आईं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?