न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हिमाचल में दस हजार का आंकड़ा पार कर गए कोरोना सक्रिय मामले, कल मिले 1817 मामले

बीते दिन शनिवार को प्रदेश में 1817 मामले सामने हैं जो कि शुक्रवार को मिले 1563 नए मामलों से ज्यादा हैं। 24 घंटों के दौरान 935 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं और कोरोना की जांच के लिए 11361 लोगों के सैंपल लिए गए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 16 Jan 2022 11:15:15

हिमाचल में दस हजार का आंकड़ा पार कर गए कोरोना सक्रिय मामले, कल मिले 1817 मामले

हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में कोरोना रफ्तार पकड़ने लगा है, जोकि चिंता का विषय बनता जा रहा है। इसी के चलते प्रदेश में कोरोना सक्रिय मामले दस हजार का आंकड़ा पार कर चुके हैं। बीते दिन शनिवार को प्रदेश में 1817 मामले सामने हैं जो कि शुक्रवार को मिले 1563 नए मामलों से ज्यादा हैं। 24 घंटों के दौरान 935 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं और कोरोना की जांच के लिए 11361 लोगों के सैंपल लिए गए। हिमाचल स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार शाम सात बजे जारी बुलेटिन के अनुसार बिलासपुर जिले में 108, चंबा 67, हमीरपुर 108, कांगड़ा 339, किन्नौर 15, कुल्लू 82, लाहौल-स्पीति 7, मंडी 225, शिमला 276, सिरमौर 120, सोलन 283 और ऊना में 187 नए मामले आए हैं।

कोरोना से मौतों का आंकड़ा 3872 पहुंच गया है। सोलन में डीसी, 12 पुलिस जवान, छह विद्युत कर्मी सहित पथ परिवहन निगम का परिचालक के कोविड टेस्ट की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इसकी पुष्टि जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुक्ता रस्तोगी ने की है। वहीं कांगड़ा के पुलिस थाना डमटाल में छह जवान, मंडी में चार डॉक्टर व 12 बच्चों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, बिलासपुर में पांच जवानों की रिपोर्ट पॉजिटिव है। हमीरपुर में तीन पुलिस जवान पॉजिटिव आए हैं।

प्रदेश में कोरोना की तीसरे लहर के संक्रमण को रोकने के लिए पहले ही प्रदेश सरकार कदम उठाए हैं। प्रदेश में किशोरों को वैक्सीन और बुजुर्गों को बूस्टर डोज भी लगाई जा रही है। इसके अलावा सरकारी दफ्तरों को हफ्ते में पांच दिन खोलने के आदेश लागू किए गए हैं।

देश में 15 लाख के पार हुए एक्टिव केस, कल मिले में 2.71 लाख नए केस, 314 की मौत

देश में शनिवार को 2 लाख 71 हजार 190 नए कोरोना संक्रमित मिले। 1 लाख 38 हजार 201 लोग ठीक हुए जबकि 314 लोगों की मौत हुई। इस तरह एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 1 लाख 32 हजार 675 की बढ़ोतरी दर्ज की गई। फिलहाल देश में 15.44 लाख एक्टिव केस हैं। तीसरी लहर में एक्टिव केस पहली बार 15 लाख के पार पहुंचा है। देश में अब तक कुल 3.71 करोड़ लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं, जिनमें से 3.50 करोड़ लोग रिकवर हो चुके हैं। अब तक 4,86,061 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में 01 जनवरी को कुल एक्टिव केस का आंकड़ा 1 लाख 22 हजार 801 था। इस लिहाज से केवल 15 दिन में कुल एक्टिव केस करीब 12.5 गुना हो गए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

ज्ञानेश कुमार को पद्म भूषण देने की मांग पर कांग्रेस का तंज, पवन खेड़ा बोले- ‘प्रधानमंत्री ही बना देना चाहिए’
ज्ञानेश कुमार को पद्म भूषण देने की मांग पर कांग्रेस का तंज, पवन खेड़ा बोले- ‘प्रधानमंत्री ही बना देना चाहिए’
ट्रंप ने ईरान का सात दिन का युद्धविराम प्रस्ताव ठुकराया, अमेरिकी हमले फिर शुरू होने की रिपोर्ट
ट्रंप ने ईरान का सात दिन का युद्धविराम प्रस्ताव ठुकराया, अमेरिकी हमले फिर शुरू होने की रिपोर्ट
हिमाचल में SIR के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन तेज, सभी जिलों में प्रदर्शन की तैयारी
हिमाचल में SIR के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन तेज, सभी जिलों में प्रदर्शन की तैयारी
महाराष्ट्र में दुरंतो एक्सप्रेस पर पथराव, तीन कोचों की खिड़कियां टूटीं; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
महाराष्ट्र में दुरंतो एक्सप्रेस पर पथराव, तीन कोचों की खिड़कियां टूटीं; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
गणपति विसर्जन के बाद जुहू बीच की सफाई में जुटे बच्चे और वॉलंटियर्स, अमृता फडणवीस ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश
गणपति विसर्जन के बाद जुहू बीच की सफाई में जुटे बच्चे और वॉलंटियर्स, अमृता फडणवीस ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश
फॉर्म-47 और आतंकवाद के सवालों तक पहुंची UN की बहस, पत्रकारों ने घेरा तो जवाब दिए बिना निकल गए शहबाज
फॉर्म-47 और आतंकवाद के सवालों तक पहुंची UN की बहस, पत्रकारों ने घेरा तो जवाब दिए बिना निकल गए शहबाज
‘होमब्रेकर’ कहे जाने पर कोमल रानी का सुनीता आहूजा को जवाब, बोलीं- ‘पहले से टूटे घर में…’
‘होमब्रेकर’ कहे जाने पर कोमल रानी का सुनीता आहूजा को जवाब, बोलीं- ‘पहले से टूटे घर में…’
‘चप्पल खाओगे?’ आंटी ने बात को सीरियस ले लिया, बना डाली ऐसी डिश कि रेसिपी हो गई वायरल
‘चप्पल खाओगे?’ आंटी ने बात को सीरियस ले लिया, बना डाली ऐसी डिश कि रेसिपी हो गई वायरल
सपा-कांग्रेस गठबंधन पर बयानबाजी तेज, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद ने कहा- हम किसी से भीख नहीं मांग रहे
सपा-कांग्रेस गठबंधन पर बयानबाजी तेज, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद ने कहा- हम किसी से भीख नहीं मांग रहे
रितेश देशमुख-जेनेलिया ने बच्चों संग बप्पा को दी विदाई, की पूजा-अर्चना, शेयर किया खास वीडियो
रितेश देशमुख-जेनेलिया ने बच्चों संग बप्पा को दी विदाई, की पूजा-अर्चना, शेयर किया खास वीडियो
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में ईरान को हराकर जीता गोल्ड मेडल
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में ईरान को हराकर जीता गोल्ड मेडल
Google के 28वें बर्थडे पर ऐसा सजा बेंगलुरु ऑफिस, तीन मंजिला केक से लेकर मिठाइयों तक ने खींचा ध्यान
Google के 28वें बर्थडे पर ऐसा सजा बेंगलुरु ऑफिस, तीन मंजिला केक से लेकर मिठाइयों तक ने खींचा ध्यान
नई बहू बनकर आईं यामी गौतम, ‘भाभी तबाही’ में दिखा मोहिनी का अनोखा अंदाज
नई बहू बनकर आईं यामी गौतम, ‘भाभी तबाही’ में दिखा मोहिनी का अनोखा अंदाज
माता-पिता के तलाक को याद कर भावुक हुईं रिति तिवारी, बोलीं- पापा को लंबे समय तक थी परिवार के फिर साथ आने की उम्मीद
माता-पिता के तलाक को याद कर भावुक हुईं रिति तिवारी, बोलीं- पापा को लंबे समय तक थी परिवार के फिर साथ आने की उम्मीद