Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मां के शव के पास दो दिन तक भूखा बैठा रहा मासूम, कोरोना के खौफ के कारण किसी ने नहीं की मदद

कोरोना वायरस के कहर के बीच देश के कुछ राज्यों से डराने वाली तस्वीरें और कहानियां सामने आ रही है। महाराष्ट्र के पुणे से सामने आई एक खबर ने सभी को हिला दिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 01 May 2021 10:36:21

मां के शव के पास दो दिन तक भूखा बैठा रहा मासूम, कोरोना के खौफ के कारण किसी ने नहीं की मदद

कोरोना वायरस के कहर के बीच देश के कुछ राज्यों से डराने वाली तस्वीरें और कहानियां सामने आ रही है। महाराष्ट्र के पुणे से सामने आई एक खबर ने सभी को हिला दिया है। यहां पुलिस को पिंपरी चिंचवाड में स्थित एक घर में 18 महीने का बच्चा मिला, जो अपनी मां के शव के पास बैठा था। आशंका जताई जा रही है कि महिला की मौत बीते शनिवार को हो गई थी। इसके बाद से ही बच्चा शव के पास भूखा-प्यासा बैठा हुआ है। कहा जा रहा है कि कोविड के खौफ के कारण इस दौरान कोई भी बच्चे की मदद के लिए आगे नहीं आया। वहीं, मजबूर होकर मकान मालिक को ही पुलिस की सूचित करना पड़ा।

सोमवार को घर में दाखिल हुई पुलिस ने पाया कि घर में महिला का शव पड़ा है और बच्चा उसके नजदीक ही मौजूद है। इसके बाद पुलिस कॉन्स्टेबल सुशीला गभाले और रेखा वाजे ने बच्चे को संभाला और उसे भोजन कराया।
गभाले बताती हैं 'मेरे भी दो बच्चे हैं, एक आठ और दूसरा 6 साल का है। यह बच्चा मुझे अपने की तरह ही लगा।' उन्होंने जानकारी दी कि बच्चा जल्दी से दूध पी गया, क्योंकि वह भूखा था। उनकी साथी रेखा ने बताया कि बुखार के अलावा बच्चा एकदम ठीक है।

वाजे ने कहा, 'बच्चे को जब हमने डॉक्टर को दिखाया, तो उसे थोड़ा बुखार था। उन्होंने हमें उसे ठीक से खाना खिलाने के लिए कहा। बच्चे को बिस्कुट और पानी देने के बाद हम उसे कोरोना टेस्ट के लिए सरकारी अस्पताल लेकर गए।'

अच्छी खबर है कि बच्चे की कोविड जांच नेगेटिव आई है और उसे सरकारी शिशु-गृह में भेज दिया गया है। हालांकि, महिला की ऑटोप्सी के जरिए उसकी मौत का कारण पता किया जाना बाकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
IFFI 2026 में दिखाई जाएंगी 230 से ज्यादा फिल्में, 'धुरंधर' से होगा आगाज
IFFI 2026 में दिखाई जाएंगी 230 से ज्यादा फिल्में, 'धुरंधर' से होगा आगाज
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology