न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तराखंड : 177 नए संक्रमितो के मुकाबले 243 मरीज हुए स्वस्थ, नौ जिलों में 10 से कम रहे संक्रमित

कोरोना कहर के बीच अब राहत देने वाले आंकड़े सामने आ रहे हैं जिसमें बुधवार को 177 लोग संक्रमित मिले हैं और तीन मरीजों की मौत हुई है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 01 Jul 2021 12:01:52

उत्तराखंड : 177 नए संक्रमितो के मुकाबले 243 मरीज हुए स्वस्थ, नौ जिलों में 10 से कम रहे संक्रमित

कोरोना कहर के बीच अब राहत देने वाले आंकड़े सामने आ रहे हैं जिसमें बुधवार को 177 लोग संक्रमित मिले हैं और तीन मरीजों की मौत हुई है। जबकि 243 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 2101 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। अब कुल संक्रमितों की संख्या 340255 हो गई है। अब तक 325009 मरीज संक्रमण को मात दे चुके हैं। वर्तमान में प्रदेश की रिकवरी दर 95.52 प्रतिशत और संक्रमण दर 6.15 प्रतिशत दर्ज की गई है।

नौ जिलों में संक्रमितों की संख्या 10 से कम रही है। हरिद्वार जिले में 56, देहरादून में 37, नैनीताल में 25, टिहरी में 11, पिथौरागढ़ व उत्तरकाशी में 9-9, ऊधमसिंह नगर में 8, चंपावत व रुद्रप्रयाग में 5-5, पौड़ी में 4, बागेश्वर व चमोली में 3-3, अल्मोड़ा जिले में 2 संक्रमित मिले हैं। बीते 24 घंटे में तीन कोरोना मरीजों ने उपचार के दौरान दम तोड़ा है।

राहत : ब्लैक फंगस का नया मरीज नहीं, मौत भी नहीं

प्रदेश में बुधवार को ब्लैक फंगस से थोड़ी राहत मिली है। 24 घंटे में कोई नया मामला नहीं मिला है और न ही किसी मरीज की मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार बुधवार को प्रदेश में ब्लैक का कोई नया मामला नहीं मिला है और न ही किसी की मौत हुई। वहीं, तीन मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। प्रदेश में अब तक ब्लैक फंगस के कुल 495 मरीज मिल चुके हैं, जबकि 95 मौतें हो चुकी है।

देश में 24 घंटे में मिले 48,415 नए मरीज, 14,083 मरीजों की संख्या में आई कमी

देश में बुधवार को 48,415 नए मरीजों की पहचान हुई। 61,494 ठीक हो गए और 988 ने जान गंवाई। कल ठीक हुए मरीजों के पास देश में इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 14,083 की कमी आई है। देश में कोरोना महामारी में अब तक कुल 3.04 करोड़ संक्रमित हो चुके है। इसमें से अब 2.94 करोड़ तक ठीक हुए। 3.99 लाख अब तक कुल मौतें हो चूकी हैं जबकि 5.17 लाख मरीज अभी भी इलाज करा रहे है। भारत में कोरोना के केस अब कम हो रहे है लेकिन इस बीच केरल के आंकड़े एक बार फिर चिंता बढ़ा रहे है। केरल में बीते दो दिनों से नए केस 13,500 से ज्यादा आ रहे हैं। इससे पहले 21 जून को यह संख्या घटकर 7,449 तक पहुंच गई थी। केरल में बुधवार को 13,658 नए मामले सामने आए। 11,808 लोग ठीक हुए और 142 लोगों की मौत हो गई।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती