न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हिमाचल : 58 दिनों बाद 200 से नीचे आया नए संक्रमितो का आंकड़ा, हुई सिर्फ चार की मौत

प्रदेश में करीब 58 दिनों बाद नए कोरोना पॉजिटिव मामलों का आंकड़ा 200 से कम हुआ है। सोमवार को प्रदेश में 175 नए मामले आए हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 22 Jun 2021 10:31:44

हिमाचल : 58 दिनों बाद 200 से नीचे आया नए संक्रमितो का आंकड़ा, हुई सिर्फ चार की मौत

कोरोना की दूसरी लहर अब सुस्त पड़ती नजर आ रही हैं जिसकी बदौलत हिमाचल प्रदेश में सोमवार को कोरोना संक्रमितों की मौत व नए मामलों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश में करीब 58 दिनों बाद नए कोरोना पॉजिटिव मामलों का आंकड़ा 200 से कम हुआ है। सोमवार को प्रदेश में 175 नए मामले आए हैं। इसे पहले 28 मार्च को प्रदेश में एक दिन में 189 पॉजिटिव मामले आए थे। करीब दो महीने बाद एक दिन में सिर्फ चार कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हुई जोकि प्रदेश के लिए राहत की बात है। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में 490 मरीजों ने कोरोना को मात दी। सक्रिय कोरोना मामले घटकर 2408 रह गए हैं।

अब प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 200603 पहुंच गया है। इनमें से अब तक 194739 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में अब तक 3432 संक्रमितों की मौत हुई है। बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना की जांच के लिए 15774 लोगों के सैंपल लिए गए। कांगड़ा को छोड़कर सभी जिलों में कोरोना सक्रिय केस 500 से कम हो गए हैं। सोमवार के आंकड़ों की बात करें तो शिमला, कांगड़ा, मंडी और सोलन में एक-एक संक्रमित ने दम तोड़ा। जबकि चंबा जिले में 36, कांगड़ा 31, मंडी 28, शिमला 25, कुल्लू 18, ऊना 14, हमीरपुर आठ, सिरमौर छह, सोलन पांच, किन्नौर दो और लाहौल-स्पीति दो नए मामले आए हैं।

देश में 3 महीने बाद आए कोरोना के 50 हजार से कम मामले, 1162 की मौत

देश में सोमवार को 42,219 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसमें झारखंड, अरुणाचल प्रदेश और लद्दाख के आंकड़े अपडेट नहीं हुए हैं। करीब 3 महीने बाद कोरोना के नए संक्रमितों का आंकड़ा 50 हजार से नीचे आया है। इससे पहले 23 मार्च को 47,239 कोरोना संक्रमित मिले थे। इस दौरान 81,410 लोगों ने कोरोना को मात दी और 1,162 लोगों की मौत भी हुई। इस तरह पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में करीब 40 हजार की कमी रिकॉर्ड की गई। देश में अब तक कुल 2.99 करोड़ लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। हो सकता हैं आज कुल संक्रमितों का आंकड़ा 3 करोड़ को पार के जाए।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

ज्ञानेश कुमार को पद्म भूषण देने की मांग पर कांग्रेस का तंज, पवन खेड़ा बोले- ‘प्रधानमंत्री ही बना देना चाहिए’
ज्ञानेश कुमार को पद्म भूषण देने की मांग पर कांग्रेस का तंज, पवन खेड़ा बोले- ‘प्रधानमंत्री ही बना देना चाहिए’
ट्रंप ने ईरान का सात दिन का युद्धविराम प्रस्ताव ठुकराया, अमेरिकी हमले फिर शुरू होने की रिपोर्ट
ट्रंप ने ईरान का सात दिन का युद्धविराम प्रस्ताव ठुकराया, अमेरिकी हमले फिर शुरू होने की रिपोर्ट
हिमाचल में SIR के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन तेज, सभी जिलों में प्रदर्शन की तैयारी
हिमाचल में SIR के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन तेज, सभी जिलों में प्रदर्शन की तैयारी
महाराष्ट्र में दुरंतो एक्सप्रेस पर पथराव, तीन कोचों की खिड़कियां टूटीं; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
महाराष्ट्र में दुरंतो एक्सप्रेस पर पथराव, तीन कोचों की खिड़कियां टूटीं; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
गणपति विसर्जन के बाद जुहू बीच की सफाई में जुटे बच्चे और वॉलंटियर्स, अमृता फडणवीस ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश
गणपति विसर्जन के बाद जुहू बीच की सफाई में जुटे बच्चे और वॉलंटियर्स, अमृता फडणवीस ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश
फॉर्म-47 और आतंकवाद के सवालों तक पहुंची UN की बहस, पत्रकारों ने घेरा तो जवाब दिए बिना निकल गए शहबाज
फॉर्म-47 और आतंकवाद के सवालों तक पहुंची UN की बहस, पत्रकारों ने घेरा तो जवाब दिए बिना निकल गए शहबाज
‘होमब्रेकर’ कहे जाने पर कोमल रानी का सुनीता आहूजा को जवाब, बोलीं- ‘पहले से टूटे घर में…’
‘होमब्रेकर’ कहे जाने पर कोमल रानी का सुनीता आहूजा को जवाब, बोलीं- ‘पहले से टूटे घर में…’
‘चप्पल खाओगे?’ आंटी ने बात को सीरियस ले लिया, बना डाली ऐसी डिश कि रेसिपी हो गई वायरल
‘चप्पल खाओगे?’ आंटी ने बात को सीरियस ले लिया, बना डाली ऐसी डिश कि रेसिपी हो गई वायरल
सपा-कांग्रेस गठबंधन पर बयानबाजी तेज, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद ने कहा- हम किसी से भीख नहीं मांग रहे
सपा-कांग्रेस गठबंधन पर बयानबाजी तेज, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद ने कहा- हम किसी से भीख नहीं मांग रहे
रितेश देशमुख-जेनेलिया ने बच्चों संग बप्पा को दी विदाई, की पूजा-अर्चना, शेयर किया खास वीडियो
रितेश देशमुख-जेनेलिया ने बच्चों संग बप्पा को दी विदाई, की पूजा-अर्चना, शेयर किया खास वीडियो
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में ईरान को हराकर जीता गोल्ड मेडल
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में ईरान को हराकर जीता गोल्ड मेडल
Google के 28वें बर्थडे पर ऐसा सजा बेंगलुरु ऑफिस, तीन मंजिला केक से लेकर मिठाइयों तक ने खींचा ध्यान
Google के 28वें बर्थडे पर ऐसा सजा बेंगलुरु ऑफिस, तीन मंजिला केक से लेकर मिठाइयों तक ने खींचा ध्यान
नई बहू बनकर आईं यामी गौतम, ‘भाभी तबाही’ में दिखा मोहिनी का अनोखा अंदाज
नई बहू बनकर आईं यामी गौतम, ‘भाभी तबाही’ में दिखा मोहिनी का अनोखा अंदाज
माता-पिता के तलाक को याद कर भावुक हुईं रिति तिवारी, बोलीं- पापा को लंबे समय तक थी परिवार के फिर साथ आने की उम्मीद
माता-पिता के तलाक को याद कर भावुक हुईं रिति तिवारी, बोलीं- पापा को लंबे समय तक थी परिवार के फिर साथ आने की उम्मीद