न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हिमाचल : बीते 24 घंटों में हुई सिर्फ एक मौत, 1579 बचे सक्रिय कोरोना मामले

बीते 24 घंटों की बात करें तो प्रदेश में कोरोना से सिर्फ एक मौत हुई हैं। कांगड़ा में 70 वर्षीय संक्रमित बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 03 Jul 2021 12:11:29

हिमाचल : बीते 24 घंटों में हुई सिर्फ एक मौत, 1579 बचे सक्रिय कोरोना मामले

कोरोना की सुस्त होती रफ्तार में राहत दिलाने वाले आंकड़े सामने आने लगे हैं। बीते 24 घंटों की बात करें तो प्रदेश में कोरोना से सिर्फ एक मौत हुई हैं।कांगड़ा में 70 वर्षीय संक्रमित बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। जबकि कोरोना के 158 नए मामले आए हैं। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में 209 मरीज ठीक हुए हैं। अब सक्रिय कोरोना मामले 1579 हैं। चंबा और शिमला को छोड़कर सभी जिलों में सक्रिय केस 200 से कम हो गए हैं।

प्रदेश में शिमला जिले में 30, मंडी 29, चंबा 22, कांगड़ा 19, कुल्लू 13, किन्नौर 11, हमीरपुर 10, बिलासपुर आठ, सोलन पांच, लाहौल-स्पीति चार, ऊना चार और सिरमौर में तीन नए मामले आए हैं। अब प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 202440 पहुंच गया है। इनमें से अब तक 197369 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में अब तक 3465 संक्रमितों की मौत हुई है। बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना की जांच के लिए 12040 लोगों के सैंपल लिए गए।

भारत में घटकर 5 लाख से कम हुआ एक्टिव मरीजों का आंकड़ा

देश में जारी कोरोना महामारी की दूसरी लहर की रफ्तार लगातार कम होती जा रही है। पिछले कुछ दिनों से कोरोना के दैनिक नए मामलों के आंकड़ों में कमी देखने को मिल रही है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 44,111 नए मामले सामने आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 3,05,02,362 हो गई है। इस दौरान 57,477 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं। लगातार 51वें दिन रोजाना ठीक होने वालों की संख्या दैनिक नए मामलों से अधिक है। देश में कोरोना के सक्रिय मामले घटकर 4,95,533 हो गए हैं। सक्रिय मामलों को लेकर राहत भरी खबर यह है कि 97 दिनों के बाद यह आंकड़ा 5 लाख से कम दर्ज किया गया है। पिछले 24 घंटे के दौरान 738 मरीजों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। कोरोना संक्रमण के सक्रिय मामले कुल मामलों का सिर्फ 1.62% ही हैं। देश भर में अब तक 2,96,05,779 लोग कोरोना संक्रमण को मात देकर ठीक हो चुके हैं। बीमारी से रिकवरी दर बढ़कर 97.06% हो गई है और दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.35% है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

ज्ञानेश कुमार को पद्म भूषण देने की मांग पर कांग्रेस का तंज, पवन खेड़ा बोले- ‘प्रधानमंत्री ही बना देना चाहिए’
ज्ञानेश कुमार को पद्म भूषण देने की मांग पर कांग्रेस का तंज, पवन खेड़ा बोले- ‘प्रधानमंत्री ही बना देना चाहिए’
ट्रंप ने ईरान का सात दिन का युद्धविराम प्रस्ताव ठुकराया, अमेरिकी हमले फिर शुरू होने की रिपोर्ट
ट्रंप ने ईरान का सात दिन का युद्धविराम प्रस्ताव ठुकराया, अमेरिकी हमले फिर शुरू होने की रिपोर्ट
हिमाचल में SIR के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन तेज, सभी जिलों में प्रदर्शन की तैयारी
हिमाचल में SIR के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन तेज, सभी जिलों में प्रदर्शन की तैयारी
महाराष्ट्र में दुरंतो एक्सप्रेस पर पथराव, तीन कोचों की खिड़कियां टूटीं; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
महाराष्ट्र में दुरंतो एक्सप्रेस पर पथराव, तीन कोचों की खिड़कियां टूटीं; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
गणपति विसर्जन के बाद जुहू बीच की सफाई में जुटे बच्चे और वॉलंटियर्स, अमृता फडणवीस ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश
गणपति विसर्जन के बाद जुहू बीच की सफाई में जुटे बच्चे और वॉलंटियर्स, अमृता फडणवीस ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश
फॉर्म-47 और आतंकवाद के सवालों तक पहुंची UN की बहस, पत्रकारों ने घेरा तो जवाब दिए बिना निकल गए शहबाज
फॉर्म-47 और आतंकवाद के सवालों तक पहुंची UN की बहस, पत्रकारों ने घेरा तो जवाब दिए बिना निकल गए शहबाज
‘होमब्रेकर’ कहे जाने पर कोमल रानी का सुनीता आहूजा को जवाब, बोलीं- ‘पहले से टूटे घर में…’
‘होमब्रेकर’ कहे जाने पर कोमल रानी का सुनीता आहूजा को जवाब, बोलीं- ‘पहले से टूटे घर में…’
‘चप्पल खाओगे?’ आंटी ने बात को सीरियस ले लिया, बना डाली ऐसी डिश कि रेसिपी हो गई वायरल
‘चप्पल खाओगे?’ आंटी ने बात को सीरियस ले लिया, बना डाली ऐसी डिश कि रेसिपी हो गई वायरल
सपा-कांग्रेस गठबंधन पर बयानबाजी तेज, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद ने कहा- हम किसी से भीख नहीं मांग रहे
सपा-कांग्रेस गठबंधन पर बयानबाजी तेज, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद ने कहा- हम किसी से भीख नहीं मांग रहे
रितेश देशमुख-जेनेलिया ने बच्चों संग बप्पा को दी विदाई, की पूजा-अर्चना, शेयर किया खास वीडियो
रितेश देशमुख-जेनेलिया ने बच्चों संग बप्पा को दी विदाई, की पूजा-अर्चना, शेयर किया खास वीडियो
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में ईरान को हराकर जीता गोल्ड मेडल
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में ईरान को हराकर जीता गोल्ड मेडल
Google के 28वें बर्थडे पर ऐसा सजा बेंगलुरु ऑफिस, तीन मंजिला केक से लेकर मिठाइयों तक ने खींचा ध्यान
Google के 28वें बर्थडे पर ऐसा सजा बेंगलुरु ऑफिस, तीन मंजिला केक से लेकर मिठाइयों तक ने खींचा ध्यान
नई बहू बनकर आईं यामी गौतम, ‘भाभी तबाही’ में दिखा मोहिनी का अनोखा अंदाज
नई बहू बनकर आईं यामी गौतम, ‘भाभी तबाही’ में दिखा मोहिनी का अनोखा अंदाज
माता-पिता के तलाक को याद कर भावुक हुईं रिति तिवारी, बोलीं- पापा को लंबे समय तक थी परिवार के फिर साथ आने की उम्मीद
माता-पिता के तलाक को याद कर भावुक हुईं रिति तिवारी, बोलीं- पापा को लंबे समय तक थी परिवार के फिर साथ आने की उम्मीद