न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ओमिक्रॉन के डर से मुंबई में लगाए गए कड़े प्रतिबंध, पूरे शहर में 31 दिसंबर तक लगा दी गई है धारा 144

नियमों का कड़ाई से पालन करवाने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल को फील्ड यानी सड़कों पर उतारा जा रहा है। बिना मास्क के घूमने वालों पर भी जुर्माना लगाया जाएगा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 16 Dec 2021 12:30:15

ओमिक्रॉन के डर से मुंबई में लगाए गए कड़े प्रतिबंध, पूरे शहर में 31 दिसंबर तक लगा दी गई है धारा 144

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के 4 नए मामलों की बुधवार को पुष्टि हुई है। इनमें से 2 मरीज ओसमानाबाद और 1-1 मुंबई और बुलढाना के हैं। राज्य में अब तक 32 लोग ओमिक्रॉन से संक्रमित हुए हैं। ओमिक्रॉन संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए मुंबई में बचे हुए साल यानी 31 दिसंबर तक धारा 144 लगा दी गई है। इस दौरान किसी भी सार्वजनिक सभा, रैली या प्रदर्शन की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा 5 से ज्यादा लोग एक जगह पर जमा नहीं हो सकते।

नियमों का कड़ाई से पालन करवाने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल को फील्ड यानी सड़कों पर उतारा जा रहा है। बिना मास्क के घूमने वालों पर भी जुर्माना लगाया जाएगा।

मुंबई पुलिस ने अपने बयान में कहा है कि किसी भी कार्यक्रम में केवल 50 फीसदी लोगों को ही शामिल होने की अनुमति दी जाएगी। इसमें भी वे ही लोग शामिल हो सकेंगे, जिन्होंने वैक्सीन के दोनों डोज लगवाए हैं। आदेश में यह भी कहा गया है कि दुकान, प्रतिष्ठान, मॉल, कार्यक्रम और सभा में भी पूरी तरह वैक्सीन लगवा चुके लोग ही होने चाहिए। ऐसे स्थानों पर सभी आने वालों और ग्राहकों को कोरोना वैक्सीन भी लगाई जाएगी।

महाराष्ट्र में यात्रा करने वाले सभी लोगों को या तो वैक्सीन की दोनों डोज लगे होने चाहिए या उनके पास 72 घंटे में की गई आरटी-पीसीआर रिपोर्ट होनी चाहिए।

238 नए मरीज आए सामने

मुंबई में बुधवार को कोरोना वायरस के 238 नए मामले सामने आए। इसी के साथ कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,65,934 हो गई है। हालांकि, कल कोरोनावायरस से किसी की मौत दर्ज नहीं की गई है। अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 16,360 हो गई है। महाराष्ट्र में अब तक ओमिक्रॉन वैरिएंट के 32 मामले सामने आए हैं, इससे मुंबई महानगर क्षेत्र भी शामिल है।

अन्य राज्यों ने भी जारी की गाइडलाइंस

आपको बता दे, देश के कई राज्यों में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के मामले सामने आने के बाद राज्यों ने नई गाइडलाइंस जारी की है। साल के अंत में त्यौहारों को देखते हुए दिल्ली, बिहार, केरल, यूपी में ओमिक्रॉन संक्रमण के चलते नई गाइडलाइन जारी की गई है।

दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने सामाजिक और सांस्कृतिक जमावाड़ों पर रोक समेत कोविड-19 से संबंधित पाबंदियों की मियाद 31 दिसंबर की मध्य रात्रि तक बुधवार को बढ़ा दी।

नई गाइडलाइंस के मुताबिक बिहार सरकार ने सभी सिनेमा हॉल और जिम 50% उपस्थिति के साथ ही खोलने का निर्देश दिया है। सार्वजनिक परिवहन में किसी भी हालत में खड़ा होकर यात्रा करने की अनुमति नहीं होगी। सार्वजनिक और निजी वाहनों में हमेशा मास्क पहनना अनिवार्य होगा, नहीं पहने पर कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।

केरल सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस के मुताबिक त्योहारों और कार्यक्रमों में उपस्थिति के संबंध में मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकतम 300 लोगों को खुले स्थानों में और अधिकतम 150 लोगों को कमरे और हॉल जैसे बंद स्थानों में अनुमति दी जाएगी। शादियों और अंत्येष्टि के लिए खुले स्थानों में 200 और बंद स्थानों के लिए 100 लोगों को अनुमति का आदेश जारी रहेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज