न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हिंद महासागर द्वीप खेलों के उद्घाटन समारोह के दौरान मची भगदड़, 12 मरे, 80 घायल

अफ्रीकी देश मेडागास्कर की राजधानी एंटानानारिवो के नेशनल स्टेडियम में शुक्रवार को भगदड़ मचने से 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 80 लोग घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ जब करीब 50 हजार लोग इंडियन ओशन आईलैंड गेम्स के उद्घाटन समारोह के लिए स्टेडियम में एंट्री पाने की कोशिश कर रहे थे।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 26 Aug 2023 10:53:31

हिंद महासागर द्वीप खेलों के उद्घाटन समारोह के दौरान मची भगदड़, 12 मरे, 80 घायल

अफ्रीकी देश मेडागास्कर की राजधानी एंटानानारिवो के नेशनल स्टेडियम में शुक्रवार को भगदड़ मचने से 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 80 लोग घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ जब करीब 50 हजार लोग इंडियन ओशन आईलैंड गेम्स के उद्घाटन समारोह के लिए स्टेडियम में एंट्री पाने की कोशिश कर रहे थे। न्यूज एजेंसी ANI ने अल जजीरा की रिपोर्ट के हवाले से यह जानकारी दी है।

खबरों के अनुसार, देश के प्रधानमंत्री क्रिश्चियन नत्से ने मृतक संख्या की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि भगदड़ में करीब 80 लोग घायल हुए, जिनमें 11 की हालत काफी गंभीर है। हादसे पर राष्ट्रपति ने शोक व्यक्त किया है और जनता से मौन का आह्वान किया है।

मेडागास्कर के प्रधानमंत्री क्रिश्चियन नत्से ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने बताया कि भगदड़ में घायल हुए लोगों में से 11 की हालत नाजुक है। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है।

राष्ट्रपति ने जान गंवाने वालों के लिए मौन रखा

उद्घाटन समारोह में शामिल होने पहुंची मेडागास्कर की राष्ट्रपति एंड्री राजोएलिना ने हादसे पर दुख जाहिर किया। उन्होंने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए स्टेडियम में मौजूद लोगों से हादसे में जान गंवाने वालों के लिए मौन रखने की अपील की। इसके बाद स्टेडियम में होने वाला कार्यक्रम जारी रहा।

इससे पहले साल 2019 में मेडागास्कर के स्टेडियम में इसी तरह के हादसे में करीब 15 लोगों की मौत हुई थी।

हिंद महासागर द्वीप खेल मल्टी डिसिप्लिनरी कॉम्पिटिशन है, जो मेडागास्कर में 3 सितंबर तक चलेगी। हिंद महासागर द्वीप खेल साल 1977 में इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी ने बनाए थे। इसमें मॉरीशस, सेशेल्स, कोमोरोस, मेडागास्कर, मैयट, रीयूनियन और मालदीव के एथलीट शामिल हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

प्रीमियम पेट्रोल-डीजल महंगे हुए, जानें आज के नए रेट
प्रीमियम पेट्रोल-डीजल महंगे हुए, जानें आज के नए रेट
कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर महंगा, घरेलू उपभोक्ताओं को फिलहाल राहत
कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर महंगा, घरेलू उपभोक्ताओं को फिलहाल राहत
गिरते रुपये को बचाने का समय, SBI ने RBI को सुझाए 5 अहम कदम
गिरते रुपये को बचाने का समय, SBI ने RBI को सुझाए 5 अहम कदम
एकनाथ शिंदे ने बेटे श्रीकांत को सौंपी अहम जिम्मेदारी, शिवसेना की रणनीति में आया नया बदलाव
एकनाथ शिंदे ने बेटे श्रीकांत को सौंपी अहम जिम्मेदारी, शिवसेना की रणनीति में आया नया बदलाव
मौत के मुंह से लौटकर आया टूरिस्ट, बागा बीच पर पैरासेलिंग हादसा, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप
मौत के मुंह से लौटकर आया टूरिस्ट, बागा बीच पर पैरासेलिंग हादसा, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप
राजा रघुवंशी हत्याकांड के बाद परिवार में जन्मा बेटा, मां ने कहा- मेरा राजा लौट आया, परिजन मान रहे चमत्कार
राजा रघुवंशी हत्याकांड के बाद परिवार में जन्मा बेटा, मां ने कहा- मेरा राजा लौट आया, परिजन मान रहे चमत्कार
हाई यूरिक एसिड के दौरान शरीर में कहाँ-कहाँ होता है दर्द, जाने  इसे कैसे नियंत्रित करें?
हाई यूरिक एसिड के दौरान शरीर में कहाँ-कहाँ होता है दर्द, जाने इसे कैसे नियंत्रित करें?
रुपये की गिरावट पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का तंज, कहा- ‘रुपया और बीजेपी की छवि में मुकाबला...’
रुपये की गिरावट पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का तंज, कहा- ‘रुपया और बीजेपी की छवि में मुकाबला...’
दिल्ली कैपिटल्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स: IPL 2026 में होगी जोरदार टक्कर, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड
दिल्ली कैपिटल्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स: IPL 2026 में होगी जोरदार टक्कर, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड
CSK vs RR: चेन्नई के लिए खतरे की घंटी, राजस्थान के ये 5 खिलाड़ी बिगाड़ सकते हैं खेल, वैभव सूर्यवंशी भी लिस्ट में शामिल
CSK vs RR: चेन्नई के लिए खतरे की घंटी, राजस्थान के ये 5 खिलाड़ी बिगाड़ सकते हैं खेल, वैभव सूर्यवंशी भी लिस्ट में शामिल
दीपिका कक्कड़ की ननद सबा इब्राहिम के रेस्टोरेंट्स हुए बंद, LPG की कमी बनी बड़ी चुनौती
दीपिका कक्कड़ की ननद सबा इब्राहिम के रेस्टोरेंट्स हुए बंद, LPG की कमी बनी बड़ी चुनौती
राजस्थान रॉयल्स का धमाका—12 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, पहले ही मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को करारी शिकस्त
राजस्थान रॉयल्स का धमाका—12 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, पहले ही मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को करारी शिकस्त
‘सीजन की शुरुआत में गलतियां होना बुरा नहीं है’, हार के बाद CSK कप्तान का चौंकाने वाला बयान
‘सीजन की शुरुआत में गलतियां होना बुरा नहीं है’, हार के बाद CSK कप्तान का चौंकाने वाला बयान
IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी का तूफान—15 गेंदों में फिफ्टी ठोककर सुरेश रैना, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन का रिकॉर्ड किया ध्वस्त
IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी का तूफान—15 गेंदों में फिफ्टी ठोककर सुरेश रैना, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन का रिकॉर्ड किया ध्वस्त