न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हरियाणा : बैंच पर बैठने को लेकर हुई कहासुनी में 11वीं के छात्र ने चाकू से कर डाली सहपाठी की हत्या

बैंच पर बैठने को लेकर हुई कहासुनी में 11वीं के छात्र ने चाकू से अपने सहपाठी की हत्या कर डाली जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 28 Sep 2021 10:45:42

हरियाणा : बैंच पर बैठने को लेकर हुई कहासुनी में 11वीं के छात्र ने चाकू से कर डाली सहपाठी की हत्या

आजकल कम उम्र में ही बच्चे आक्रामक होने लगे हैं। इसका एक हैरान करने वाला मामला सामने आया हैं हरियाणा के सोनीपत जिले से जहां बैंच पर बैठने को लेकर हुई कहासुनी में 11वीं के छात्र ने चाकू से अपने सहपाठी की हत्या कर डाली जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना पिपलीखेड़ा गांव की है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह ने बताया कि छात्रों के झगड़े में 11वीं कक्षा के छात्र की चाकू से हमला कर हत्या की गई है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पुलिस ने घायल समीर की शिकायत पर उसके भाई के सहपाठी व उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यहां के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बैंच पर बैठने को लेकर हुई कहासुनी की रंजिश में एक छात्र की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई और उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। छुट्टी के बाद स्कूल के बाहर हुई घटना में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिनमें एक की देर शाम को उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने घायल के बयान पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

गांव पिपलीखेड़ा निवासी समीर ने पुलिस को बताया कि वह गांव के स्कूल में ही 12वीं कक्षा का छात्र है। उसका छोटा भाई इमरान इसी स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ता था। कुछ दिन पहले उसके भाई इमरान का उसकी ही कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र के साथ बैंच पर बैठने को लेकर झगड़ा हो गया था। मगंलवार को स्कूल की छुट्टी के बाद जब वह अपने भाई इमरान के साथ स्कूल से बाहर निकला तो उसके भाई इमरान के सहपाठी ने अपने साथियों के साथ मिल कर हमला कर दिया।

आरोप है कि इमरान के साथ पढ़ने वाले छात्र ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। बचाव करने पर समीर को भी चाकू मारा। जिसमें वह दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हमला करने के बाद हमलावर छात्र मौके से फरार हो गया। घायलों को गन्नौर सीएचसी ले जाया गया। उन्हें खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां उसके छोटे भाई इमरान की मौत हो गई। समीर का आरोप है कि झगड़े की रंजिश में आरोपी छात्र ने अपने साथियों के साथ मिल कर वारदात को अंजाम दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत