न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भोपाल: जल उठा भदभदा विश्रामघाट, पहली बार 118 शवों का हुआ अंतिम संस्कार

प्रदेश की राजधानी भोपाल का बुरा हाल है। शनिवार को भोपाल के भदभदा विश्रामघाट पर पहली बार रिकॉर्ड 118 शवों को अंतिम संस्कार के लिए लाया गया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 25 Apr 2021 10:58:45

भोपाल: जल उठा भदभदा विश्रामघाट, पहली बार 118 शवों का हुआ अंतिम संस्कार

मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटे में 12,918 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 11,091 लोग ठीक हुए और 104 की मौत हो गई। अब तक 4 लाख 85 हजार 703 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3 लाख 91 हजार 299 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 5,041 लोगों की मौत हो चुकी है। 89,363 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है। प्रदेश में बढ़ते संक्रमण के साथ-साथ मौतों का आंकड़ा भी लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रदेश की राजधानी भोपाल का बुरा हाल है। शनिवार को भोपाल के भदभदा विश्रामघाट पर पहली बार रिकॉर्ड 118 शवों को अंतिम संस्कार के लिए लाया गया। इनमें कोरोना संक्रमितों के 100 शव थे। 18 शव सामान्य थे। कोरोना संक्रमितों के 100 शवों में 66 भोपाल और 34 शव बाहर के थे। हालाकि, सरकारी रिकॉर्ड कुछ और ही आंकड़े बयां कर रहे है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक भोपाल में सिर्फ 5 मौतें काेरोना की वजह से हुई। लेकिन सिर्फ भदभदा विश्रामघाट में शनिवार (24 अप्रैल) को जितने शवों का अंतिम संस्कार कोविड प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार किया, उतनी मौतें सरकारी रिकार्ड में 15 दिनों में होना दर्ज किया गया है। जबकि इस श्मशान में वन विभाग हर रोज 2 से 3 ट्रक लकड़ी उपलब्ध करा रहा है। इसके अलावा अन्य सामाजिक संस्थाएं भी 1 से 2 ट्रक लकड़ी यहां दे रहे हैं।

विश्रामघाट के अध्यक्ष अरुण चौधरी के मुताबिक पिछले साल कोरोना के दौरान एक दिन में सबसे ज्यादा 10 से 12 शव ही आए थे। इसके बाद 20 से 22 मार्च के बाद 12 से ज्यादा डेड बॉडीज लाई गई थीं। 10 अप्रैल से अब तक हर दिन 50 से अधिक शव लाए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि 20 अप्रैल को सर्वाधिक 113 शवों का अंतिम संस्कार किया गया था, जिसमें से 94 भोपाल के थे। लेकिन शनिवार को रिकार्ड 118 शव लाए गए थे। इसमें से 100 का कोविड प्रोटोकॉल से अंतिम संस्कार किया गया। इसमें से 86 भोपाल और 34 अन्य जिलों के थे। इसके अलावा 18 सामान्य शवों का अंतिम संस्कार किया गया।

अरुण चौधरी ने कहा, जहां तक मुझे याद है कि विश्राम घाट के इतिहास में अब तक की यह एक दिन में अंतिम संस्कार की सबसे ज्यादा संख्या है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत