Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Delhi Corona : 1.59 प्रतिशत संक्रमण दर के साथ मिले कोरोना के 1141 नए मामले, 139 की मौत

शुक्रवार को बीते 24 घंटे में 1.59 प्रतिशत संक्रमण दर के साथ 1141 नए मामले सामने आए जबकि 139 की मौत दर्ज की गई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 28 May 2021 6:20:59

Delhi Corona : 1.59 प्रतिशत संक्रमण दर के साथ मिले कोरोना के 1141 नए मामले, 139 की मौत

राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है। शुक्रवार को बीते 24 घंटे में 1.59 प्रतिशत संक्रमण दर के साथ 1141 नए मामले सामने आए जबकि 139 की मौत दर्ज की गई। इसी के साथ 2799 लोग संक्रमण से ठीक भी हुए। राजधानी में बीते एक दिन में कुल 71853 टेस्ट हुए जिसमें 47917 आरटीपीसीआर टेस्ट हुए और 23936 एंटीजन टेस्ट हुए। इसके बाद अब दिल्ली की संक्रमण दर घटकर 1.59 प्रतिशत पर पहुंच गई है। दिल्ली में बीते एक दिन में कुल 39173 लोगों को टीके लगे। इनमें से 33729 लोगों को पहली डोज और 5444 लोगों को दूसरी डोज लगी।
दिल्ली में अब तक कुल 14 लाख 23 हजार 690 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 13 लाख 85 हजार 158 लोग ठीक हो चुके हैं वहीं 23951 लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली की अब तक कुल संक्रमण दर 7.46 प्रतिशत है तो कुल मृत्युदर 1.68 प्रतिशत है। राजधानी में कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 14581 है। दिल्ली के अस्पतालों में बेड की स्थिति की बात करें तो कुल 2502 बेड में से 18995 बेड खाली हैं। डेडिकेटेड कोविड केयर सेंटर में 6086 बेड, तो डेडिकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर में 542 खाली हैं। दिल्ली में इस वक्त कुल 7111 लोग होम आईसोलेशन में हैं। 31 मई से Unlock होगी दिल्ली

सोमवार से दिल्ली धीरे-धीरे अनलॉक होगी और इसके तहत फिलहाल एक सप्ताह के लिए निर्माण कार्य व फैक्ट्री गतिविधियों काे खोला जा रहा है। बता दे, दिल्ली में कोरोना के मामले अब कम हो रहे है। ऐसे में आज दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की अहम बैठक सुबह साढ़े 11 बजे के आसपास हुई। बैठक के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने डिजिटल पत्रकार वार्ता के दौरान लोगों से अपील की है कि जरुरी नहीं हो तो घरों से न निकलें। उन्होंने कहा कि दिल्ली के 2 करोड़ लोगों की मेहनत का नतीजा है कि संक्रमण कम हुआ है। एक तरह कोरोना काे कम करना है। सोमवार को सुबह पांच बजे तक लॉकडाउन है, जिसके बाद धीरे-धीरे दिल्ली अनलॉक को ओर बढ़ेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका