न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली में गुरुवार को 0.14 फीसदी रही कोरोना संक्रमण दर, 109 नए मामले जबकि 131 हुए स्वस्थ

गुरुवार को दिल्ली में 0.14 फीसदी कोरोना संक्रमण दर के साथ 109 नए मामले सामने आए जबकि 131 मरीज स्वस्थ हुए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 25 Jun 2021 11:36:58

दिल्ली में गुरुवार को 0.14 फीसदी रही कोरोना संक्रमण दर, 109 नए मामले जबकि 131 हुए स्वस्थ

राजधानी दिल्ली में कोरोना दम तोड़ता दिखाई दे रहा हैं जहां हर दिन के आंकड़ों में लगातार कमी देखी जा रही हैं। गुरुवार को दिल्ली में 0.14 फीसदी कोरोना संक्रमण दर के साथ 109 नए मामले सामने आए जबकि 131 मरीज स्वस्थ हुए। इसके बाद राजधानी में 1767 सक्रिय मामले बचे हैं। इनमें से अस्पतालों में 111 रोगी भर्ती हैं। होम आइसोलेशन में 523 मरीजों का इलाज चल रहा है। कोविड केयर केंद्रों में 18 और कोविड स्वास्थ्य केंद्रों में छह रोगी हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, कुल संक्रमितों की संख्या 14,33,475 हो गई है। इनमें से 14,06,760 स्वस्थ हो चुके हैं। संक्रमण से अबतक कुल 24,948 मौतें हुई हैं। मृत्युदर 1.74 प्रतिशत है।

विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 77,382 जांच की गई। कुल जांच में आरटीपीसीआर प्रणाली से 54,581 और रैपिड एंटीजन से 22,801 टेस्ट हुए। इस दिन 0.14 प्रतिशत सैंपल संक्रमित मिले, यानी अब एक हजार जांच पर एक ही व्यक्ति पॉजिटिव मिल रहा है। दिल्ली में अभी तक 2 करोड़ 10 लाख नमूनों की जांच हो चुकी हैं। कम होते मामलों के साथ कंटेनमेंट जोन की संख्या भी घटकर 2277 रह गई है।

देश में आज 6 लाख से नीचे पहुंच जाएगा कोरोना के एक्टिव केस का आंकड़ा

देश में गुरुवार को कोरोना के 51,659 संक्रमितों की पहचान हुई। इसके साथ ही भारत में कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 3,01,33,851 हो गई है। इस दौरान 64,369 लोगों ने संक्रमण को मात दी लेकिन 1328 लोगों की जान भी गई। बीते दिन हुई मौतों के बाद देश में कुल मौतों की संख्या 3,93,342 हो गई है। अब तक 2,91,21,035 कोरोना से ठीक हो चुके है। देश में एक्टिव मामलों की कुल संख्या 6,07,638 है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 60,73,912 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 30,79,48,744 हुआ। भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 17,35,781 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 39,95,68,448 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। फिलहाल देश में 6.07 लाख एक्टिव केस हैं। पिछले कुछ दिनों का ट्रेंड देखें, तो आज एक्टिव केस का आंकड़ा करीब 85 दिनों बाद 6 लाख से नीचे पहुंच जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र की सियासत में शिंदे-उद्धव की शिवसेना जंग, ‘शोले’ के डायलॉग से लेकर शेर, बाघ और कुत्तों की मिसाल तक आखिर क्यों पहुंची बात?
महाराष्ट्र की सियासत में शिंदे-उद्धव की शिवसेना जंग, ‘शोले’ के डायलॉग से लेकर शेर, बाघ और कुत्तों की मिसाल तक आखिर क्यों पहुंची बात?
स्पीकर से मुलाकात के लिए चार्टर विमान से दिल्ली पहुंचे थे अभिषेक बनर्जी, TMC के कई नेता भड़के
स्पीकर से मुलाकात के लिए चार्टर विमान से दिल्ली पहुंचे थे अभिषेक बनर्जी, TMC के कई नेता भड़के
खान सर को फिलहाल राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक जारी; पुलिस ने कोर्ट में पेश की केस डायरी, 25 जून को होगी अगली सुनवाई
खान सर को फिलहाल राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक जारी; पुलिस ने कोर्ट में पेश की केस डायरी, 25 जून को होगी अगली सुनवाई
देवेंद्र फडणवीस से मतभेद की खबरों पर बोले एकनाथ शिंदे, पीएम मोदी और अमित शाह की खुलकर की तारीफ
देवेंद्र फडणवीस से मतभेद की खबरों पर बोले एकनाथ शिंदे, पीएम मोदी और अमित शाह की खुलकर की तारीफ
कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दीपके ने की थाली–चम्मच लेकर आने  की अपील
कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दीपके ने की थाली–चम्मच लेकर आने की अपील
FIFA World Cup 2026: पैराग्वे का बड़ा धमाका, तुर्की को हराकर टूर्नामेंट से किया बाहर
FIFA World Cup 2026: पैराग्वे का बड़ा धमाका, तुर्की को हराकर टूर्नामेंट से किया बाहर
महाराष्ट्र: 'शेर अकेला चलता है, झुंड की...', उद्धव गुट पर एकनाथ शिंदे का तीखा प्रहार
महाराष्ट्र: 'शेर अकेला चलता है, झुंड की...', उद्धव गुट पर एकनाथ शिंदे का तीखा प्रहार
रिश्ते में घोलनी है मिठास, गर्लफ्रेंड को दें ये 5 शानदार चॉकलेट्स
रिश्ते में घोलनी है मिठास, गर्लफ्रेंड को दें ये 5 शानदार चॉकलेट्स
सिर्फ आलू से तैयार करें स्वादिष्ट और क्रिस्पी नाश्ता, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाने की करेंगे फरमाइश
सिर्फ आलू से तैयार करें स्वादिष्ट और क्रिस्पी नाश्ता, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाने की करेंगे फरमाइश
एक्ट्रेस की बांह पकड़कर अपनी ओर खींचते दिखे 84 साल के डायरेक्टर के. राघवेंद्र राव, वीडियो पर भड़के नेटिजंस
एक्ट्रेस की बांह पकड़कर अपनी ओर खींचते दिखे 84 साल के डायरेक्टर के. राघवेंद्र राव, वीडियो पर भड़के नेटिजंस
ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी पर सख्त कार्रवाई, स्लीवलेस ड्रेस में प्रस्तुति देने पर 74 कोड़े मारने का आदेश
ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी पर सख्त कार्रवाई, स्लीवलेस ड्रेस में प्रस्तुति देने पर 74 कोड़े मारने का आदेश
जहांगीर खान के बाद पत्नी जरीना बीबी पर भी शिकंजा, पुलिस स्टेशन पर हमले की साजिश का आरोप
जहांगीर खान के बाद पत्नी जरीना बीबी पर भी शिकंजा, पुलिस स्टेशन पर हमले की साजिश का आरोप
सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ
सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ
IRCTC टूर पैकेज: कम बजट में भारत भ्रमण का सुनहरा मौका, शानदार ऑफर में रहना-खाना फ्री
IRCTC टूर पैकेज: कम बजट में भारत भ्रमण का सुनहरा मौका, शानदार ऑफर में रहना-खाना फ्री