न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तरप्रदेश : 10 साल की मासूम को उसके चाचा ने ही बनाया हवस का शिकार, बकरी चराने गई थी बच्ची

उत्तरप्रदेश के गोसाईगंज से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई जहां 10 साल की मासूम बच्ची के साथ उसके ही चाचा ने दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 01 Jun 2021 11:05:53

उत्तरप्रदेश : 10 साल की मासूम को उसके चाचा ने ही बनाया हवस का शिकार, बकरी चराने गई थी बच्ची

उत्तरप्रदेश के गोसाईगंज से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई जहां 10 साल की मासूम बच्ची के साथ उसके ही चाचा ने दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी गांव से फरार हो गया। प्रभारी निरीक्षक गोसाईंगंज अमरनाथ वर्मा के मुताबिक वारदात तीन दिन पहले की है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि तीन दिन पहले मासूम बकरी चराने गई थी। वहीं पर रिश्ते में चाचा लगने वाला 23 साल का अंकुर मिला। उसने मासूम को टॉफी का लालच दिया और उसे झाड़ियों में लेकर गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। मासूम जब चीखने लगी तो उसे पहले धमकी दी। इसके बाद वहां से फरार हो गया। मासूम के गुस्साए परिजन आरोपी के घर भी गए और उसे जमकर पीटा और गोसाईगंज थाने पहुंचे। जहां आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक अमरनाथ वर्मा के मुताबिक मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मासूम की मेडिकल रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है।

दुष्कर्म के बाद मासूम के प्राइवेट पार्ट से खून आने लगा। इसे देखकर मासूम रोने लगी जिस पर आरोपी ने पहले तो उसे धमकाया फिर उसे लेकर तालाब के पास गया। जहां पर उसे पानी में कुछ देर तक बैठाए रखा। इसके बाद मासूम के प्राइवेट पार्ट पर मिट्टी व तालाब का कीचड़ लगा दिया। मासूम को धमकी दी कि इस बारे में परिजनों को बताएगी तो जान से मार देगा। कहा कि अगर कोई पूछेगा तो यह बता देना कि तालाब में गई थी। जहां पर जोंक ने काट लिया उसी से खून आने लगा है। घर पहुंचने पर दर्द होने पर मासूम ने अपने मां-पिता को यही बताया।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि परिजन मासूम को लेकर सोमवार को एक निजी अस्पताल गये। जहां डॉक्टर ने परीक्षण करने के बाद दुष्कर्म की बात कही। वहां डॉक्टर की बात पर भरोसा नहीं हुआ। इसके बाद मासूम को लेकर ट्रामा सेंटर गए। जहां डॉक्टरों ने भी दुष्कर्म की बात कही। इसके बाद मासूम को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल