न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बेंगलुरु: Omicron के खतरे के बीच दक्षिण अफ्रीकी से लौटे 10 विदेशी यात्री हुए गायब, प्रशासन के उड़े होश

दक्षिण अफ्रीकी देशों से कर्नाटक के बेंगलुरु में आए 10 विदेशी नागरिक लापता हो गए हैं। बेंगलुरु महानगरपालिका और स्वास्थ्य अधिकारी उनसे संपर्क करने की कोशिश कर रहे है लेकिन सभी के फोन भी स्विच ऑफ आ रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 03 Dec 2021 2:53:49

बेंगलुरु: Omicron के खतरे के बीच दक्षिण अफ्रीकी से लौटे 10 विदेशी यात्री हुए गायब, प्रशासन के उड़े होश

दक्षिण अफ्रीकी देशों से कर्नाटक के बेंगलुरु में आए 10 विदेशी नागरिक लापता हो गए हैं। बेंगलुरु महानगरपालिका और स्वास्थ्य अधिकारी उनसे संपर्क करने की कोशिश कर रहे है लेकिन सभी के फोन भी स्विच ऑफ आ रहे हैं। ऐसे में इन्हें ट्रेस नहीं किया जा पा रहा है। ओमिक्रॉन आने के बाद दक्षिण अफ्रीका से बेंगलुरु में 57 यात्री आए हैं। प्रशासन इनमें से 10 का पता नहीं लगा पा रहे हैं। इनके फोन भी ऑफ हैं। इन यात्रियों ने एयरपोर्ट पर जो पता दर्ज किया था, उस पर भी ये नहीं मिले हैं।

दरअसल, बेंगलुरु में ही ओमिक्रॉन का भारत का पहला केस मिला था। वह शख्स भी दक्षिण अफ्रीका से लौटा था। बताया जा रहा है कि इन सभी विदेशी नागरिकों की दक्षिण अफ्रीकी देशों से ट्रेवल हिस्ट्री मिली है ऐसे में इन विदेशी नागरिकों से संपर्क न होने के चलते प्रशासन के हाथ पैर फूल गए हैं।

वहीं, बेंगलुरु महानगरपालिका के कमिश्नर गौरव गुप्ता ने बताया कि सभी विदेशी नागरिक दक्षिण अफ्रीकी देशों से आए हैं। इनके फोन भी बंद जा रहे हैं। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग इनकी तलाश में जुटा है।

भारत में मिलने लगे ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित मरीज

अब तक 33 देशों में ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित मरीजों की पहचान हो चुकी है और WHO ने इसे वैरिएंट ऑफ कंसर्न की कैटेगरी में रखा है। सबसे पहले दक्षिण अफ्रीका में इस वैरिएंट से संक्रमित मरीज की पहचान की गई थी। भारत में भी इस वेरिएंट की दस्तक हो चुकी है। गुरुवार को बेंगलुरु से ओमिक्रॉन के दो मामले सामने आए थे। दोनों मरीज 66 और 46 साल के हैं। दोनों में हल्के लक्षण मिले हैं। इसके अलावा इन मरीजों के सभी संपर्कों की समय से पहचान हो गई है और इनके टेस्ट किए गए हैं।

इसके अलावा राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ‘ओमिक्रॉन’ के 12 संदिग्ध मरीज मिले हैं। सभी को लोक नायक जय प्रकाश नारायण अस्पताल (LNJP) में भर्ती कराया गया है। खबर है कि दो की कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि, अन्य के जांच नतीजों का इंतजार किया जा रहा है। कहा जा है कि 4 संदिग्धों ब्रिटेन, एक फ्रांस और एक नीदरलैंडस से लौटा था।

उधर, इंटरनेशनल फ्लाइट्स से मुंबई आए 9 विदेशी नागरिकों समेत 10 लोगों की टेस्ट रिपोर्ट शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के संदिग्ध संक्रमितों की संख्या बढ़कर 28 हो गई है। ये सभी 10 नवंबर से 2 दिसंबर के बीच मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे थे। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि कोविड पॉजिटिव 28 लोगों के सैंपल को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती