न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तराखंड : निजी बीमा कंपनी ने सैकड़ों लोगों के साथ की करोड़ों की धोखाधड़ी, रातोंरात हुई फरार

उत्तराखंड के रुड़की में सैकड़ों लोगों को धोखाधड़ी का शिकार होना पड़ा जिसमें एक निजी बीमा कंपनी रातोंरात करोड़ों की धोखाधड़ी कर फरार हो गई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 27 Jul 2021 10:04:39

उत्तराखंड : निजी बीमा कंपनी ने सैकड़ों लोगों के साथ की करोड़ों की धोखाधड़ी, रातोंरात हुई फरार

उत्तराखंड के रुड़की में सैकड़ों लोगों को धोखाधड़ी का शिकार होना पड़ा जिसमें एक निजी बीमा कंपनी रातोंरात करोड़ों की धोखाधड़ी कर फरार हो गई। कंपनी ने लोगों को साढ़े तीन साल में रकम दोगुनी करने का झांसा दिया था। इस पर कंपनी के एक एजेंट की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। दो दिन पूर्व कंपनी ने लक्सर कार्यालय रातोंरात बंद कर दिया। जानकारी होने पर सैकड़ों ग्राहक कंपनी के हरिद्वार और पुरकाजी में स्थित कंपनी के मुख्य कार्यालय पर पहुंचे, लेकिन वहां भी ताला लटका मिला। कंपनी में एजेंट के तौर पर काम करने वाले खानपुर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर सादात गांव निवासी सतीश ने पुलिस को तहरीर दी है।

लगभग छह साल पहले एक निजी बीमा कंपनी ने लक्सर नगर में अपना कार्यालय खोला था। कंपनी ने दावा किया था कि वह ग्राहकों को साढ़े तीन साल के भीतर उनकी रकम भी दोगुनी करके देगी। कंपनी ने कई स्थानीय लोगों को बतौर एजेंट तैनात किया था। इससे क्षेत्र के लोगों का विश्वास कंपनी के प्रति बढ़ गया और क्षेत्र के हजारों लोगों ने 10 करोड़ से भी ज्यादा की रकम कंपनी में जमा करा दी। शुरू में कंपनी ने सैकड़ों ग्राहकों की बीमा पॉलिसी मैच्योर होने पर उन्हें दोगुनी रकम वापस भी कर दी। इससे और नए ग्राहक कंपनी से जुड़ गए। अब पिछले कुछ महीनों से कंपनी ग्राहकों की रकम वापसी करने से आनाकानी कर रही थी।

कोतवाली प्रभारी प्रदीप चौहान ने बताया कि तहरीर पर कंपनी के एमडी एहसान हैदर, डायरेक्टर जावेद, उनके रिश्तेदार नौशाद अंसारी निवासी बसेड़ी खादर और सुनील कुमार निवासी सेठपुर के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध

PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल

PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल

चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय

Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स

PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी

मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल

पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों

यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प

चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान

OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर

13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस

शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती