न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अजित पवार खेमे के 10-15 विधायक शरद पवार के संपर्क में, एनसीपी ने किया इनकार

लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे घोषित होने के साथ ही अब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार को बड़ा झटका लगने के आसार हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 06 June 2024 3:54:50

अजित पवार खेमे के 10-15 विधायक शरद पवार के संपर्क में, एनसीपी ने किया इनकार

मुम्बई। लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे घोषित होने के साथ ही अब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार को बड़ा झटका लगने के आसार हैं। खबर है कि 10-15 से ज्यादा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी यानी NCP विधायक शरद पवार के संपर्क में हैं। हालांकि, अब तक आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है। सीनियर पवार की अगुवाई वाली एनसीपी को 8 लोकसभा सीटों पर जीत मिली है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीनियर पवार के पोते और करजत-जामखेड़ विधायक रोहित पवार ने कहा था, '(अजित पवार कैंप के) करीब 18 से 19 विधायक पार्टी में वापस आने में रुचि दिखा रहे हैं, लेकिन जो लोग मुश्किल समय में शरद पवार के साथ खड़े रहे, वो लोग उनके लिए सबसे ज्यादा जरूरी हैं और पार्टी की प्राथमिकता रहेंगे।'

यह घटनाक्रम महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले हुआ है और अजित पवार की एनसीपी सिर्फ एक लोकसभा सीट जीतने में कामयाब रही है। किसी पार्टी का नाम लिए बिना एनसीपी (शरदचंद्र पवार) के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल ने कहा कि कई नेता उनके संपर्क में हैं। उन्होंने कहा, "हम 9 जून को अपनी बैठक में इन प्रस्तावों पर विचार करेंगे। 10 जून को हमारा स्थापना दिवस है।"

इधर, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एससीपी) के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल का कहना है कि ऐसे विधायकों को वापस लेने का फैसला शरद पवार ही लेंगे।

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, पाटिल ने कहा, 'लोकसभा परिणाम मंगलवार को आ चुके हैं और कुछ लोगों ने अपने फैसले के बारे में सोच विचार शुरू कर दिया है। हालांकि, हमने अब तक इस बारे में कोई विचार नहीं किया है। पार्टी शरद पवार से चर्चा करने के बाद कोई फैसला लेगी।' खास बात है कि लोकसभा चुनाव में अजित के खाते में सिर्फ एक ही सीट आई है।

दरअसल, राज्य में विधानसभा चुनाव इस साल के अंत में होने हैं। साथ ही सीनियर पवार कैंप के टिकट पर नीलेंश लांके और बजरंग सोनवाने अहमदनगर और बीड लोकसभा सीट पर जीत हासिल की है। अब खास बात है कि लांके और सोनवाने दोनों ही नेताओं ने टिकट वितरण के दौरान अजित पवार छोड़कर सीनियर पवार के साथ जाने का फैसला किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज