न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दो दिन में 1 लाख बने आयुष्मान भव के कार्ड, सोशल मीडिया पर शेयर की जानकारी

ऐप के माध्यम से 1 लाख आयुष्मान कार्ड बनने पर मनसुख मांडविया ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा, “आयुष्मान भव अभियान की शुरुआत में दो दिनों के भीतर आयुष्मान ऐप के माध्यम से 1,00,000 से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाए गए। पीएम मोदी जी के नेतृत्व में सबकी स्वास्थ्य सुरक्षा हो रही और अधिक प्रबल।”

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 15 Sep 2023 11:15:33

दो दिन में 1 लाख बने आयुष्मान भव के कार्ड, सोशल मीडिया पर शेयर की जानकारी

नई दिल्ली। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार यानी 13 सितंबर को आयुष्मान भव अभियान की शुरुआत की थी। वहीं इस अभियान की शुरुआत के दो दिनों के भीतर ही एक लाख से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने X पर पोस्ट करते हुए यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य मंत्री ने 1 लाख कार्ड बनने की दी जानकारी

ऐप के माध्यम से 1 लाख आयुष्मान कार्ड बनने पर मनसुख मांडविया ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा, “आयुष्मान भव अभियान की शुरुआत में दो दिनों के भीतर आयुष्मान ऐप के माध्यम से 1,00,000 से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाए गए। पीएम मोदी जी के नेतृत्व में सबकी स्वास्थ्य सुरक्षा हो रही और अधिक प्रबल।”

ज्ञातव्य है कि आयुष्मान भव अभियान 2 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान गांव में स्वास्थ्य मेले का आयोजन भी किया जाएगा। इस योजना से 60,000 गरीबों को 5 लाख रुपये सालाना मुफ्त इलाज की सुविधा के लिए आयुष्मान कार्ड दिए जाएंगे। साथ ही अंगदान के लिए भी लोगों को प्रोत्साहित किया जाएगा।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आयुष्मान भव अभियान की शुरुआत के दौरान कहा कि इस अभियान का लक्ष्य प्रत्येक व्यक्ति और प्रत्येक गांव को इसमें शामिल करना है। उन्होंने कहा कि यह हमारे देश के साथ कवरेज के उद्देश्य को प्राप्त करने में सफलता हासिल करेगा। द्रौपदी मुर्मू ने कहा था कि जब प्रत्येक व्यक्ति, प्रत्येक परिवार स्वस्थ रहेगा तभी स्वस्थ भारत के निर्माण का सपना पूरा होगा।

चेकअप के लिए लगाए जाएंगे हेल्थ कैंप

आयुष्मान भव अभियान के अंतर्गत गरीबों के लिए ही नहीं बल्कि मध्यम वर्ग के लोगों के लिए भी हेल्थ कैंप लगाए जाएंगे। सभी जिलों में सरकारी मेडिकल कॉलेज और ब्लॉक में हेल्थ कैंप लगाए जाएंगे। यहां पर लोगों का मुफ्त में चेकअप होगा और कार्ड भी उपलब्ध करवाए जाएंगे। इसके अलावा इस अभियान के तहत लोगों को बीमारियों से जुड़ी चीजों के बारे में जागरूक भी किया जाएगा।

आयुष्मान भारत योजना भारत सरकार की एक बड़ी पहल है। इस योजना के तहत गांव तक स्वास्थ्य योजनाएं पहुंचने की तैयारी की गई है। सरकार का लक्ष्य है कि हर भारतीय स्वस्थ रहे और भारत के विकास में अपनी भूमिका निभा पाए।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान

'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग

सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता

पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा

अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा

10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन

आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी

सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?

'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल

डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी

पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे

फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल

स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी