न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या स्वास्थ्य ही कारण था? उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अचानक दिया इस्तीफा, संसद में बताई पूरी वजह

देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपने कार्यकाल के बीच में ही पद छोड़ने का फैसला लिया। उन्होंने राज्यसभा में अपने इस्तीफे का कारण बताते हुए स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने की बात कही। जानिए उनकी पूरी राजनीतिक यात्रा और अगले संभावित उपराष्ट्रपति के बारे में।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 22 Jul 2025 8:02:03

 क्या स्वास्थ्य ही कारण था? उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अचानक दिया इस्तीफा, संसद में बताई पूरी वजह

भारत के 14वें उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सोमवार (21 जुलाई) रात को अपने पद से इस्तीफा देकर सभी को चौंका दिया। उन्होंने न केवल अपने त्यागपत्र की जानकारी दी, बल्कि यह भी स्पष्ट किया कि उन्होंने यह निर्णय स्वास्थ्य कारणों की वजह से लिया है। हालांकि उनका कार्यकाल 10 अगस्त 2027 तक निर्धारित था, उन्होंने उससे पहले ही पद त्याग दिया। उन्होंने संविधान के अनुच्छेद 67(ए) के तहत अपना इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सौंपा।

धनखड़ ने इस्तीफा क्यों दिया?

राज्यसभा में अपने त्यागपत्र का कारण बताते हुए धनखड़ ने कहा कि वह डॉक्टरों की सलाह मानते हुए और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए पद छोड़ रहे हैं। अपने पत्र में उन्होंने लिखा, “डॉक्टर्स की सलाह को मानते हुए और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे रहा हूं।”

अब अगला उपराष्ट्रपति कौन हो सकता है?

धनखड़ के अचानक इस्तीफे के बाद अभी तक किसी नए उपराष्ट्रपति की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। मगर संभावित उम्मीदवारों की सूची में बिहार से जेडीयू सांसद हरिवंश नारायण सिंह का नाम प्रमुखता से उभर रहा है। वे 2020 से राज्यसभा के उपसभापति हैं और उनका कार्यकाल इसी महीने खत्म होने वाला है।

धनखड़ से पहले किन उपराष्ट्रपतियों ने इस्तीफा दिया?

जगदीप धनखड़ भारत के तीसरे उपराष्ट्रपति हैं जिन्होंने कार्यकाल समाप्त होने से पहले पद छोड़ा। उनसे पहले वीवी गिरि और आर वेंकटरमन ने राष्ट्रपति पद के चुनाव में भाग लेने के लिए इस्तीफा दिया था।

उपराष्ट्रपति बनने से पहले का राजनीतिक सफर

धनखड़ ने उपराष्ट्रपति बनने से पहले 2019 से 2022 तक पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के रूप में सेवाएं दीं। वे 1990 से 1991 तक चंद्रशेखर सरकार में संसदीय मामलों के केंद्रीय राज्य मंत्री भी रहे। उन्होंने राजस्थान के झुंझुनू लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया और 1993 से 1998 तक राजस्थान विधानसभा के सदस्य भी रहे।

वकालत में भी रहा लंबा अनुभव
राजनीति के साथ-साथ धनखड़ का वकालत का करियर भी लंबा और प्रभावशाली रहा है। उन्होंने 1990 में राजस्थान हाई कोर्ट में वकालत शुरू की और बाद में सुप्रीम कोर्ट और अन्य हाई कोर्ट्स में भी प्रैक्टिस की। वे राजस्थान हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं