न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, पहाड़ों पर बर्फबारी और 9 राज्यों में बारिश की चेतावनी

उत्तर भारत में मौसम फिर बदलने को है। कश्मीर से हिमाचल तक बर्फबारी, 9 राज्यों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना। दिल्ली, बिहार और दक्षिण भारत में भी मौसम का मिजाज बदलेगा। IMD का अलर्ट जारी।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Wed, 21 Jan 2026 8:39:39

फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, पहाड़ों पर बर्फबारी और 9 राज्यों में बारिश की चेतावनी

देशभर में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। उत्तर भारत में ठंड, कोहरा और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का सिलसिला तेज होने के संकेत मिल रहे हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के नवीनतम पूर्वानुमान के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से कई राज्यों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है।

IMD के मुताबिक, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश समेत कुल 9 राज्यों में गुरुवार (22 जनवरी, 2026) से रविवार (25 जनवरी, 2026) तक बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। बारिश के चलते इन इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे ठंड का असर और बढ़ने की आशंका है।

9 राज्यों में आंधी और बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने बताया है कि 22 से 25 जनवरी, 2026 के बीच उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा और राजस्थान के कई हिस्सों में आंधी के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान इन राज्यों में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

इसके अलावा, हिमाचल प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी दी गई है, जबकि पंजाब में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भारी बारिश के साथ बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड के कुछ इलाकों में 23 जनवरी को बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी दिल्ली में आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास बना रहेगा। हालांकि 23 जनवरी से तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखी जा सकती है। इसी दिन दिल्ली में हल्की बारिश के साथ 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

इसके साथ ही, दिल्ली में अगले छह दिनों तक सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा छाया रह सकता है, जिससे दृश्यता प्रभावित होने की आशंका है।

बिहार में भी बदलेगा मौसम का मिजाज

उत्तर प्रदेश से सटे बिहार में भी मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार (20 जनवरी) से राज्य के कई जिलों में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। पटना के अलावा गया, जहानाबाद, मधुबनी, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, अररिया, बक्सर, सिवान और भोजपुर जिलों में ठंड बढ़ने के आसार हैं।

नए पश्चिमी विक्षोभ का आंशिक प्रभाव बिहार के कुछ हिस्सों में देखने को मिल सकता है, जिससे कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, अधिकांश जिलों में कोहरे के साथ शीतलहर चलने की संभावना बनी हुई है।

दक्षिण भारत में भी बरसात के संकेत

पश्चिमी विक्षोभ का असर दक्षिण भारत के राज्यों तक भी पहुंच सकता है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, नए मौसमी सिस्टम के कारण तमिलनाडु में 25 जनवरी से एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो सकता है। इससे राज्य के कई इलाकों में मौसम सुहावना होने के साथ-साथ तापमान में भी बदलाव देखने को मिल सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

F-16 गिराने वाले अभिनंदन वर्धमान ने बदली राह, अब प्राइवेट एयरलाइन में उड़ाएंगे विमान
F-16 गिराने वाले अभिनंदन वर्धमान ने बदली राह, अब प्राइवेट एयरलाइन में उड़ाएंगे विमान
गणेशोत्सव में DJ पर बवाल, AIMIM के विरोध से भड़के संजय शिरसाट- ‘क्या दंगा भड़काना चाहते हैं?’
गणेशोत्सव में DJ पर बवाल, AIMIM के विरोध से भड़के संजय शिरसाट- ‘क्या दंगा भड़काना चाहते हैं?’
रिटायर्ड एयर मार्शल को राम मंदिर का CEO क्यों बनाया गया? कांग्रेस नेताओं ने उठाए कई सवाल
रिटायर्ड एयर मार्शल को राम मंदिर का CEO क्यों बनाया गया? कांग्रेस नेताओं ने उठाए कई सवाल
वोटर लिस्ट से नाम गायब होने पर भड़के राघव चड्ढा, बोले- ‘ये गलती नहीं, राजनीतिक बदला है’; AAP का पलटवार
वोटर लिस्ट से नाम गायब होने पर भड़के राघव चड्ढा, बोले- ‘ये गलती नहीं, राजनीतिक बदला है’; AAP का पलटवार
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी पर मथुरा पहुंचेंगे सीएम योगी, ब्रज को 977 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
जन्माष्टमी पर मथुरा पहुंचेंगे सीएम योगी, ब्रज को 977 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
CBFC ने पास किया ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर, गोवा में होगा भव्य लॉन्च; सामने आई रिलीज डेट
CBFC ने पास किया ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर, गोवा में होगा भव्य लॉन्च; सामने आई रिलीज डेट
बुजुर्ग महिला का हाथ थामकर साथ चले CM विजय, अपना महंगा चश्मा पहनाया तो खिल उठा चेहरा; Video
बुजुर्ग महिला का हाथ थामकर साथ चले CM विजय, अपना महंगा चश्मा पहनाया तो खिल उठा चेहरा; Video
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
लंदन में राहुल गांधी के बयान पर सावरकर के परपोते का ऐतराज, कोर्ट में बोले- मेरे परदादा को बदनाम किया
लंदन में राहुल गांधी के बयान पर सावरकर के परपोते का ऐतराज, कोर्ट में बोले- मेरे परदादा को बदनाम किया
आखिर क्यों लंदन चले गए अनुष्का-विराट? माधुरी के पति ने बताई वजह, बोले- ‘सक्सेस भी नहीं कर पा रहे थे एंजॉय’
आखिर क्यों लंदन चले गए अनुष्का-विराट? माधुरी के पति ने बताई वजह, बोले- ‘सक्सेस भी नहीं कर पा रहे थे एंजॉय’
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
अभिजीत दीपके ने स्वीकारा AAP से जुड़ाव, बोले- पार्टी के साथ काम करने पर मुझे गर्व है
अभिजीत दीपके ने स्वीकारा AAP से जुड़ाव, बोले- पार्टी के साथ काम करने पर मुझे गर्व है
शुक्र पहले होंगे वक्री, फिर कन्या में करेंगे प्रवेश, इन 7 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन
शुक्र पहले होंगे वक्री, फिर कन्या में करेंगे प्रवेश, इन 7 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन