न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उपराष्ट्रपति पद की दौड़ में बी. सुदर्शन रेड्डी, विपक्षी नेताओं संग दाखिल किया नामांकन

उपराष्ट्रपति चुनाव 2025 में इंडिया गठबंधन ने बी. सुदर्शन रेड्डी को उम्मीदवार बनाया है। नामांकन के दौरान सोनिया गांधी, राहुल गांधी और विपक्षी नेताओं ने एकजुटता दिखाई। वहीं एनडीए से सीपी राधाकृष्णन मैदान में हैं। जानिए पूरी जानकारी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 21 Aug 2025 12:48:05

उपराष्ट्रपति पद की दौड़ में बी. सुदर्शन रेड्डी, विपक्षी नेताओं संग दाखिल किया नामांकन

इंडिया गठबंधन ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए अपने प्रत्याशी बी. सुदर्शन रेड्डी के नामांकन के साथ औपचारिक रूप से मैदान में उतरने का ऐलान कर दिया। गुरुवार (21 अगस्त) को नामांकन दाखिल करने के मौके पर कांग्रेस की शीर्ष नेता सोनिया गांधी, सांसद राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव और शिवसेना (यूबीटी) के संजय राउत समेत विपक्ष के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। इस मुकाबले में एनडीए की ओर से मैदान में हैं सीपी राधाकृष्णन।

विपक्ष की ताकत का प्रदर्शन

सुदर्शन रेड्डी के नामांकन पत्र कुल चार सेट में दाखिल किए गए। इन पर कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे और द्रमुक के सांसद तिरुचि शिवा समेत लगभग 160 सांसदों ने बतौर प्रस्तावक और अनुमोदक हस्ताक्षर किए। यह विपक्षी एकजुटता का स्पष्ट संदेश था। गौरतलब है कि बी. सुदर्शन रेड्डी उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश रह चुके हैं और गोवा के लोकायुक्त का पद भी संभाल चुके हैं।

दक्षिण भारत से दोनों उम्मीदवार

इस बार उपराष्ट्रपति चुनाव की एक खासियत यह है कि मैदान में उतरे दोनों दावेदार दक्षिण भारत से आते हैं। एनडीए के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन तमिलनाडु से ताल्लुक रखते हैं। भाजपा में वे लंबे समय से सक्रिय रहे हैं और दक्षिण भारत में संगठन को मजबूत करने में उनकी अहम भूमिका रही है। उनका जन्म तिरुप्पुर जिले में हुआ था। दूसरी ओर, इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी आंध्र प्रदेश (वर्तमान तेलंगाना) के रंगारेड्डी जिले से आते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च

एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?

बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ

किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग

Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स

आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन

मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे

अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?

अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज

मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान

कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं