Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पैसों की कमी से नहीं टूटेगा अब आपका सपना! इस सरकारी योजना से घर बैठे मिलेगा एजुकेशन लोन, ब्याज में भी मिलेगी राहत

प्रधानमंत्री विद्यालक्ष्मी पोर्टल की मदद से अब पढ़ाई के लिए लोन लेना हुआ आसान। बिना बैंक जाए घर बैठे करें आवेदन और पाएं ब्याज में छूट। जानें कैसे मिलेगी सुविधा।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 22 Jun 2025 4:23:06

पैसों की कमी से नहीं टूटेगा अब आपका सपना! इस सरकारी योजना से घर बैठे मिलेगा एजुकेशन लोन, ब्याज में भी मिलेगी राहत

देश में लाखों युवा बेहतर शिक्षा का सपना देखते हैं, लेकिन अक्सर आर्थिक तंगी उनके रास्ते की सबसे बड़ी रुकावट बन जाती है। ऐसे होनहार छात्रों की मदद के लिए भारत सरकार ने एक बेहद उपयोगी और सरल डिजिटल समाधान दिया है — प्रधानमंत्री विद्यालक्ष्मी पोर्टल। यह पोर्टल छात्रों को घर बैठे एजुकेशन लोन दिलाने में मदद करता है, और वो भी बिना बैंक की लंबी कतारों में लगे। आइए जानें कि यह योजना आपके लिए कैसे फायदेमंद हो सकती है।

घर बैठे मिलेगा लोन, बैंकों के चक्कर नहीं

अगर आप पढ़ाई के लिए लोन लेने की सोच रहे हैं तो अब किसी बैंक के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। प्रधानमंत्री विद्यालक्ष्मी पोर्टल एक ऐसा मंच है, जहां आप एक ही जगह कई बैंकों की एजुकेशन लोन योजनाएं देख सकते हैं। यह पोर्टल केंद्र सरकार के वित्त मंत्रालय, शिक्षा मंत्रालय और भारतीय बैंक संघ (IBA) के संयुक्त प्रयास से बना है। अब तक देश के 38 बैंक इससे जुड़ चुके हैं, जो करीब 86 प्रकार के एजुकेशन लोन ऑफर कर रहे हैं।
कौन कर सकता है आवेदन और क्या हैं शर्तें?

अगर आप भारतीय नागरिक हैं, 12वीं पास कर चुके हैं और किसी मान्यता प्राप्त संस्थान में एडमिशन ले चुके हैं — तो आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। pmvidyalaxmi.co.in पर रजिस्ट्रेशन करके आप टॉप 860 कॉलेजों में एडमिशन पाने पर बिना गारंटर के लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं।

सिर्फ लोन ही नहीं, ब्याज में भी मिलती है राहत

सरकार उन छात्रों की मदद और आगे बढ़कर करती है, जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं। जिन परिवारों की सालाना आय 4.5 लाख रुपये से कम है, उनके लोन पर पूरा ब्याज सरकार खुद देती है। वहीं 4.5 से 8 लाख रुपये तक की आय वाले परिवारों को ब्याज दर में 3% की छूट मिलती है। इतना ही नहीं, अगर आप 7.5 लाख तक का लोन लेते हैं तो सरकार 75% तक की क्रेडिट गारंटी भी देती है — खासकर उन छात्रों के लिए जिनके पास गिरवी रखने को संपत्ति नहीं होती।

आवेदन कैसे करें? यहां जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

- आधिकारिक वेबसाइट pmvidyalaxmi.co.in पर जाएं।

- रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।

- नाम, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करें।

- ईमेल पर आए लिंक से अकाउंट को एक्टिवेट करें।

- लॉगिन करें और CELAF (कॉमन एजुकेशन लोन एप्लीकेशन फॉर्म) भरें।

- आप एक साथ 3 बैंकों में आवेदन कर सकते हैं।

- आवश्यक डॉक्यूमेंट्स अपलोड करके फॉर्म सबमिट करें।

किन दस्तावेजों की होगी जरूरत?

- पासपोर्ट साइज फोटो

- आधार कार्ड/पैन कार्ड/वोटर ID

- आय प्रमाण पत्र (तहसीलदार से प्रमाणित)

- जाति प्रमाण पत्र (अगर लागू हो)

- निवास प्रमाण पत्र

- पिछली कक्षा की मार्कशीट

- कॉलेज एडमिशन लेटर या बोनाफाइड सर्टिफिकेट

- फीस रसीद/कोर्स खर्च का विवरण

- कैंसल चेक या बैंक पासबुक की कॉपी

- अगर EWS से हैं तो प्रमाण पत्र

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more
astrology

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के सभी लंबित मामले अब चिल्ड्रन कोर्ट में होंगे ट्रांसफर
दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के सभी लंबित मामले अब चिल्ड्रन कोर्ट में होंगे ट्रांसफर
दक्षिण भारत में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, उत्तर भारत में घने कोहरे की चेतावनी; IMD ने जारी किया मौसम अपडेट
दक्षिण भारत में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, उत्तर भारत में घने कोहरे की चेतावनी; IMD ने जारी किया मौसम अपडेट
'मेरी साइकिल चुनाव लड़ेगी और जीतेगी', आजम खान के बयान से यूपी की राजनीति में नई चर्चा
'मेरी साइकिल चुनाव लड़ेगी और जीतेगी', आजम खान के बयान से यूपी की राजनीति में नई चर्चा
पंजाब में 6 साल बाद फिर साथ आए भाजपा और अकाली दल, 2027 चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक गठबंधन
पंजाब में 6 साल बाद फिर साथ आए भाजपा और अकाली दल, 2027 चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक गठबंधन
भारत का पहला निजी तौर पर निर्मित PSLV तैयार, 2027 की पहली तिमाही में लॉन्च का लक्ष्य
भारत का पहला निजी तौर पर निर्मित PSLV तैयार, 2027 की पहली तिमाही में लॉन्च का लक्ष्य
केरल ने केंद्र से मांगा शुद्ध पेट्रोल, एथेनॉल ब्लेंडिंग को लेकर बढ़ा विवाद
केरल ने केंद्र से मांगा शुद्ध पेट्रोल, एथेनॉल ब्लेंडिंग को लेकर बढ़ा विवाद
क्रिस्टीना ऐपलगेट को डॉक्टर की अपॉइंटमेंट के लिए करना पड़ रहा इंतजार, बोलीं- प्रसिद्धि से नहीं मिला फायदा
क्रिस्टीना ऐपलगेट को डॉक्टर की अपॉइंटमेंट के लिए करना पड़ रहा इंतजार, बोलीं- प्रसिद्धि से नहीं मिला फायदा
मराठी फिल्म ‘गोंधळ’ ने Oscars 2027 की पात्रता सूची में बनाई जगह, भारतीय सिनेमा के लिए अहम उपलब्धि
मराठी फिल्म ‘गोंधळ’ ने Oscars 2027 की पात्रता सूची में बनाई जगह, भारतीय सिनेमा के लिए अहम उपलब्धि
मालविका मोहनन ने शुरू की 'पॉकेट नॉवेल' की डबिंग, विजय सेतुपति के साथ 14 जनवरी को आएगी फिल्म
मालविका मोहनन ने शुरू की 'पॉकेट नॉवेल' की डबिंग, विजय सेतुपति के साथ 14 जनवरी को आएगी फिल्म
नागार्जुन की 'किंग 100' तय समय पर होगी रिलीज, मेकर्स ने जारी किया 30 दिन का काउंटडाउन पोस्टर
नागार्जुन की 'किंग 100' तय समय पर होगी रिलीज, मेकर्स ने जारी किया 30 दिन का काउंटडाउन पोस्टर
राहु-केतु का राशि परिवर्तन 2026, इन राशियों के जीवन में आ सकते हैं बड़े बदलाव
राहु-केतु का राशि परिवर्तन 2026, इन राशियों के जीवन में आ सकते हैं बड़े बदलाव
सर्दियों में ट्राई करें कश्मीरी हाक, चावल के साथ परोसें यह देसी हरी सब्जी
सर्दियों में ट्राई करें कश्मीरी हाक, चावल के साथ परोसें यह देसी हरी सब्जी
रोहिणी नक्षत्र में जन्मे लोगों में होती हैं ये खास खूबियां, जानें व्यक्तित्व के रहस्य
रोहिणी नक्षत्र में जन्मे लोगों में होती हैं ये खास खूबियां, जानें व्यक्तित्व के रहस्य
ठंड के मौसम में नाश्ते या लंच के लिए बनाएं दलिया वेज खिचड़ी, सब्जियों से भरपूर है यह रेसिपी
ठंड के मौसम में नाश्ते या लंच के लिए बनाएं दलिया वेज खिचड़ी, सब्जियों से भरपूर है यह रेसिपी