न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी के बाद लद्दाख में सन्नाटा, कर्फ्यू चौथे दिन भी जारी

लद्दाख में तनाव और हिंसा के बीच चौथे दिन भी कर्फ्यू जारी है। सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पुलिस और अर्धसैनिक बल चप्पे-चप्पे पर नजर रख रहे हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 27 Sep 2025 2:46:37

सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी के बाद लद्दाख में सन्नाटा, कर्फ्यू चौथे दिन भी जारी

लद्दाख में उपजे तनाव और हिंसा के बाद हालात अब भी पूरी तरह सामान्य नहीं हो पाए हैं। लगातार चौथे दिन यहां कर्फ्यू लागू है। गलियों और सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है, जबकि पुलिस और अर्धसैनिक बल हर कोने पर तैनात रहकर हालात पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत हिरासत में लेने के बाद सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई है। गिरफ्तारी के बाद उन्हें राजस्थान की जोधपुर जेल भेजा गया है।

प्रशासन ने दी सफाई, हिंसा के लिए भाषण को ठहराया जिम्मेदार

उपराज्यपाल के नेतृत्व वाले प्रशासन ने शुक्रवार देर रात बयान जारी कर वांगचुक की गिरफ्तारी को उचित ठहराया। प्रशासन का कहना है कि उनके हालिया भाषण में नेपाल आंदोलन और अरब स्प्रिंग का ज़िक्र किया गया, जिसने माहौल भड़काया और इसके परिणामस्वरूप बुधवार को हुई झड़पों में चार लोगों की मौत हो गई तथा कई लोग घायल हो गए। बयान में यह भी कहा गया कि लेह जैसे शांत शहर में सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए यह कदम आवश्यक था।

कर्फ्यू और सुरक्षा व्यवस्था

अधिकारियों का कहना है कि पिछले 24 घंटों में किसी नई अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है। हालांकि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरे इलाके में पाबंदियां लागू हैं। उपराज्यपाल कविंद्र गुप्ता जल्द ही एक उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। कर्फ्यू में ढील देने का फैसला उसी बैठक के बाद लिया जाएगा।

पुलिस और बलों की सक्रियता

संवेदनशील इलाकों में पुलिस और अर्धसैनिक बल लगातार गश्त कर रहे हैं और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है। हिंसा में शामिल और अब भी फरार दंगाइयों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि फरार लोगों में एक स्थानीय पार्षद भी शामिल है, जिस पर भीड़ को भड़काने का आरोप है।

गिरफ्तारी और छापेमारी की कार्रवाई

झड़पों के बाद अब तक 50 से ज्यादा लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। वहीं, करगिल समेत केंद्रशासित प्रदेश के अन्य इलाकों में भी धारा 144 लागू कर दी गई है, जिसके तहत पांच या उससे अधिक लोगों के एक साथ जमा होने पर रोक है।

वांगचुक की गतिविधियों पर सवाल

सूचना एवं जनसंपर्क निदेशालय (डीआईपीआर), लद्दाख ने भी शुक्रवार रात एक बयान जारी किया। इसमें कहा गया कि सोनम वांगचुक कई बार ऐसी गतिविधियों में शामिल रहे हैं जिन्हें राज्य की सुरक्षा के लिए हानिकारक माना गया है। उनकी हालिया सक्रियता भी शांति और सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए खतरनाक बताई गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR और ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी के हमले का BJP ने दिया जवाब, सुधांशु त्रिवेदी बोले- कांग्रेस खुद एंटी-इनकंबेंसी से नहीं बच पाई
SIR और ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी के हमले का BJP ने दिया जवाब, सुधांशु त्रिवेदी बोले- कांग्रेस खुद एंटी-इनकंबेंसी से नहीं बच पाई
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
मेधा रूपम के केस की सुनवाई पर वकीलों ने उठाए सवाल, CJI को लिखी खुली चिट्ठी
मेधा रूपम के केस की सुनवाई पर वकीलों ने उठाए सवाल, CJI को लिखी खुली चिट्ठी
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला