न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शशि थरूर पर कांग्रेस नेता का तीखा हमला, बोले– 'क्या अब आप भी तोते बन गए हैं?' इमरजेंसी पर लेख से मचा सियासी बवाल

शशि थरूर के इमरजेंसी पर लेख के बाद कांग्रेस पार्टी में मचा सियासी घमासान। सांसद मणिकम टैगोर ने थरूर पर भाजपा की लाइन पर चलने का लगाया आरोप, बोले– “क्या अब आप भी तोता बन गए हैं?”

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 10 Jul 2025 5:50:36

शशि थरूर पर कांग्रेस नेता का तीखा हमला, बोले– 'क्या अब आप भी तोते बन गए हैं?' इमरजेंसी पर लेख से मचा सियासी बवाल

कांग्रेस पार्टी और वरिष्ठ सांसद शशि थरूर के बीच रिश्ते अब दिन-ब-दिन और तनावपूर्ण होते जा रहे हैं। कभी प्रधानमंत्री मोदी की विदेश नीति की तारीफ करके चर्चा में रहने वाले थरूर, अब एक नए लेख को लेकर पार्टी के भीतर फिर से निशाने पर हैं। दरअसल, मलयालम भाषा की एक प्रमुख पत्रिका में लिखे अपने आर्टिकल में थरूर ने 1975 की इमरजेंसी के लिए तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और उनके बेटे संजय गांधी की खुलकर आलोचना की है। इस साहसिक लेख के बाद कांग्रेस के ही एक और सांसद मणिकम टैगोर ने थरूर पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें भाजपा की लाइन पर चलने वाला करार दिया।

"क्या अब आप भी पक्षी तोता बन गए हैं?"

मणिकम टैगोर ने अपने साथी सांसद को आड़े हाथों लेते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “जब कोई सहयोगी भाजपा की बातें हू-ब-हू दोहराने लगे, तो क्या उसे तोता कहा जाए? नकल पक्षियों में अच्छी लगती है, लेकिन राजनीति में नहीं।” उनके इस कटाक्ष ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है। ये बयान कहीं न कहीं यह भी दर्शाता है कि पार्टी में थरूर के बयानों को लेकर बेचैनी बढ़ती जा रही है।

थरूर ने क्या कहा था इमरजेंसी पर?

अपने लेख में थरूर ने इंदिरा गांधी और संजय गांधी द्वारा लगाए गए इमरजेंसी के फैसले को न सिर्फ कठोर, बल्कि अमानवीय बताया। उन्होंने लिखा, “संजय गांधी का नसबंदी अभियान निर्दयता की मिसाल बना। पिछड़े इलाकों में जबरदस्ती लक्ष्य पूरे करने के लिए हिंसा और भय का सहारा लिया गया। वहीं, दिल्ली जैसे शहरों में झुग्गियों को बुलडोजर से रौंद दिया गया, जिससे हजारों लोग बेघर हो गए।”

थरूर की चिड़िया वाली बात पर आया 'तोता' वाला तंज

थरूर की यह टिप्पणी उस वक्त आई है जब उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा था, “एक चिड़िया के लिए सबसे अच्छा खुला आकाश होता है। उड़ने के लिए अनुमति मत मांगो।” माना जा रहा है कि कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर का ‘तोता’ वाला तंज इसी ट्वीट पर पलटवार था।

पहलगाम हमले पर भी दिया था अलग सुर

गौरतलब है कि शशि थरूर पहले भी पहलगाम आतंकी हमले के बाद पीएम मोदी की नीति का समर्थन करते दिखे थे। इसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से जब थरूर के बयानों पर प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने कहा था, “कांग्रेस हमेशा ‘देश पहले’ के सिद्धांत पर काम करती है। लेकिन कुछ लोगों के लिए शायद ‘मोदी पहले और देश बाद में’ हो गया है।”

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं