न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

शेयर बाजार में बड़ा धक्का: सेंसेक्स 1837 और निफ्टी 602 अंक लुढ़के, निवेशकों के 14 लाख करोड़ रुपए डूबे

मिडिल-ईस्ट तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 1837 और निफ्टी 602 अंक लुढ़के, निवेशकों के 14 लाख करोड़ रुपए डूबे। जानें प्रमुख स्टॉक्स का प्रदर्शन और बाजार की स्थिति।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Mon, 23 Mar 2026 6:03:14

शेयर बाजार में बड़ा धक्का: सेंसेक्स 1837 और निफ्टी 602 अंक लुढ़के, निवेशकों के 14 लाख करोड़ रुपए डूबे

मिडिल-ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को जबरदस्त गिरावट देखने को मिली। सप्ताह की शुरुआत ही निवेशकों के लिए बेहद खराब रही। बीएसई सेंसेक्स 1836.57 अंकों (लगभग 2.46 प्रतिशत) की भारी गिरावट के साथ 72,696.39 पर बंद हुआ, जबकि एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी 601.85 अंक (2.60 प्रतिशत) गिरकर 22,512.65 पर आ गया। इस गिरावट के चलते आज के कारोबारी सत्र में निवेशकों के करीब 14 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति डूब गई। विशेषज्ञों का कहना है कि बाजार खुलते ही ही सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी से गिरावट आई।

निफ्टी 50 की 47 कंपनियों में लाल निशान


आज सेंसेक्स की 30 कंपनियों में केवल 4 ही शेयर हरे निशान में बंद हुए। बाकी 26 कंपनियों के शेयर लाल निशान में बंद हुए। निफ्टी 50 में भी स्थिति नाजुक रही—50 में से केवल 3 कंपनियों के शेयरों में तेजी रही, जबकि बाकी 47 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स में शामिल एचसीएल टेक का शेयर 1.83 प्रतिशत बढ़त के साथ हरा निशान में बंद हुआ। वहीं, टाटा समूह की टाइटन कंपनी का शेयर सबसे ज्यादा 6.24 प्रतिशत की गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुआ।

सेंसेक्स के अन्य प्रमुख स्टॉक्स का प्रदर्शन

सेंसेक्स की कुछ कंपनियों ने मामूली बढ़त दर्ज की। पावर ग्रिड का शेयर 1.39 प्रतिशत, इन्फोसिस 0.28 प्रतिशत और टेक महिंद्रा का शेयर 0.19 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ।

वहीं, बड़ी गिरावट भी कई प्रमुख कंपनियों में रही:

ट्रेंट: 5.90%
अल्ट्राटेक सीमेंट: 5.40%
बीईएल: 4.85%
इंडिगो: 4.85%
टाटा स्टील: 4.80%
एचडीएफसी बैंक: 4.70%
अडाणी पोर्ट्स: 4.49%
महिंद्रा एंड महिंद्रा: 3.55%
एशियन पेंट्स: 3.41%
आईटीसी: 3.17%
बजाज फिनसर्व: 2.91%
कोटक महिंद्रा बैंक: 2.89%
एक्सिस बैंक: 2.79%
भारती एयरटेल: 2.72%
एलएंडटी: 2.70%
एसबीआई: 2.52%
एटरनल: 2.30%
बजाज फाइनेंस: 2.23%
एनटीपीसी: 2.17%
मारुति सुजुकी: 1.97%
आईसीआईसीआई बैंक: 1.84%
हिंदुस्तान यूनिलीवर: 1.43%
सन फार्मा: 1.19%
रिलायंस इंडस्ट्रीज: 0.52%
टीसीएस: 0.32%

विशेषज्ञों का कहना है कि मिडिल-ईस्ट के तनाव और वैश्विक अर्थव्यवस्था में अस्थिरता के चलते निवेशकों का मनोबल गिरा है। ऐसे में बाजार में और उतार-चढ़ाव की संभावना बनी हुई है। निवेशकों को संयम बनाए रखते हुए अपने निवेश पर ध्यान देने की सलाह दी गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका ने ईरान के केशम द्वीप पर किया हमला, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में धमाकों से बढ़ा तनाव
अमेरिका ने ईरान के केशम द्वीप पर किया हमला, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में धमाकों से बढ़ा तनाव
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल