न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद विवाद में संतों की राय बंटी, कौन किस पक्ष में? निश्चलानंद सरस्वती ने दी कड़ी चेतावनी

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद विवाद पर संत समाज और राजनीति की राय बंटी हुई है। निश्चलानंद सरस्वती की चेतावनी, धीरेंद्र शास्त्री, कंप्यूटर बाबा और बाबा रामदेव की प्रतिक्रियाएं जानें।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sat, 24 Jan 2026 1:50:27

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद विवाद में संतों की राय बंटी, कौन किस पक्ष में? निश्चलानंद सरस्वती ने दी कड़ी चेतावनी

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से जुड़े विवाद पर सियासत और संत समाज की प्रतिक्रियाएं लगातार सामने आ रही हैं। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने इस मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए कहा कि वे पूज्य शंकराचार्य जी के चरणों में नमन करते हैं और उनसे विनम्र आग्रह करते हैं कि वे संगम में स्नान करें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जिन लोगों ने नियमों का उल्लंघन किया है, उनकी जांच की जाएगी। मौर्य ने आगे कहा कि वह शंकराचार्य जी से अनुरोध करते हैं कि वे अपना विरोध समाप्त करें और श्रद्धालुओं की भावनाओं का सम्मान करते हुए संगम स्नान करें।

निश्चलानंद सरस्वती का तीखा बयान

इस पूरे विवाद पर पुरी पीठ के शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। उन्होंने इसे बेहद गंभीर बताते हुए कहा कि इस तरह की परिस्थितियां एक भयंकर टकराव को न्योता देने जैसी हैं। उनका कहना था कि जब तक समाज के भीतर आक्रोश नहीं उफन रहा, तब तक ऐसे मुद्दों को हल्के में लिया जा रहा है, लेकिन इसके परिणाम दूरगामी और खतरनाक हो सकते हैं।

धीरेंद्र शास्त्री ने दी संयम की सलाह

कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री ने इस विवाद को लेकर संतुलित रुख अपनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों को आपसी बातचीत के जरिए समाधान निकालना चाहिए, ताकि सनातन धर्म की छवि को नुकसान न पहुंचे। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि किसी भी स्थिति में ऐसा कोई कदम नहीं उठना चाहिए जिससे सनातन पर मजाक उड़ाया जाए। समझदारी इसी में है कि बीच का रास्ता निकाला जाए और विवाद को यहीं समाप्त किया जाए।

कंप्यूटर बाबा का बड़ा एलान

बसंत पंचमी के अवसर पर कंप्यूटर बाबा ने पंच अग्नि तपस्या कर इस मुद्दे को और गंभीर बना दिया। वैष्णव परंपरा में इसे सबसे कठिन तप माना जाता है, जिसमें साधक चारों ओर अग्नि के बीच बैठता है और सिर पर भी जलता हुआ कलश रखा जाता है। कंप्यूटर बाबा ने कहा कि यह तप शंकराचार्य के सम्मान में किया गया है। उन्होंने यह भी घोषणा की कि 10 और 11 मार्च को दिल्ली में एक निर्णायक संत सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस सम्मेलन में चारों शंकराचार्य, समस्त जगतगुरु, अखाड़ा प्रमुख, महामंडलेश्वर, महंत और देशभर के संत-महात्माओं को समान सम्मान के साथ आमंत्रित किया जाएगा।

सम्मेलन के लक्ष्य क्या होंगे?

कंप्यूटर बाबा के अनुसार इस संत सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाना, गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाना और सनातन धर्म की रक्षा के लिए एक ठोस आध्यात्मिक संकल्प लेना है। उन्होंने कहा कि जब तक गौ माता सुरक्षित नहीं होंगी, तब तक राष्ट्र की आत्मा भी सुरक्षित नहीं रह सकती।

बाबा रामदेव की प्रतिक्रिया


योग गुरु बाबा रामदेव ने भी इस विवाद पर अपनी स्पष्ट राय रखी। उन्होंने कहा कि शंकराचार्य जी को भगवान शंकर का साक्षात स्वरूप माना जाता है, ऐसे में उनसे किसी भी तरह के विवाद की अपेक्षा नहीं की जाती। उन्होंने कहा कि साधु का स्वभाव विवाद करना नहीं होता, विशेषकर किसी धर्मस्थल या तीर्थ स्थान पर।

बाबा रामदेव ने आगे कहा कि न स्नान को लेकर विवाद होना चाहिए और न ही किसी प्रकार की पालकी या परंपरा को लेकर। उनके अनुसार साधु वही होता है जिसने अपने भीतर के अहंकार को समाप्त कर दिया हो।

बाहरी चुनौतियों के बीच आंतरिक एकता जरूरी

रामदेव ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि जब देश के बाहर सनातन विरोधी ताकतें सक्रिय हैं—कोई इस्लामीकरण की बात कर रहा है, कोई ईसाईकरण की, तो ऐसे में सनातन समाज को आपस में लड़ने के बजाय एकजुट रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि शत्रु बाहर भी कम नहीं हैं, इसलिए आंतरिक टकराव से बचना ही सबसे बड़ा धर्म है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल